Chandi Ka Bhav Aaj Ka 2023 | 1 किलोग्राम चांदी का सबसे सस्ता भाव

₹69,000
1 किलोग्राम चांदी का भाव (999)

भारत में आज 1 किलोग्राम Chandi Ka Bhav ₹69,000 है। 100 ग्राम सिल्वर खरीदना हो तो चांदी का भाव ₹6,900 है। सिल्वर की शुद्धता अनुसार इन कीमतों में अंतर देखने मिल सकता है। जैसे शुद्ध चांदी 999 के मुकाबले स्टर्लिंग सिल्वर 925 का भाव सस्ता होगा।

Chandi Ka Bhav Aaj 2022 | चांदी का सबसे सस्ता भाव क्या है

इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) अनुसार हमें रोजाना सिल्वर रेट में बदलाव देखने मिलते है। यह भाव देश में चांदी की डिमांड, सप्लाई और ट्रेंड के आधार पर होते है। जैसे 2 सितम्बर 2022 में चांदी सबसे सस्ता रेट ₹52,600 का मिल रहा था।

Chandi Ka Bhav Aaj 2023 (1 किलोग्राम चांदी का भाव आज)

आज 24th March 2023 अनुसार चांदी का भाव निचे बताया है।

Silver Gram Silver Rate
1 ग्राम ₹69
10 ग्राम ₹690
100 ग्राम ₹6,900
1 किलोग्राम ₹69,000

2022 में Chandi Ka Bhav ₹52,000 से ₹70,000 के बिच में रहा है। जिस हिसाब से 52,000 रुपये का चांदी सबसे सस्ता और 70,000 रुपये का चांदी सबसे महंगा रेट है।

ऐसे में यदि आपको 52,000 से 60,000 तक चांदी का रेट मिल रहा है। तो समझ लीजिये यही चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय है। क्यों की हो सकता है भविष्य में फिर से चांदी के प्राइस बढ़ जाये।

आज चांदी का भाव (शुद्धता अनुसार)

चांदी की 3 मुख्य शुद्धता अनुसार आज के भाव निचे बताये है।

Silver Purity Silver Price
प्योर सिल्वर (999) ₹69,000
स्टर्लिंग सिल्वर (925) ₹64,500
22 कैरेट सिल्वर (916) ₹62,400

यहाँ आप देख सकते है प्योर सिल्वर (999) 1 किलोग्राम कीमत ₹69,000 का है। 925 स्टर्लिंग सिल्वर प्राइस ₹64,500 में मिल रहा है। तीसरा 22 कैरेट सिल्वर रेट ₹62,400 का है।

इसके अलावा भी 958, 875, 800 और 585 शुद्धता वाले सिल्वर होते है। जिसका गहनों में कोई खास उपयोग नहीं होता।

999, 925 और 916 सिल्वर में क्या अंतर है

निचे दी गयी जानकारी द्वारा आप चांदी की 3 मुख्य शुद्धता के बिच का अंतर समझ सकते है।

  • फाइन सिल्वर 999 – यह 99.9% शुद्ध चांदी होता है, जिसमे किसी अन्य मेटल की मिलावट नहीं होती। यह हैवी सिल्वर ज्वेलरी और सिल्वर बार बनाने में उपयोगी है। यह नरम और लचीला होने के कारण सामान्य गहनों की बनावट में टूट सकता है। इसलिए इस चांदी द्वारा सिर्फ हैवी बनावट की जाती है।
  • स्टर्लिंग सिल्वर 925 – यह 92.5% शुद्ध चांदी होता है, जिसमे 7.5 प्रतिशत कॉपर मिलाया जाता है। इस शुद्धता के साथ चांदी के अधिकांश गहने बनाना संभव है। यह चांदी सख्त होता है, जिससे बनावट आसानी से टूटती नहीं।
  • 22 कैरेट सिल्वर 916 – यह 91.6% प्योर सिल्वर होता है, जिसमे 8.4 प्रतिशत कॉपर या अन्य धातु मिलायी जाती है। इस कॉम्बिनेशन की मदद से कही बेहतरीन गहने बन पाते है। साथ ही प्राइस में थोड़े सस्ते भी मिल जाते है।

सबसे सस्ता चांदी कहा मिलता है

निचे बताये देशो में दुनिया का सबसे सस्ता चांदी मिलता है।

  • मेक्सिको – ₹5,000 से ₹12,000 तक सस्ता
  • पेरू – ₹5,000 से ₹10,000 तक सस्ता चांदी
  • चीन – ₹4,000 से ₹8,000 तक सस्ता सिल्वर
  • रशिया – ₹4,000 से ₹7,000 तक कम दाम

यहाँ भारत में चल रहे सिल्वर रेट्स की तुलना में चांदी का भाव बताया है। इन देशो में चांदी का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। जिस कारण सप्लाई हाई और डिमांड कम रहती है। परिणाम रूप देश में सबसे सस्ता चांदी मिल पाता है।

यही बात भारत के लिए करे तो यहाँ सबसे सस्ता चांदी राजस्थान और कर्नाटक राज्य में मिलता है। क्यों की भारत में यही वो जगह है जहा चांदी का उत्पादन अधिक होता है।

चांदी के भाव में बदलाव कैसे आते है

रोजाना हमें चांदी के भाव में बदलाव देखने मिलते है। इस बदलाव के पीछे निचे बताये कारण मुख्यरूप से कार्य करते है।

(1) सप्लाई और डिमांड

अगर देश के लोगो में सिल्वर की मांग (डिमांड) ज्यादा है और सप्लाई कम मिल रही है। तो ऐसी स्थिति में चांदी के दाम बढ़ जाते है। जैसे कोई बड़ा भारतीय त्यौहार या शादी की सीजन हो। जिसमे लोग ज्यादा चांदी के गहने खरीदते है, यानी डिमांड है। इसी प्रकार डिमांड कम और सप्लाई ज्यादा हो तो प्राइस घट जाते है।

(2) टेक्नोलॉजी

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। खास कर अभी तक कैमरा में सिल्वर का ज्यादा उपयोग होता आया है। छोटी-बड़ी मशीन के कुछ पार्ट्स बनाने के लिए भी सिल्वर का उपयोग होता है। ऐसे में अधिक उपयोग ज्यादा डिमांड दर्शाता है, जिससे प्राइस बढ़ते है।

(3) इकोनॉमिक ट्रेंड

दुनिया भर के मार्किट में चल रहे इकोनॉमिक ट्रेंड अनुसार भी सिल्वर रेट में बदलाव दीखते है। जैसे कुछ स्थिति के कारण कही बार लोग एक साथ चांदी बेचने लगते है। या ऐसी भी स्थिति हो सकती है जिसमे एक साथ सिल्वर की डिमांड में बढ़ोतरी दिखे। ऐसी स्थिति में चांदी का भाव ज्यादा सस्ता या ज्यादा महंगा हो जाता है।

(4) इन्फ्लेशन

इन्फ्लेशन या महंगाई दर बढ़ने पर देश की करेंसी वैल्यू घट जाती है। पर चांदी ख़रीदा हुआ हो तो उसकी वैल्यू बनी रहती है। इसीलिए इस क्षेत्र से जुड़े कही एक्सपर्ट्स कहते है। अपने बुरे समय के लिए सोना या चांदी खरीद कर रखना चाहिए। इन्फ्लेशन के कारण चांदी का भाव में बदलाव आ सकते है।

(5) टेक्स रेट

भारत या विदेश से चांदी खरीदने पर हमें सरकार को टैक्स देना पड़ता है। अगर इस टैक्स में कुछ परिवर्तन आते है तो चांदी के भाव में भी परिवर्तन आएंगे। जैसे विदेश से एक मात्रा से ज्यादा सिल्वर लाने पर भारतीय यात्रियों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। दूसरी तरफ दुबई जैसे शहर में सोने की खरीदी पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता।

अधिकतर समय Chandi Ka Bhav में आते बदलाव इन्ही 5 कारण से होते है। जिसके रोजाना दाम हमें इंडिया बुलियन एंड जेवेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पता चलते है।

Silver Buying Guide In Hindi

यदि आप चांदी के गहने खरीदना चाहते है या सिल्वर में अपने पैसे निवेश करने है। तो एक बार यहाँ बताई Silver Buying Guide पूरी पढ़ लीजिये। यह जानकारी आपको असली एंव बेहतर चांदी खरीदने में सहायता करेगी।

(1) चांदी की शुद्धता

हमारे इंडियन मार्किट में कही दुकानदार है जो नकली या मिलावटी चांदी के गहने बेचते है। जैसे आपको 14 कैरेट सिल्वर (5.85% शुद्धता वाला) बेचेंगे और प्राइस 925 सिल्वर वाला लेंगे। इस स्थिति से बचने के लिए आप किसी विश्वासपात्र स्थल या ब्रांडेड ज्वेलरी स्टोर से ही खरीदी करे। क्यों की आप जो पैसे दे रहे है उस अनुसार सिल्वर प्यूरिटी मिलना जरुरी है।

(2) बीआईएस हॉलमार्क

ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड द्वारा ज्वेलरी को BIS Hallmarking मिलता है। जो दर्शाता है की ज्वेलरी असली चांदी 92.5 प्रतिशत शुद्धता पर बनी है। इसलिए याद रहे आप जो भी सिल्वर ज्वेलरी खरीद रहे है उसपर यह स्टैम्प होना चाहिए। यह स्टैम्प ना मिले तो ज्वेलरी मत ख़रीदे।

(3) मेकिंग चार्ज

आप ऑनलाइन जो Chandi Ka Bhav देखते है वही कीमत पर हक़ीक़त में चांदी नहीं मिल पाता। क्यों की जब खरीदने जाते है तब उसपर मेकिंग चार्ज और टैक्स चार्ज एक्स्ट्रा लगते है। जीएसटी टैक्स में तो कुछ नहीं कर सकते, लेकिन मेकिंग चार्ज में थोड़े पैसे बचा सकते है। आप खुद से रिसर्च करे की कौन सा जवेरी सबसे कम मेकिंग चार्ज ले रहा है।

(4) रीसेल वैल्यू

आज आप जिस कीमत पर चांदी के गहने या सिल्वर बार खरीद रहे है। क्या उसे 1 साल बाद बेचने पर मार्किट प्राइस अनुसार रकम वापस मिल पायेगी? यानी आज आपने 100 ग्राम सिल्वर 5800 रुपये का ख़रीदा। तो इसे बेचने पर इसके आसपास ही पैसे वापस मिल पाएंगे? इसी को रीसेल वैल्यू कहा जाता है।

कुछ जवेरी बहुत अच्छी रीसेल वैल्यू देते है, तो कुछ बहुत ही घटिया। इसलिए ज्वेलरी की खरीदी करते वक़्त पहले से उनसे बात कर लीजिये। की यदि इसे बेचने की नौबत आयी तो आप हमें क्या वैल्यू देंगे? अक्सर ब्रांडेड ज्वेलरी स्टोर द्वारा और सिल्वर बार पर अच्छी रीसेल वैल्यू मिल जाती है।

(5) सपोर्ट सर्विस

आप महंगे दाम में चांदी के गहने खरीदते है और सोचिये वो टूट जाये या कोई अन्य समस्या आ जाये तो? ऐसी स्थिति में आपने जिनसे भी गहने ख़रीदे है उनको मदद करनी चाहिए। पूरी जिम्मेदारी बनती है की जवेरी अपने ग्राहकों को अच्छी सपोर्ट सर्विस दे। इसीलिए पहले से किसी बेहतरीन जेवेलर्स से ही खरीदी करे। ताकि आगे चल कर कोई भी समस्या होने पर उसे बता सके।

सिल्वर ज्वेलरी में क्या खरीदना चाहिए

चांदी की ज्वेलरी आप अपनी पसंद अनुसार जो चाहे वो खरीद सकते है। बस सिल्वर बाइंग गाइड में बताये 5 पॉइंट्स को ध्यान में रखना है। चांदी के गहने खरीदने के अलावा एक अच्छा विकल्प है की आप Silver Bar ख़रीदे।

सिल्वर बार यानी चांदी का एक बिस्कुट समझ लीजिये। जिसमे 999.9 प्रतिशत Pure Fine Silver होता है। इस सिल्वर बार द्वारा आप जब चाहे तब सिल्वर ज्वेलरी बनवा सकते है। या भविष्य में इसे बेच कर अच्छी रीसेल प्राइस भी पा सकते है।

यहाँ निचे ऑनलाइन उपलब्ध Best Silver Bar की लिस्ट है। जिसे ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा पॉजिटिव रिव्यु मिले है।

Rs. 3,962
Rs. 4,900
in stock
as of 23/03/2023 12:11 pm
Amazon.in
Rs. 7,709
Rs. 8,500
in stock
2 new from Rs. 7,709
as of 23/03/2023 12:11 pm
Amazon.in
Rs. 22,890
Rs. 35,000
in stock
as of 23/03/2023 12:11 pm
Amazon.in
Rs. 74,180
Rs. 78,000
in stock
as of 23/03/2023 12:11 pm
Amazon.in

सवाल जवाब (FAQ)

चांदी का भाव से जुड़े सभी जरुरी सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

आज भारत में 99.9 प्रतिशत शुद्ध 1 किलो चांदी का रेट 69,000 रुपये है।

(2) 1 ग्राम चांदी कितने की है?

फ़िलहाल चल रहे प्राइस अनुसार 1 ग्राम चांदी की कीमत 69 रुपये है।

(3) 1 तोला चांदी में कितना ग्राम होता है?

सामान्य कैलकुलेशन अनुसार 1 तोला चांदी 10 ग्राम वजन के बराबर होता है।

(4) सबसे शुद्ध चांदी कौन सा है?

सबसे शुद्ध चांदी 99.9% Fine Silver होता है। जिसमे किसी भी अन्य मेटल की मिलावट देखने नहीं मिलती।

(5) 10 ग्राम चांदी का भाव आज क्या है?

इंडिया में आज 10 ग्राम चांदी का भाव या रेट 690 रुपये है।

(6) 100 ग्राम चांदी की कीमत कितनी है?

मार्किट प्राइस अनुसार 100 ग्राम चांदी की कीमत 6,900 रुपये चल रही है।

(7) 925 Sterling Silver का क्या मतलब है?

925 सिल्वर यानी चांदी की शुद्धता 92.5 प्रतिशत है। इसमें 7.5 प्रतिशत अन्य मेटल की मिलावट होती है।

आशा करता हु Chandi Ka Bhav Aaj 2023 की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo