आज स्टील का रेट क्या है 2023 | Today Steel Rate Per Kg

घर या ईमारत निर्माण के लिए स्टील मटेरियल का विशेष रूप से उपयोग होता है। यदि आप भी इसी कार्य में स्टील का उपयोग करना चाहते है? तो आज स्टील का रेट क्या है ये जानना जरुरी है।

आज स्टील का रेट क्या है 2023 | Today Steel Rate Per Kg

भारत में स्टील के सरिया बनाने वाली बहुत सी नामी ब्रांड्स है। जो मुख्यतौर पर 8mm से 25mm साइज में सरिये बनाती है। इसमें साइज अनुसार Steel Rate में अंतर देखने मिलता है।

सप्लाई, डिमांड और मार्किट की स्थिति अनुसार स्टील के भाव में नए बदलाव आते रहते है। जिसमे कभी हमें गिरावट देखने मिलती है, तो कभी महंगाई।

आज स्टील का रेट क्या है 2023 (Today Steel Rate)

निचे आज का 3rd October 2023 Steel Rate बताया है। जिसमे Fe-500 Grade में मुख्यतर सभी ब्रांड्स के सरिये है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now
Steel Brand 8mm 10mm 12mm 16mm 20mm 25mm
Tata Tiscon 73.11 71.53 70.46 70.55 70.52 70.37
JSW Steel 72.10 70.40 69.50 69.60 69.65 69.42
Kamdhenu 72.07 70.53 69.53 69.54 69.56 69.50
Jindal Panther 71.89 70.19 69.48 69.36 69.44 69.27
Sail TMT Bar 67.77 66.30 65.78 65.62 65.88 65.89
Shyam Steel 71.70 70.50 69.79 69.77 69.81 69.67
Vizag Steel 75.25 74.04 73.80 73.63 73.62 73.63
Essar TMT 72.21 72.20 71.78 71.78 71.77 71.78
SRMB Steel 71.52 70.15 69.26 69.38 69.51 69.35
Radha TMT 65.80 65.48 64.71 64.76 64.75 64.74

नोट : यहाँ बताई लिस्ट में Today Steel Rate Per Kg के हिसाब से दर्शायी है। जिसमे स्टील पर लगने वाला GST शामिल नहीं है।

अपने लोकेशन अनुसार आपको स्टील प्राइस में 1 से 3 रुपये का सामान्य अंतर देखने मिल सकता है।

साइज के आधार पर स्टील का वजन

सामान्य लोगो को स्टील सरिया की साइज अनुसार किलोग्राम में कितना वजन होता है? वो नहीं पता होता। इसीलिए हमने यहाँ मीटर और फुट साइज के आधार पर किलोग्राम में होने वाला वजन बताया है।

Diameter Of Steel Bar Unit Weight Kg/meter Unit Weight Kg/feet
8 mm 0.395 0.120
10 mm 0.619 0.187
12 mm 0.888 0.270
16 mm 1.58 0.48
20 mm 2.468 0.75
25 mm 3.858 0.422

स्टील के भाव में बदलाव कैसे आते है

स्टील रेट में हमें रोजाना एक नया बदलाव देखने मिलता है। जिसके पीछे निचे बताये कारण या स्थिति जिम्मेदार होती है।

(1) डिमांड और सप्लाई

ज्यादातर डिमांड और सप्लाई के कारण स्टील प्राइस में बदलाव आते है। यदि मार्किट में स्टील सरिया की सप्लाई ज्यादा है और डिमांड कम। तो सरिया के रेट में गिरावट आती है। दूसरी तरफ सप्लाई कम हो और लोगो में डिमांड ज्यादा, तो सरिया का भाव बढ़ने लगता है।

(2) कच्चा माल भाव

यदि कच्चे माल की कीमत बढ़ जाती है तो स्टील उत्पादन की लागत भी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में स्टील बार के रेट में उछाल आता है। यह प्राइस बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता, एक सामान्य कीमत ही बढ़ती है।

(3) वितरण की लागत

कंपनी अपने मुख्य सेंटर पर स्टील सरिया का निर्माण करती है। उसके बाद हर राज्य की सिटी या गांव में डिस्ट्रीब्यूटर तक सरिया पहुंचाया जाता है। यह लोकेशन नजदीक हो तो स्टील का रेट कम रहता है। पर लोकेशन दूर हो तो प्राइस बढ़ जाता है।

आशा करता हु स्टील रेट सम्बंधित पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। इस मददगार जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo