स्मार्टफोन पर कोई भी कार्यविधि करने के लिए अब आपको उसे छूने की जरुरत नहीं। क्यों की गूगल असिस्टेंट की मदद से सिर्फ बोलने पर ही मोबाइल काम करना शुरू कर देगा। साथ ही आपके ज्यादातर प्रश्नो का उत्तर भी दे पायेगा। जैसे की आप पूछे गूगल मेरा नाम क्या है, सामने से तुरंत जवाब आ जायेगा। अपने आवाज के आदेश द्वारा आप गूगल से कही कार्य करवा सकते है।
गूगल असिस्टेंट वौइस् आधारित चलने वाली एप्लीकेशन है। जिसके डेटाबेस में ढेरो जानकारी डाली गयी है। जिससे हम उसे कुछ भी पूछे वो तुरंत खोज कर बता देता है। जो उसे नहीं पता वो हम उसमे खुद डाल कर बुलवा सकते है। जैसे दोस्त का नाम बुलवाना हो तो पूछे मेरे दोस्त का नाम क्या है। गूगल जवाब देगा मुझे नहीं पता आप बता दीजिये, में याद रखूगी।
इस तरह गूगल हमारे जीवन को कही हद तक आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। अब समझते है गूगल से अपना नाम कैसे बुलवाते है। और एप्लीकेशन में क्या ख़ास फीचर्स दिए गए है।
हेलो गूगल मेरा नाम क्या है (Google Mera Naam Kya Hai)
यदि आपके मोबाइल में पहले से ही Google Assistant एप्प इन्सटाल्ड है। साथ ही मोबाइल में अपना जीमेल अकाउंट भी कार्यरत है। तो सीधा एप्प को ओपन कर के वौइस् द्वारा Google Mera Naam Kya Hai पूछ लीजिये। एप्लीकेशन नहीं है तो निचे बताये गए आसान स्टेप्स को फॉलो करे।
(1) गूगल असिस्टेंट शुरू करे
- एक बार अपने मोबाइल की एप्प लिस्ट में अच्छे से चेक कर लीजिये की गूगल असिस्टेंट है या नहीं।
- हो तो उसे ओपन करे और नहीं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड करे।
- एप्प डाउनलोड हो जाने के बाद उसे ओपन करे।
- अपना जीमेल मोबाइल एक्टिव है तो डायरेक्ट ओपन हो जायेगा, अन्यथा जीमेल ऐड करे।
(2) हेलो गूगल मेरा नाम क्या है
- एप्लीकेशन पहली बार खोलने पर मोबाइल की स्क्रीन ऊपर बताई गयी इमेज अनुसार दिखेगी।
- अब फोटो अनुसार बिच के बटन पर क्लिक करे।
- फिर बोले हेलो गूगल मेरा नाम क्या है, सामने से जवाब आएगा जो आपका नाम है।
- शुरुआत में इंग्लिश भाषा होती है, जिसे बदलने के लिए केवल चेंज लैंग्वेज बोले।
- इतना बोलने पर निचे हिंदी आ जायेगा, उसपर क्लिक करे।
- अब देखिये गूगल पूरी तरह हिंदी भाषा बोलने लगेगा।
(3) एप्लीकेशन सेटिंग समझे
एप्प में कही तरह की जरुरी सेटिंग दी गयी है, जिसकी मदद से आप चाहो वैसे चला सकते है। सेटिंग समझने के लिए प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करे और सेटिंग्स में जाये।
- Voice Match – इस फीचर की मदद से अपनी आवाज को गूगल से पूरी तरह परिचित करवा सकते है।
- Languages – अपनी भाषा पसंद कर सकते है।
- Personalisation – अपनी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित करे।
- Routines – रोजाना उपयोग होने वाला कमांड सेट करे।
- Reminders – जरुरी तारीख और समय को याद रखने के लिए।
इसके अलावा गूगल असिस्टेंट में बहुत सारी जरुरी सेटिंग्स है। जिन्हे आप एप्लीकेशन चलाने पर समझते जाओगे।
गूगल से बात करने का तरीका
लोगो को पता नहीं होता गूगल से कैसे बात करते है क्या तरीका है। तो वो लोग कुछ भी बोलते रहते है। यदि सही तरीके से बात की जाये तो मजेदार जानकारी मिलती है। गूगल से बात की शुरुआत ऐसे करे,
- हेलो गूगल
- हाय गूगल
- हे गूगल
- ओके गूगल
फिर अपने प्रश्नो की शुरुआत करे, जिसमे ध्यान रखे की आपकी आवाज साफ़ सुनाई देती हो। प्रश्न किसी जानकारी से सम्बंधित कर सकते है। या अपनी बेसिक इन्फोर्मेशन के बारे में भी पूछ सकते है। जैसे,
- गूगल मेरा नाम क्या है
- गूगल तुम्हारा नाम क्या है
- हेलो गूगल में कहा हु
- गूगल कहा की कंपनी है
- तुम किस तरह काम करती हो
- मेरे दोस्त को कॉल करो
- आज मौसम कैसा है
- मेरे राशिफल के बारे में बताओ
- मेरी ऐज बताओ गूगल
- नयी फिल्म कोनसी आयी है
ज्यादातर प्रश्नो के उत्तर गूगल अच्छे से दे देगा। जो नहीं पता वो नहीं बता पायेगा, और जो उसे याद रखने जैसा है। वो आपके बताने पर याद रखेगा, फिर सही उत्तर देगा। जैसे,
- दोस्त का नाम
- भाई या बहन का नाम
- माता पिता का नाम
- गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड नाम
- अपने घर का पता
गूगल असिस्टेंट के फीचर्स
- आप जो भी गूगल पर टाइप कर के सर्च करते है, वो सब अपनी वौइस् द्वारा कर सकते है।
- गूगल असिस्टेंट आपको गाना, वीडियो या कोई एप्प शुरू कर के दे सकता है।
- अपने बारे में बहुत कुछ पूछ सकते है, पहले तो गूगल को नहीं पता होगा। लेकिन जैसे आप बताते जायेगे गूगल सब याद रखेगा।
- मोबाइल में आये नोटिफिकेशन या मैसेज को गूगल द्वारा पढ़वा सकते है।
- अपने आसपास के एरिया में कुछ भी खोज करवा सकते है। जैसे रेस्टोरेंट, मूवी थिएटर, कपड़ो की दुकान।
- कांटेक्ट लिस्ट में सेव किये नंबर में से किसी को भी कॉल करवा सकते है।
- तापमान, मौसम और राशिफल की जानकारी ले सकते है।
- अपने काम की लिस्ट या रूटीन बताने पर गूगल आपको याद करवाएगा सब।
- मोबाइल में रही किसी गेम या एप्प को भी स्टार्ट करने के लिए गूगल सक्षम है।
- गूगल से कहो मेरी सेल्फी फोटो लो, या कैमरा ओपन करो। गूगल वौइस् द्वारा फोटोज भी क्लिक करता है।
गूगल असिस्टेंट से सबसे ज्यादा क्या पूछा गया
ये बेहतरीन स्मार्ट एप्प जार्विस टेक्नोलॉजी आधारित है। जिसे अभी तक दुनिया भर में 1 बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया है। अभी तक गूगल असिस्टेंट दुनिया के 90 देशो में फ़ैल चूका है। सिर्फ भारत में इसके 500 मिलियन डाउनलोड है। जिसमे सबसे ज्यादा निम्नलिखित प्रश्न पूछे गए है।
(1) गूगल मेरा नाम क्या है
लोगो का यह बड़ा पॉपुलर सवाल है Google mera naam kya hai मेरा नाम बताओ। करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग गूगल से इस तरह का प्रश्न करते है। उत्तर में गूगल भी उन्हें अच्छे से अपना नाम बता देता है।
(2) गूगल तुम्हारा नाम क्या है
कही लोगो ने मेरा नाम क्या है पूछने के बजाय गूगल तुम्हारा नाम क्या है भी पूछा है। जिसके उत्तर में गूगल खुद को गूगल नाम से ही बताता है।
(3) गूगल मुझसे शादी करोगी
पता नहीं एक स्मार्ट वर्चुअल असिस्टेंट से लोग ऐसा प्रश्न क्यों करते है। पर फिर भी गूगल पूरी समझदारी से बताती है में इंसान नहीं, कोड से बनी हु। में केवल एक सहायक के रूप में कार्य करती हु।
(4) हे गूगल में कहा हू
मोबाइल में लोकेशन ऑन होगा तो यह सवाल पूछने पर गूगल सही उत्तर देगा। जैसे में अहमदाबाद में हु तो गूगल बताएगा आप अहमदाबाद है।
(5) ओके गूगल मुझे घर ले चलो
विदेश के लोग इस तरह का प्रश्न ज्यादा करते है। यदि आपके घर का एड्रेस गूगल के पास होगा तो वो आपको वौइस् और मैप द्वारा गाइड करेगा।
(6) हेलो गूगल आज का मौसम कैसा है
दुनिया भर के लोग मौसम सम्बंधित प्रश्न गूगल से पूछना पसंद करते है। गूगल वेदर की मिली जानकारी आधारित मौसम बताता है।
(7) गैलरी खोलो मुझे फोटो दिखाओ
मोबाइल गैलरी में रहे फोटो देखने के लिए आप कही तरह के वौइस् कमांड दे सकते है। जैसे ओपन फोटोज, ओपन गैलरी, शो मी पिक्चर्स।
(8) ओके गूगल गो टू यूट्यूब
ऑनलाइन वीडियोस देखने के लिए आज यूट्यूब सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्लेटफार्म बन गया है। जिसे गूगल असिस्टेंट द्वारा ओपन करने के लिए, गो टू यूट्यूब आदेश देना है।
जरुरी सवाल जवाब (FAQ)
कुछ ख़ास सवाल जवाब होते है जो किसी भी नयी चीज़ चलाते वक़्त हमारे मन में आते रहते है। गूगल असिस्टेंट से सम्बंधित भी लोगो के मन में कुछ इस प्रकार के सवाल है। जिनका जवाब पूरा अच्छे से दिया है।
(1) गूगल असिस्टेंट कब और किसने बनाया?
गूगल असिस्टेंट को 18 मई 2016 में गूगल कंपनी द्वारा बनाया गया था। गूगल अमेरिका स्थित इंटरनेट कंपनी है, जिसके सीइओ सुंदर पिचाई है।
(2) असिस्टेंट में किसने आवाज दी है?
एप्प में एक महिला असिस्टेंट की आवाज सुनाई देती है। जो हमारे सारे प्रश्नो का उत्तर देने का काम करती है। यह आवाज गूगल की वौइस् एक्सपर्ट किकी बैसेल की है।
(3) गूगल असिस्टेंट कितनी भाषा समझता है?
विकिपीडिया की जानकारी अनुसार गूगल फ़िलहाल 50 से भी ज्यादा भाषाओ को समझ रहा है। जिसमे भारत की ज्यादातर सभी मुख्य भाषाए शामिल है।
(4) क्या गूगल असिस्टेंट सुरक्षित है?
आज इंटरनेट पर बहुत से डेटा लीक हो रहे है। ऐसे में सुरक्षितता को लेकर कही सवाल उठते है। बता दू की गूगल आपकी बहुत सी जानकारी लेता है। पर यह कोई गलत उपयोग नहीं करता, पूरी तरह सुरक्षित है।
(5) एक्टिविटी डिलीट कैसे होगी?
कही बार हम गूगल असिस्टेंट में कुछ ऐसी एक्टिविटी कर देते है, जिसे किसी के सामने नहीं लाना चाहते। ऐसे में बस गूगल को बोलना है ओके गूगल डिलीट टुडे एक्टिविटी।
आशा करता हु गूगल मेरा नाम क्या है प्रश्न पर पूरी जानकारी दे पाया हु। यदि ये जानकारी आपके लिए हेल्पफुल रही हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।