स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनके जीवन काल के दौरान उन्होंने अपने विचारो द्वारा अनेक लोगो की ज़िंदगी में बदलाव किये। आज भी उनके द्वारा लिखित Swami Vivekananda Books In Hindi ज्ञानवर्धक पुस्तक है।

आचार्य रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य स्वामी विवेकानंद द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना की गयी थी। रामकृष्ण मिशन द्वारा प्रकाशित की गयी किताबे दुनियाभर में प्रचलित है। जो अधिकतर लोगो को आगे बढ़ने में प्रेरित करती है।
यहाँ हमने स्वामी विवेकानंद की 7 सबसे बेहतरीन बुक्स की लिस्ट बनाई है। जिसे आप ऑनलाइन Free Pdf Download कर के पढ़ सकते है। या अमेज़न से सस्ते दाम में आर्डर के किताब पढ़ने का असली मज़ा ले सकते है।
7 Best Swami Vivekananda Books In Hindi 2023
पुस्तकों को ज्ञान का भंडार माना जाता है। जिसे पढ़ के आप अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते है। स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखे गए पुस्तक आत्मज्ञान के लिए श्रेष्ठ है।
यहाँ सबसे पहले बेस्ट बुक्स की शॉर्ट लिस्ट है। फिर प्रत्येक बुक की सम्पूर्ण जानकारी बतायी है।
(1) Vivekananda Ki Atmakatha

Author | Sankar |
Publication | 2020 |
Positive Review | 90% |
Star Rating | 4.5/5 |
महान स्वामी विवेकानंद नवजागरण के पुरोधा थे। उनका चमत्कृत कर देनेवाला व्यक्तित्व, वाक्शैली और उनके ज्ञान ने भारतीय अध्यात्म एवं मानव-दर्शन को नए आयाम दिए। उनके जीवन में बहुत सी घटनाए बनी जिनसे हम बोध ले सकते है।
उनके जीवन पर आधारित विवेकानंद की आत्मकथा जीवन में उत्तम परिवर्तन लाने वाला पुस्तक है। इस किताब में उनके जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी घटनाओ का समावेश किया गया है। दुनियाभर के अनेक लोगो ने इस महान किताब को पसंद किया है।
प्रसिद्ध बाँग्ला लेखक श्री मणि शंकर ने विवेकानंद आत्मकथा किताब का निर्माण किया है। अद्भुत प्रवाह और संयोजन के कारण यह आत्मकथा पढ़ने में बहुत दिलचस्प है।
विशेषताए
- विचारो में अच्छे परिवर्तन लाने वाला पुस्तक है।
- स्वामी विवेकानंद का सबसे प्रसिद्ध और सफल पुस्तक है।
- दुनियाभर के अधिकतर पाठको को यह पसंद आया है।
- किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है।
कीमत
अमेज़न पर उपलब्ध स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा बुक की कीमत ₹285 के आसपास रहती है। यदि किंडल एडिशन में पढ़ना चाहो तो प्राइस ₹220 है।
(2) Karmyog

Author | Swami Vivekananda |
Publication | 2019 |
Positive Review | 89% |
Star Rating | 4.5/5 |
स्वामी विवेकानंद केवल एक महान संत ही नहीं थे। बल्कि एक देशभक्त, एक वक्ता, एक सिद्धांतकार और एक महान लेखक भी थे। कर्मयोग बुक उनकी श्रेष्ठ रचनाओं में से एक है। जिसमे ‘कर्म’ की अवधारणा के प्रति संपूर्ण रूप से समर्पित होने की प्रेरणा दी गयी है।
इस पुस्तक में किसी भी तरह के काम से निपटने के लिए व्यावहारिक होने की जरूरत है, ऐसी बात दर्शायी है। कर्मयोग में उन्होंने ‘कर्म’ को मानसिक अनुशासन और ज्ञानोदय के पथप्रदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया है। पुस्तक में उनके प्रचलित सिद्धांतो की पूरी जानकारी है।
भगवद गीता के तथ्यों को संक्षेप में, स्वामीजी ने ‘कर्म’ के सार और जीवन में इसके महत्व को परिभाषित किया है। व्यक्ति अपने कर्मो से ही महान बनता है, जैसे विचार इस किताब में दर्शाए गए है।
विशेषताए
- पुस्तक में स्वामी जी के सिद्धांतो की सचोट जानकारी है।
- ‘कर्म ही जीवन का सार है’ जैसे विचार को प्रचलित किया है।
- 4.5 रेटिंग के साथ यह ग्राहकों की खास पसंद है।
- किताब के मुख्य लेखक स्वामी विवेकानंद ही थे।
प्राइस
कर्म का सिद्धांत देने वाली यह उत्तम किताब का प्राइस ₹85 है। स्वामी जी की यह सबसे सस्ती किताबो में से एक है और किंडल एडिशन मुफ्त है।
(3) Rajyog

Author | Swami Vivekanand |
Publication | 2019 |
Positive Review | 87% |
Star Rating | 4.5/5 |
योग के विभिन्न संदर्भ में अलग-अलग अर्थ है, जैसे आध्यात्मिक पद्धति और प्रक्रिया। एतिहासिक रूप में कर्मयोग की अंतिम अवस्था समाधि को ही राजयोग कहते है। Rajyog पुस्तक अनुसार राजयोग सभी योग का राजा कहलाता है।
क्यों की इस में प्रत्येक योग प्रकार की योग्य सामग्री मिल जाती है। राजयोग अंतर जगत की एक यात्रा है। आज-कल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक शांति के लिए योग करना अच्छा है। योग करने से हमारे मन को अंदर से शांति मिलती है।
यदि कोई व्यक्ति तनाव की परिस्थिति से जूझ रहा है तो उसके लिए यह पुस्तक लाभकारी है। इसमें तनाव कम करने के कही तरीके बताए गए है। जिन्हे समझ कर आप मानसिक राहत प्राप्त कर सकते है।
विशेषताए
- राजयोग में योग की विशेषताए दर्शाई गयी है।
- भारतीय विद्याओं में प्रचलित ज्योतिषशास्त्र की जानकारी दी है।
- नारद ने इस योग शास्त्र के महत्त्व को स्वीकार किया है।
- अधिकतर ग्राहकों को यह किताब खूब पसंद आयी।
कीमत
राजयोग पुस्तक की कीमत ₹165 के आसपास रहती है। इसे आप ऑनलाइन pdf की मदद से भी पढ़ सकते है। पर असली मजा ओरिजिनल बुक पढ़ने में ही आता है।
(4) Guru Shishya Parampara Ki Mashal

Author | Sirshree |
Publication | 2015 |
Positive Review | 85% |
Star Rating | 4.4/5 |
इस पुस्तक के ज़रिए एक ऐसी महान विभूति के जीवन को आपके सामने प्रस्तुत किया है। जिससे आप प्रेरणा प्राप्त कर सकते है। किताब में भारतीय गुरु शिष्य परंपरा की मशाल है। विवेकानंद के ज्ञानी गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस और उनके बिच की घटनाओ का समावेश है।
स्वामी विवेकानंद आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। बुक में एक महान गुरु कैसे अपने हर शिष्य को शिक्षा दे कर ज्ञान देता है उसके बारे में बात की गयी है। आज विवेकानंद भी अनेक लोगो के आदर प्राप्त गुरु है जो उन्हें सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते है।
पुस्तक में गुरु एवं शिष्य के सम्बन्ध की बात की गयी है। स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के ख़ास शिष्य बने। उन्होंने अपने गुरु की शिक्षा को पूरे विश्व में फैलाया। इसकी पूरी जानकारी इस किताब में दर्शाया गयी है।
विशेषताए
- गुरु एवं शिष्य के संबंधो को अच्छे से बताया है।
- श्री रामकृष्ण परमहंस और उनके संबंधो की वास्तविकता है।
- युवाओ को प्रेरणा देने वाला एक श्रेष्ठ पुस्तक है।
- प्रख्यात लेखक सिरश्री द्वारा दिलचस्प रूप से लिखित है।
प्राइस
प्राचीन काल के दौरान भारत में गुरु और शिष्य में शिक्षण देने की व्यवस्था थी। इन सब को उजागर करती यह किताब आपको प्राइस ₹145 में मिल जाती है।
(5) Swami Vivekanand Ke Jeevan Ki Kahaniyan

Author | Mukesh Nadan |
Publication | 2019 |
Positive Review | 80% |
Star Rating | 4.2/5 |
स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रेरक कहानियाँ इस किताब में है। जो अवश्य ही पाठकों के जीवन को एक नई दिशा देती है। उनके जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके जीवन में बने प्रेरणादायी किस्सों को कहानियो के रूप में दर्शाया गया है।
लेखक श्री मुकेश नंदन ने एक-एक कहानियो को अपने साहित्यिक रंग दे कर दिलचस्प और मज़ेदार बनाया है। उनमे से शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान दिए भाषण की कहानी सबसे प्रेरणादायी है। उनके भाषण ने पूरे विश्व में तहलका मचा दिया और हिंदू आध्यात्मिकता का परचम पूरे विश्व में लहरा दिया।
हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में विवेकानंद की भ्रमण यात्रा को भी इस किताब में बताया है। किताब में दी गयी हर एक कहानी से हमे कोई न कोई सिख ज़रूर मिलती है।
विशेषताए
- कहानियो के रूप में घटनाए दर्शाई है जिससे पठन मज़ेदार बनता है।
- स्वामी विवेकानंद के जीवन की मुख्यतर घटनाए पुस्तक में है।
- स्वामी जी के जीवन से बहुत सी प्रेरणादायी बाते सिखने मिलती है।
कीमत
यह एक मज़ेदार प्रेरणादायी पुस्तक है। अमेज़न पर स्वामी विवेकानंद की जीवन कहानिया किताब की कीमत ₹153 है। सेल या ऑफर में किताब खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है।
(6) Patanjal Yog Sutra

Author | Swami Vivekananda |
Publication | 2019 |
Positive Review | 87% |
Star Rating | 4.5/5 |
लोगो में काम का तनाव ज़्यादा होने से वह अनेक समस्याओ का शिकार बनते है। इन समस्याओ का हल करने के लिए दुनियाभर में योग प्रचलित है। महर्षि पतंजलि द्वारा योग का पुरे विश्व में फैलाव हो चूका है।
मगर योग की व्याख्या स्वामी विवेकानंद द्वारा की गयी है। उनके मुताबिक मुक्ति के लिए क्रियायोग भी उतना ही समर्थ साधन है जितना की ज्ञान का मार्ग है। पतंजल योगसूत्र में चार पाद समाधिपाद, साधनापाद, विभूतिपाद और कैवल्यपाद का निर्देश किया गया है।
क्रियायोग के द्वारा ही चित्त को शुद्धकर कर के योग के लिए उपयुक्त भूमि तैयार की जा सकती है। जैसी योग से जुडी महत्व पूर्ण बातो को किताब में दर्शाया गया है। साथ ही पुस्तक में शास्त्रों यथा श्वेताश्वतरोपनिषद, शंकर उद्धृत याज्ञवल्क्य, सांख्य प्रवचन सूत्रा एवं व्यास सूत्र के मत भी सम्मिलित किए गए है।
विशेषताए
- योग की संपूर्ण और सचोट जानकरी इस बुक से मिलती है।
- दुनियाभर में योग की सबसे लोकप्रिय किताब है।
- चार पाद समाधिपाद, साधनापाद, विभूतिपाद और कैवल्यपाद का समावेश है।
प्राइस
पतंजल योग सूत्र बुक की प्राइस अमेज़न पे ₹350 के अंदर रहती है। योग की यह सबसे प्रचलित और अनेक लोगो की मनपसंद किताब है।
(7) Vishvaguru Vivekananda

Author | M. I. Rajasve |
Publication | 2019 |
Positive Review | 90% |
Star Rating | 4.5/5 |
स्वामी विवेकानंद हमेशा से युवाओ के आदर्श रहे है। उनकी कही बाते और विचारो से आज भी लोग प्रभावित है। बचपन में बाल नरेन्द्र के मन में अनेक विचार आते थे। उन्होंने आगे जा कर समाज में जाति प्रथा, बाल विवाह, सती प्रथा, अंधविश्वास और रूढ़ मान्यताओं के खिलाफ आवाज़ उठाई।
विश्वगुरु विवेकानंद पुस्तक में दिए उपदेशों ने पूरे विश्व को प्रबुद्ध किया। उसकी भाषण सहित संपूर्ण जानकारी दी है। उनके भाषणों, पत्रों और कविताओं ने आज़ादी से पहले लोक जाग्रति का काम किया था।
स्वामी जी के लेखन में दार्शनिक विश्लेषण, गहरी सोच और तर्कसंगत मूल्यांकन देखा जाता था। जिस कारण उनकी सोच बहुत आसानी से अधिकतर लोगो के पास पहुंची।
विशेषताए
- भारत की आज़ादी के समय हुई क्रांति की बात दर्शाई गयी है।
- बाल नरेन्द्र के मन में उठे नए विचारो की बात कही गयी है।
- स्वामी विवेकानंद के आदर्श जीवन की कहानी दर्शाई है।
- किताब मशहूर लेखक एम. आई. राजसवे द्वारा लिखित है।
कीमत
आज़ाद भारत के अनेक किस्सों को उजागर करती विश्वगुरु विवेकानंद किताब कीमत ₹134 में मिलती है। जो अनेक लोगो के लिए प्रेरणादायी पुस्तक है।
सवाल जवाब (FAQ)
यहाँ स्वामी विवेकानंद की किताबो से जुड़े जरुरी प्रश्नो के उत्तर दिए है।
(1) स्वामी विवेकानंद की सबसे अच्छी बुक कौन सी है?
निचे स्वामीजी द्वारा लिखित 3 बेस्ट बुक की लिस्ट है। जिसे भारत के अधिकांश लोगो ने पसंद किया है।
- कर्मयोग
- राजयोग
- योगसूत्र
(2) स्वामी विवेकानंद की Free Pdf Book कहा से पढ़े?
इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट है जहा स्वामीजी की किताबो की फ्री पीफएफ फाइल मिल जाएगी। आप वहा से डाउनलोड कर के मुफ्त में किताब पढ़ सकते है।
आशा करती हु 7 Best Swami Vivekananda Books In Hindi की जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो शेयर करना बिलकुल न भूले।