Gold Rate In Hindi Today 2023 | Aaj Ka Sone Ka Bhav सस्ता हुआ सोना

₹54,700
24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)
₹50,200
22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)

2022 में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹52,000 तक पहुंच गया था। लेकिन Aaj Sone Ka Bhav घट कर ₹50,200 पर आ गया है। यदि आप सोने के गहने खरीदना चाहते है या डिजिटल गोल्ड में पैसे इन्वेस्ट करने है। तो अभी का समय सबसे अच्छा है।

Aaj Ka Sone Ka Bhav 2022 फिर से सस्ता हुआ सोने का भाव

जेवेलर्स एसोसिएशन IBJA अनुसार यह इस साल का सबसे सस्ता सोना है। आने वाले दिनों में हो सकता है शायद फिर से सोने के दाम बढ़ जाये। इसलिए अभी Gold Rates In Hindi की पूरी जानकारी देख लीजिये। यहाँ सभी दामों को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड अनुसार अपडेट किया जाता है।

Gold Rate Today Aaj Ka Sone Ka Bhav 3rd October 2023

ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट 22 कैरेट गोल्ड रेट
1 ग्राम ₹5,400 ₹5,200
10 ग्राम ₹54,700 ₹50,200
100 ग्राम ₹5,47,000 ₹5,02,000

2022 में 1 ग्राम सोने की कीमत ₹4800 से ₹5500 के बिच में रही है। वही 1 तोला यानि 10 ग्राम सोने का भाव ₹48,000 से ₹55,000 के बिच में रहा है। इस हिसाब से यदि आपको 50 हजार रुपये के आसपास सोने का दाम मिलता है। तो यही सबसे सस्ता और अच्छा रेट है।

अधिकांश लोग 22 कैरेट सोने में अपने गहने बनवाना पसंद करते है। इस अनुसार प्राइस ₹46,000 सोने का सबसे अच्छा दाम है। गहने बेचने वाला इस कीमत पर Gold Jewellery दे रहा है तो आप जरूर ले सकते है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

भारत के शहरों में आज सोने का भाव 3rd October 2023

शहर 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)
दिल्ली ₹54,260 ₹49,750
मुंबई ₹54,110 ₹49,600
बैंगलोर ₹54,160 ₹49,650
हैदराबाद ₹54,110 ₹49,600
अहमदाबाद ₹54,160 ₹49,650
चेन्नई ₹52,285 ₹47,920
कोलकाता ₹54,130 ₹49,700
जयपुर ₹54,260 ₹49,750
लखनऊ ₹54,250 ₹49,740
भोपाल ₹52,300 ₹47,800

यहाँ साफ़ देख सकते है की फ़िलहाल भारत के हर शहर में सोने का भाव सस्ता चल रहा है। यही मौका है अपने परिवार के लिए कुछ गहने खरीद लिए जाये। ताकि भविष्य में उन्हें इन गहनों द्वारा एक सुरक्षा कवच मिल सके।

18, 22 और 24 कैरेट अनुसार सोने की जानकारी

गोल्ड में मुख्यरूप से 3 प्रकार की शुद्धता देखने मिलती है। इन तीनो को 18, 22 और 24 कैरेट में विभाजित किया गया है।

  • 24 कैरेट सोना – यह 99.9% शुद्ध सोना होता है, जिसमे किसी अन्य धातु की मिलावट नहीं होती। इस शुद्धता से सोने के सिक्के और गोल्ड बार बनाये जाते है।
  • 22 कैरेट सोना – यह 91.67% शुद्ध सोना होता है, जो गहने बनाने के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें 22 हिस्से सोने के और 2 हिस्से सिल्वर या किसी अन्य मेटल के मिलाये जाते है।
  • 18 कैरेट सोना – इसमें 75% शुद्ध सोने की मात्रा होती है। बाकि 25% में जिंक, कॉपर, निकल जैसे मेटल्स की मिलावट होती है। 18 कैरेट में भी सोने के गहने बनाये जा सकते है।

24 और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है

24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना
99.9% शुद्ध सोना 91.6% शुद्ध सोना
काफी नर्म और लचीला होता है यह सख्त होता है
सामान्य गहने बनाना संभव नहीं गहने बना सकते है
कंप्यूटर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोगी है इलेक्ट्रिक चीज़ो में कम उपयोग होता है
रंग में चमकदार पीला होता है यह थोड़ा फीका पीला होता है

सोने के भाव में बदलाव कैसे आते है

Aaj Ka Sone Ka Bhav 2022 आज सोने का भाव

रोजाना हमें सोने का एक नया भाव देखने मिलता है। ऐसे में हर किसी को सवाल होता है प्राइस में इतने बदलाव कैसे आते है। तो भारत में सोने के भाव पर प्रभाव डालने वाले कारण कुछ निचे बताई जानकारी अनुसार है।

(1) गोल्ड डिमांड

सोने का भाव बदलने के पीछे डिमांड और सप्लाई बड़े कारण है। जैसे ज्यादा डिमांड और कम सप्लाई होने पर सोने का दाम बढ़ते है। दूसरी तरफ कम डिमांड और ज्यादा सप्लाई से सोने के दाम गिरते है। भारत जैसे देश में त्यौहार या शादी के दिनों में सोने की डिमांड बढ़ जाती है।

(2) करेंसी वैल्यू

इंटरनेशनल मार्किट में अन्य करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू से भी गोल्ड रेट में बदलाव आते है। यदि इंडियन करेंसी की वैल्यू गिरती है तो इम्पोर्ट में सोने का दाम बढ़ जाता है। इंटरनेशनल लेवल पर यह ट्रेड डॉलर्स में होता है।

(3) गवर्नमेंट रिज़र्व

इंडियन गवर्नमेंट के पास फाइनेंसियल रिज़र्व होते है, जिसमे सोने की बड़ी हिस्सेदारी रखी जाती है। भारत में यह पकड़ रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के हाथ में है। सोने के प्रति बैंक की गतिविधि अनुसार प्राइस में परिवर्तन आ सकते है।

(4) इन्फ्लेशन रेट

इन्फ्लेशन या महंगाई दर बढ़ने पर करेंसी की वैल्यू घट जाती है। पर सोने की वैल्यू इस प्रकार नहीं घटती। इसी कारण धन के बजाय सोने को अपने पास रखना बेहतर माना जाता है। ऐसी स्थिति में सोना हो तो वो लो करेंसी वाली स्थिति में भी काम आता है।

(5) ज्वेलरी मार्किट

भारत में अक्सर त्यौहार या पारिवारिक अवसरों में लोग ज्यादा सोना खरीदते है। किसी की शादी या उपहार में देने के लिए भी सोना ख़रीदा जाता है। देश में ऐसी स्थिति का प्रमाण ज्यादा आने पर हाई डिमांड के कारण सोने के रेट बढ़ते है।

ज्यादातर Sone Ka Bhav में आते बदलाव इन्ही 5 कारण से होते है। जिसके रोजाना दाम हमें इंडिया बुलियन एंड जेवेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पता चलते है।

Gold Buying Guide In Hindi

सोना खरीदने में अपनी बड़ी रकम खर्च करने से पहले एक बार Gold Buying Guide पूरी पढ़ लीजिये। क्यों की यह जानकारी आपको असली एंव बेहतर सोना खरीदने में मदद करेगी।

(1) शुद्धता

अपने पैसे हमेशा शुद्धता से भरे असली सोने में ही लगाने चाहिए। जिसके लिए किसी विश्वासपात्र स्थल से हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही ख़रीदे। आप चाहे तो कल्याण जेवेलर्स या तनिष्क जैसे नामी ब्रांड के स्टोर से खरीदी कर सकते है। जहा आपको 22 कैरेट में बने सबसे अच्छे शुद्ध सोना वाले गहने मिलेंगे।

(2) प्रमाणपत्र

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सोने की शुद्धता को हॉलमार्किंग द्वारा प्रमाणित करता है। इसलिए जब भी गहने ख़रीदे, ये अवश्य देखे की शुद्धता का प्रमाणपत्र साथ मिल रहा है या नहीं? यदि मिल रहा है तो बेशक आप उन गहनों में पैसे खर्च कर सकते है। प्रमाणपत्र के साथ उससे जुड़ा वर्ष भी साथ में ही देख लेना।

(3) मेकिंग चार्ज

भारत में प्रत्येक गहनों की बनावट पर एक्स्ट्रा मेकिंग चार्जेस लगते है। यानी मान लीजिये आपको 10 ग्राम का सोने का हार खरीदना है। तो 22 कैरेट सोने की मुख्य कीमत ₹46,500 है और उसपर 5000 से 10000 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। तो कुल मिला कर 10 ग्राम हार के ₹51,000 से ₹56,000 तक देने पड़ सकते है।

ऐसे में पैसे बचाने के लिए आप चाहे तो किसी अपने पहचान के जवेरी से गहने बनवा सकते है। जिस कारण आपको कम से कम मेकिंग चार्ज देने पड़े। या आप भारतीय त्यौहार में आने वाली ऑफर्स के तहत भी सस्ते मेकिंग चार्ज में गहने बनवा सकते है।

(4) रीसेल वैल्यू

आपने जवेरी से जो सोने के गहने ख़रीदे यदि उसे बेचने हो तो वो फिर से क्या कीमत देगा? इसे रीसेल वैल्यू कहते है। कही लोकल जेवेलर्स आपको मार्किट में चल रही कीमत अनुसार गोल्ड ज्वेलरी बेचेंगे। लेकिन जब आप उन्हें 1 साल बाद फिर से वो गहने बेचेंगे तो बदले में बहुत कम दाम देंगे।

इसीलिए ज्वेलरी लेते वक़्त पहले ही ध्यान दे की यदि इसे फिर से दुकानदार को बेचा जायेगा तो क्या प्राइस मिलेगी? क्या ये सोना सर्टिफिकेशन वाला है, जिसे किसी भी जेवेलर्स को बेचना संभव है? ये सभी महत्वपूर्ण बातों पर सोना खरीदने से पहले जरूर ध्यान दीजिये।

(5) सर्विस

आप जिनसे भी सोना खरीद रहे है उनकी सर्विस और सपोर्ट सिस्टम अच्छी होनी चाहिए। ताकि आपके गहनों में कोई भी समस्या आने पर आप उनसे समाधान करवा पाए। जैसे आपने एक 5 ग्राम गोल्ड चेन उनसे बनवाई और वह 6 महीने में कुछ जगह से टूटने लगी। ऐसे में उसी जवेरी को वो ज्वेलरी ठीक करनी चाहिए।

केवल कस्टमर को प्रोडक्ट बेचने से बात पूरी नहीं हो जाती। ज्वेलरी बेचने के बाद भी कस्टमर को कोई भी समस्या आये, उसके लिए सेलर तैयार होना चाहिए। इसी बात पर ध्यान देने हुए आप भी एक सही और बेहतर ज्वेलरी शॉप से ही अपने गहने ख़रीदे।

गोल्ड इन्वेस्टमेंट कहा करना चाहिए

भारत के अधिकांश लोग गहने खरीद कर अपना गोल्ड इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते है। पर अब जमाना बदल चूका है, पहले के मुकाबले सोने में निवेश करने के ज्यादा विकल्प है।

2023 में मुख्यरूप से 3 तरह का इन्वेस्टमेंट करना सबसे अच्छा है।

  • ज्वेलरी में
  • गोल्ड बार में
  • डिजिटल गोल्ड में

अपनी मनपसंद ज्वेलरी (गहने) खरीदना सोने में निवेश करने का सबसे आसान तरीका है। ज्वेलरी को अवसर या त्योहारों में पहना जा सकता है। साथ ही समय के साथ गोल्ड की वैल्यू भी बढ़ती रहेगी।

गोल्ड बार में आपको बस एक सोने का बिस्कुट खरीद कर अपने पास रख लेना है। जिसमे आप 22 कैरेट या 24 कैरेट Gold Bar ले सकते है। गोल्ड बार द्वारा आप चाहे तब अपनी पसंद के गहने बनवा सकते है। या जरुरत पड़ने पर इसे बेचे तो अच्छा सोने का भाव मिलता है।

यहाँ निचे कुछ सबसे अच्छे गोल्ड बार की लिस्ट है। जिसे ऑनलाइन अधिकतर ग्राहकों द्वारा 95% पॉजिटिव रिव्यु मिले है।

तीसरा तरीका है आप कोई बार या सोने के गहने मत ख़रीदे। सिर्फ डिजिटल गोल्ड में अपने पैसे इन्वेस्ट करे। जिसमे ऑनलाइन पूरी गोल्ड सिक्योरिटी की सुविधा मिल जाती है। इसे चाहे तब आसानी से खरीद और बेच सकते है।

सोने का भाव (पिछले 50 सालो में) Sone Ka Bhav

वर्ष 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)
2022 ₹52,000
2021 ₹50,000
2020 ₹48,600
2019 ₹35,200
2018 ₹31,400
2017 ₹29,600
2016 ₹28,600
2015 ₹26,300
2014 ₹28,000
2013 ₹29,600
2012 ₹31,000
2011 ₹26,400
2010 ₹18,500
2009 ₹14,500
2008 ₹12,500
2007 ₹10,800
2006 ₹8,400
2005 ₹7,000
2004 ₹5,800
2003 ₹5,600
2002 ₹4,900
2001 ₹4,300
2000 ₹4,400
1999 ₹4,200
1998 ₹4,050
1997 ₹4,700
1996 ₹5,160
1995 ₹4,680
1994 ₹4,600
1993 ₹4,140
1992 ₹4,300
1991 ₹3,460
1990 ₹3,200
1989 ₹3,140
1988 ₹3,130
1987 ₹2,570
1986 ₹2,140
1985 ₹2,130
1984 ₹1,970
1983 ₹1,800
1982 ₹1,645
1981 ₹1,800
1980 ₹1,330
1979 ₹937
1978 ₹685
1977 ₹486
1976 ₹432
1975 ₹540
1974 ₹506
1973 ₹279
1972 ₹202
1971 ₹193
1970 ₹184
1969 ₹176
1968 ₹162
1967 ₹103
1966 ₹84
1965 ₹72

2022 में Sone Ka Bhav ₹48,000 से ₹55,000 के बिच में चल रहा है। जब की आज से 10 साल पहले 2012 में सोने का भाव सिर्फ ₹31,000 था। इससे भी पीछे जाये तो सोने के दाम में जबरदस्त सस्ती कीमत देखने मिलती है।

हो सकता है शायद आने वाले 10 सालो में 2032 तक यह भाव आसमान को छू जाये। ऐसे में सस्ता रेट देखते हुए सोना खरीदना का उचित समय देखते रहना चाहिए।

सवाल जवाब (FAQ)

सोने का भाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) आज का सोने का भाव क्या है कैसे जाने?

Gold Rate Today की लेटेस्ट जानकारी आपको हमारे इसी पेज पर रोज मिलती रहेगी। यहाँ हम सोने का भाव अपडेट करते रहते है।

(2) 1 तोला सोना कितने का है?

1 तोला यानी 10 ग्राम सोना, जिसकी 2022 में प्राइस ₹48,000 से ₹55,000 के बिच में रही है। यहाँ बताई कीमत 24 कैरेट सोने के दाम आधारित है।

(3) 22 कैरेट सोने का भाव क्या है?

2022 के इंडियन मार्किट में 10 ग्राम 22 कैरेट Sone Ka Bhav ₹42,000 से ₹48,000 के बिच में रहा है।

(4) 1 तोला में कितना ग्राम सोना होता है?

10 ग्राम को 1 तोला सोना कहा जाता है। इस हिसाब से 1 तोला में 10 ग्राम सोना होता है।

(5) सबसे शुद्ध सोना कौन सा है?

सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट में होता है, जो की 99.9% शुद्धता के साथ एक लिक्विड रूप है। इस शुद्धता द्वारा सामान्य गहने बनाना संभव नहीं होता। इसमें थोड़ी बहुत अन्य मेटल की मिलावट से ही गहनों को बनाया जा सकता है।

(6) सोने में 916 का क्या मतलब है?

22 कैरेट सोने की शुद्धता को हम 91.6% से जानते है। इसी प्रतिशत की शुद्धता को दूसरा नाम Gold 916 दिया गया है।

(7) दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है?

पूरी दुनिया में सबसे सस्ता सोना थाईलैंड देश में मिलता है। थाईलैंड में बैंकाक और चीन टाउन नाम की जगह पर बहुत सस्ता सोना मिलता है।

(8) भारत में सबसे सस्ता सोना कहा मिलेगा?

हमारे भारत के केरल राज्य में देश का सबसे सस्ता सोना मिलता है। पुरे साल इस दक्षिणी राज्य में अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी सस्ती कीमत रहती है।

आशा करता हु Gold Rate In Hindi Aaj Ka Sone Ka Bhav सम्बंधित पूरी जानकारी देने में हम सफल रहे है। इस हेल्पफुल जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo