Lakshmi (Laxmi) Ji Ki Aarti Lyrics – ॐ जय लक्ष्मी माता आरती हिंदी में

देवी माँ Lakshmi Ji Ki Aarti माता को प्रसन्न करने एवं सुख-शांति के लिए गाई जाती है। यह आरती व्रत, त्यौहार और विशेष अवसरों पर भक्तों में उत्साह लाने का कार्य करती है।

Lakshmi (Laxmi) Ji Ki Aarti Lyrics - ॐ जय लक्ष्मी माता आरती हिंदी में

माँ Laxmi Ji Ki Aarti द्वारा 5 फायदे अवश्य देखने मिलते है

  • धन, संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • भक्त को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
  • अपने कार्य या व्यवसाय में प्रगति होती है।
  • सुख एंव शांति का वातावरण बना रहता है।
  • भक्त के वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।

विशेष : अधिक लाभ प्राप्ति के लिए शुक्रवार, महालक्ष्मी व्रत और दीपावली के दौरान माँ लक्ष्मी की आरती-पूजा जरूर करे।

Lakshmi (Laxmi) Ji Ki Aarti Lyrics

अभी तक माँ लक्ष्मी जी पर लेखक, कवी एंव संगीतकार द्वारा कही आरतियां लिखी जा चुकी है। इन सभी आरती में से सबसे ज्यादा प्रचलित “ॐ जय लक्ष्मी माता” आरती है। तो यहाँ इसी आरती को हम हिंदी और इंग्लिश भाषा में बता रहे है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

(1) माता लक्ष्मी जी की आरती हिंदी में

|| श्री गणेशाय नमः ||

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु धाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता |
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख-सम्पत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभ दाता |
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

जिस घर में तुम रहतीं, तहाँ सब सद्गुण आता |
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता |
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

शुभ-गुण-मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता |
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु धाता ||
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

(2) Lakshmi Ji Ki Aarti In English

|| Shri Ganeshaya Namah ||

Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata
Tumako Nishadin Sevat, Hari Vishnu Dhaata
Om Jai Lakshmi Mata

Uma, Rama, Brahmaanee, Tum Hee Jag-Mata
Soory-Chandrama Dhyaavat, Naarad Rishi Gaata
Om Jai Lakshmi Mata

Durga Rup Niranjanee, Sukh-Sampatti Daata
Jo Koee Tumako Dhyaavat, Rddhi-Siddhi Dhan Paata
Om Jai Lakshmi Mata

Tum Paataal-Nivaasini, Tum Hee Shubh Daata
Karm-Prabhaav-Prakaashinee, Bhavanidhi Kee Traata
Om Jai Lakshmi Mata

Jis Ghar Mein Tum Rahateen, Tahaan Sab Sadgun Aata
Sab Sambhav Ho Jaata, Man Nahin Ghabaraata
Om Jai Lakshmi Mata

Tum Bin Yagy Na Hote, Vastr Na Ho Paata
Khaan-Paan Ka Vaibhav, Sab Tumase Aata
Om Jai Lakshmi Mata

Shubh-Gun-Mandir Sundar, Ksheerodadhi-Jaata
Ratn Chaturdash Tum Bin, Koee Nahin Paata
Om Jai Lakshmi Mata

MahaLaxmiji Ki Aarti, Jo Koi Jan Gaata
Ur Aanand SaMata, Paap Utar Jaata
Om Jai Lakshmi Mata

Om Jai Laxmi Mata, Maiya Jai Laxmi Mata
Tumako Nishadin Sevat, Hari Vishnu Dhaata
Om Jai Lakshmi Mata

Maa Lakshmi Ji Ki Aarti PDF Download

आप चाहे तो “ॐ जय लक्ष्मी माता” आरती की PDF File Download कर सकते है। जिसके लिए बस आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।

PDF Name Laxmi Aarti
Total Pages 4 HD Quality
PDF Size 610 KB
File Maker InstaPDF
Location Google Drive
Provider Sabsastaa

Download PDF

माँ लक्ष्मी जी की आरती का वीडियो

यहाँ हमने इंटरनेट पर उपलब्ध सबसे अच्छी माँ लक्ष्मी आरती का वीडियो दिया है। जिसे करोड़ो भारतीय लोगो ने देखा और पसंद किया है।

माँ लक्ष्मी जी की आरती पूजा विधि

कहा जाता है जिस घर में भगवान विष्णु और श्री लक्ष्मी माता की पूजा होती है, वहा धन एंव सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। यदि आप भी अपने घर में ऐसी ही अच्छी स्थिति देखना चाहते है। तो सही पूजा विधि जानकारी के साथ आरती का उपयोग करे।

  • माँ लक्ष्मी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा होता है।
  • इस दिन सुबह जल्दी उठे और स्वत्छ पानी से नहा लीजिये।
  • फिर कोशिश करे की लाल रंग के कपडे पहने जाये।
  • माता की प्रसन्नता के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है।
  • माँ की प्रतिमा के आगे धुप, बत्ती और दिया जलाये।
  • फिर आराम से माता लक्ष्मी जी की आरती का गान करे।
  • इसके बाद चावल की पोटली बनाकर हाथ में लीजिये।
  • इस पोटली को माला के साथ पांच बार जाप करे।
  • आगे पोटली को अपनी तिजोरी में रख दीजिये।
  • ऐसा करने पर घर में धन-पैसे की कमी नहीं रहेगी।

माँ लक्ष्मी जी की आरती का महत्त्व

अधिकतर भक्त वर्ग मानता है की धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी हैं। हिंदू धर्म में उनकी पूजा-आराधना और आरती महत्वपूर्ण मानी जाती है। लक्ष्मी जी की आरती में उनके अलग-अलग स्वरूप और नामों के साथ महिमा का विशेष वर्णन है। इससे भक्तों को माँ लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाने का मौका मिलता है।

लक्ष्मी जी की आरती गाने का मुख्य उद्देश्य उनका आशीर्वाद पाना है। साथ ही उनसे सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है। आरती में माँ लक्ष्मी से अपने परिवार, घर और व्यापार की रक्षा करने की प्रार्थना की जाती है। यह लोगों को नकारात्मक ऊर्जाओं से दूर रखने में मदद करती है।

हिंदू पर्व और त्योहारों पर, जैसे दीपावली में लक्ष्मी जी की आरती विशेष रूप से गाई जाती है। यह माना जाता है कि शुभ समय पर इसे गाने से काम सफल होता है। आरती गाना मन को शांति देता है और जीवन को सकारात्मक बनाता है। इसलिए हिंदू समाज में माँ लक्ष्मी की आरती अति महत्वपूर्ण है।

आशा करता हु माँ लक्ष्मी आरती सम्बंधित अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo