10 ग्राम सोने का भाव क्या है आज 2023 | 10 Gram Sone Ka Bhav Today

₹58,000
24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
₹53,000
22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव

भारत में आज शुद्ध 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹58,000 है। गहने बनाने में उपयोगी 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹53,000 है। 18 कैरेट शुद्धता में देखे तो 10 ग्राम गोल्ड का रेट ₹44,500 है।

10 ग्राम सोने का भाव आज क्या है | Today 10 Gram Gold Rate

अब आपको 10 ग्राम सोना सबसे सस्ती कीमत में खरीदना है। तो निम्नलिखित परिस्थितियों में सोना खरीदने की सोचे।

  • सोने की सप्लाई ज्यादा हो
  • लोगो में डिमांड कम हो
  • शादी की सीजन ना हो
  • कोई बड़ा त्यौहार ना आ रहा हो
  • ब्रांड गोल्ड पर ऑफर दे रही हो
  • खास कर ऑफ सीजन में

उपरोक्त बताई स्थिति में सोना आपको कम कीमत पर मिल जायेगा। पर निचे बताई स्थिति में खरीदेंगे तो सोना महंगा मिलेगा।

  • सोने की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम हो
  • शादी का मुख्य सीजन चला रहा हो
  • कोई बड़ा इंडियन फेस्टिवल आने वाला हो
  • सोना खरीदने के शुभ मुह्रुत में
  • ब्रांड कोई गोल्ड ऑफर ना दे रही हो
  • इंडियन करेंसी की वैल्यू घटने पर

10 ग्राम सोने का भाव आज क्या है Today 28th September 2023

सोने की 3 मुख्य शुद्धता अनुसार आज 10 ग्राम सोने का भाव कुछ इस तरह है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now
Gold Purity Gold Price
24 कैरेट 10 ग्राम सोना ₹58,000
22 कैरेट 10 ग्राम सोना ₹53,000
18 कैरेट 10 ग्राम सोना ₹44,500

पिछले 50 सालो में सोने के दाम में जबरदस्त फर्क देखने मिला है। वर्ष 1972 में 10 ग्राम सोने का भाव केवल 202 रुपये था। आज 2023 में यही कीमत 57,000 रुपये तक आ गयी है। हमें नहीं पता आने वाले सालो में सोना कितना तेजी से महंगा होने वाला है।

ऐसे में जो भी लोग गोल्ड खरीदने की सोच रहे है। उन्हें सबसे पहले इस साल की सबसे सस्ती और महंगी कीमत देखनी है। जैसे 2022 में 10 ग्राम गोल्ड का प्राइस ₹48,000 से ₹55,000 के बिच में रहा है।

यानी सोना 55,000 रुपये के आसपास पहुँचता है तो नहीं खरीदना, थोड़ा इंतजार करना है। जैसे ही सोने का भाव 50,000 से कम हो जाये या उसके आसपास आ जाये। तो यही सबसे सस्ता प्राइस और सबसे अच्छा समय है सोना खरीदने का।

10 ग्राम सोने में क्या खरीदना चाहिए

भारत के अधिकांश लोग सोना खरीदना मतलब सोने के गहने लेना समझते है। जो की अच्छी बात है, पर इसका एक बड़ा नुकसान भी है। बहुत से जेवेलर्स आपने जो कीमत पर सोना ख़रीदा था, वही कीमत सोना बेचने पर नहीं देते।

मान लीजिये आपने 60,000 रुपये देकर एक 10 ग्राम सोने का हार ख़रीदा। अब जब उसे 1 साल बाद बेचने जायेगे तो मार्किट में 10 ग्राम सोने की कीमत 57,500 होगी। लेकिन जवेरी आपको सिर्फ 45,000 रुपये वापस देने के लिए तैयार होता है।

वो कहेगा इसमें 22 कैरेट सोना था और मेकिंग वर्क के पैसे एक्स्ट्रा लगे थे। इसलिए हम आपको मार्किट प्राइस के हिसाब से नहीं दे सकते।

इस तरह की समस्या से बचने के लिए गहने लेते वक़्त ही उनसे बात करिये। यदि बेचने की स्थिति आयी तो आपको क्या गोल्ड वैल्यू मिलेगी। साथ ही आप गहनों के अलावा गोल्ड खरीदने के अन्य विकल्प पर भी ध्यान दीजिये।

2023 में 3 तरह का गोल्ड इन्वेस्टमेंट करना बेस्ट है।

  • डिजिटल गोल्ड में
  • गोल्ड बार में
  • गोल्ड ज्वेलरी में

ज्वेलरी के बारे में तो आपको सब पता होगा। अब गोल्ड बार समझिये, यानी एक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का बिस्कुट। जिसमे कोई एक्स्ट्रा मेकिंग चार्ज नहीं देने पड़ते। सिर्फ हमें शुद्ध सोने का बार मिल जाता है। जिसे भविष्य में मार्किट प्राइस अनुसार बेच सकते है या गहने बनवा सकते है।

यहाँ निचे ऑनलाइन उपलब्ध कुछ बेस्ट 10 Gram Gold Bar की लिस्ट है।

डिजिटल गोल्ड में पैसे निवेश करे

सोना खरीद कर घर पे रखने पर उसे संभालना पड़ता है और चोरी होने से बचाना पड़ता है। इसी समस्या से बचने के लिए अब 2023 में कुछ लोग डिजिटल गोल्ड खरीद रहे है। इसमें आपका सारा सोना एक ऑनलाइन डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहता है।

जिसे आप जब चाहे तब मार्किट में चल रही कीमत अनुसार तुरंत कंपनी को बेच सकते है। यह सारा काम बड़ी-बड़ी कंपनी संभालती है। जैसे पेटीएम, फ़ोन पे, अमेज़न गोल्ड, तनिष्क, कल्याण जेवेलर्स वगेरा।

इसमें आप अपनी मर्जी अनुसार 10 रुपये का या 10 हजार का भी सोना खरीद सकते है। मैंने खुद 1 ग्राम डिजिटल गोल्ड पेटीएम पर ख़रीदा था। जिसका मुझे कुछ ही महीनो में 200 रुपये तक का रिटर्न मिला था।

इसी तरह आप भी चाहे तो सही जानकारी के साथ अपने पैसे गोल्ड में निवेश कर सकते है। शुरुआत में समझने के लिए 10-20 रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू करे। फिर जैसे-जैसे सब समझ आये, सही लगे तब आगे बढे।

सवाल जवाब (FAQ)

10 ग्राम सोने का भाव से सम्बंधित अधिकतर मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?

फ़िलहाल चल रही प्राइस अनुसार 24 कैरेट शुद्धता में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹57,000 है।

(2) 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट कितना है?

भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹52,000 रुपये चल रहा है।

(3) 10 ग्राम सोने की चेन कितने की आती है?

ज्यादातर सोने की चेन को बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है। यानी 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट ₹52,000 है। इस पर डिज़ाइन अनुसार मेकिंग चार्ज लगते है। तो फाइनल प्राइस ₹55,000 से ₹60,000 हो सकती है।

आशा करता हु 10 ग्राम सोने का भाव 2023 के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। यह जानकारी आपके काम की रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo