All Cement Price List Today 2023 | सीमेंट का रेट आज का

Cement Ka Rate उसके प्रकार और ग्रेड अनुसार होता है। साथ ही सीमेंट ब्रांड के आधार पर भी रेट में अंतर देखने मिलता है। जैसे ओपीसी 53 ग्रेड अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइस ₹430 प्रति 50 किलोग्राम का है। दूसरी तरफ ओपीसी 53 ग्रेड अंबुजा सीमेंट का रेट ₹420 (50 किलो का) है।

Cement Ka Rate Today 2022 | सीमेंट प्राइस लिस्ट आज

भारत में सीमेंट बनाने वाली बहुत सी कंपनिया है। लेकिन अधिकतर लोग केवल 4-5 सीमेंट कंपनी पर ही भरोसा करते है। जिसमे अल्ट्राटेक, अंबुजा, श्री, एसीसी, जेके, रामको ब्रांड्स के नाम शामिल है। इसलिए आज की प्राइस लिस्ट में इन्ही कंपनियों को मुख्यरूप से ध्यान में रखा जायेगा।

All Cement Price List Today (27th September 2023)

यहाँ सीमेंट के प्रकार और ग्रेड के आधार पर ब्रांड वाइज पूरी रेट लिस्ट बताई है।

OPC 33 Grade Cement Price List

1 सीमेंट बैग 50 किलोग्राम अनुसार निचे सीमेंट का रेट बताया है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now
Cement Company Cement Price
Ultratech Cement ₹390
Ambuja Cement ₹350
ACC Cement ₹370
JK Cement ₹380
Shree Cement ₹360
Dalmia Cement ₹310
Birla Cement ₹280
Ramco Cement ₹370
Jaypee Cement ₹350
Heidelberg Cement ₹330

Ordinary Portland Cement (OPC) का उपयोग सामान्य बांधकाम में होता है। इस प्रकार में रहा 33 ग्रेड सीमेंट निम्न कक्षा का है। जो 3 दिन बाद 16 N/mm-square और 28 दिन बाद 27 N/mm-square भार सहने की क्षमता रखता है।

OPC 43 Grade Cement Ka Rate

1 बैग सीमेंट 50 किलोग्राम के लिए 43 ग्रेड सीमेंट का प्राइस कुछ इस तरह है।

Cement Company Cement Rate
Ultratech Cement ₹400
Ambuja Cement ₹395
ACC Cement ₹370
JK Cement ₹350
Shree Cement ₹350
Dalmia Cement ₹320
Birla Cement ₹350
Ramco Cement ₹370
Jaypee Cement ₹360
Heidelberg Cement ₹340

घर या सामान्य दुकान बनाने के लिए ओपीसी 43 ग्रेड सीमेंट का उपयोग होता है। यह सीमेंट लगाने के 3 दिन बाद 22 N/mm-square और 28 दिन बाद 37 N/mm-square भार सहने की क्षमता रखता है।

OPC 53 Grade Cement Price Today

50 किलोग्राम के हिसाब से बेस्ट ब्रांड का ओपीसी 53 सीमेंट निचे बताये प्राइस में मिलता है।

Cement Company Cement Price
Ultratech Cement ₹430
Ambuja Cement ₹420
ACC Cement ₹400
JK Cement ₹395
Shree Cement ₹390
Dalmia Cement ₹380
Birla Cement ₹380
Ramco Cement ₹420
Jaypee Cement ₹380
Heidelberg Cement ₹370

ओपीसी 53 ग्रेड सबसे उच्च गुणवत्ता का सीमेंट है। जिसका उपयोग बड़े घर निर्माण या हैवी कंस्ट्रक्शन में होता है। ओपीसी 53 ग्रेड सीमेंट 3 दिन में 53 N/mm-square और 28 दिन में 58 N/mm-square भार सह सकता है।

PPC Cement Rate List 2023

Portland Pozzolana Cement (PPC) उन जगहों पर उपयोग होता है जहा पानी सम्बंधित बांधकाम है। जैसे पानी की टंकी बनानी हो, ब्रिज निर्माण का कार्य हो, डैम या पानी से जुड़ा कोई अन्य कंस्ट्रक्शन।

50 किलोग्राम अनुसार इस प्रकार के सीमेंट का रेट लिस्ट निचे बताया है।

Cement Company 43GR Price 53GR Price
Ultratech Cement ₹300 ₹350
Ambuja Cement ₹320 ₹340
ACC Cement ₹310 ₹390
JK Cement ₹320 ₹350
Shree Cement ₹290 ₹350
Dalmia Cement ₹320 ₹370
Birla Cement ₹350 ₹380
Ramco Cement ₹330 ₹350
Jaypee Cement ₹330 ₹340
Heidelberg Cement ₹310 ₹340

Rapid Hardening Cement Rate

सामान्य सीमेंट 3-4 दिन में सुख कर मजबूती के परिणाम देता है। परंतु कुछ स्थिति में कंस्ट्रक्शन को बचाने के लिए जल्दी परिणाम दे ऐसा सीमेंट चाहिए होता है। तब रैपिड सीमेंट का उपयोग कर के काम जल्दी किया जाता है।

इंडियन मार्किट में 50 किलोग्राम Rapid Cement Ka Rate कुछ इस तरह है।

Company Name Cement Rate
Birla A1 Cement ₹410
The Ramco Cement ₹420
Premium Cement ₹480
Fosroc Cement ₹700

अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइस लिस्ट आज का

भारत के अधिकतर लोग अल्ट्राटेक ब्रांड का सीमेंट खरीदना पसंद करते है। इसलिए भारत में यही ब्रांड सबसे ज्यादा सीमेंट का उत्पादन करती है। आपकी जरुरत को समझते हुए हमने निचे अल्ट्राटेक सीमेंट का प्राइस बताया है।

यहाँ सबसे पहले 50 किलोग्राम OPC Cement की प्राइस लिस्ट है।

Cement Grade Cement Price
UltraTech 33 Grade ₹390
UltraTech 43 Grade ₹400
UltraTech 53 Grade ₹430

निचे 50 किलोग्राम अल्ट्राटेक PPC Cement की रेट जानकारी है।

Cement Grade Cement Price
UltraTech 43 Grade ₹300
UltraTech 53 Grade ₹350

सीमेंट के प्रकार (Types Of Cement)

ऊपर लिस्ट में हमने केवल 3 मुख्य प्रकार के सीमेंट के बारे में ही बताया है, जो सबसे ज्यादा उपयोग होते है। सभी प्रकार पर नजर करे तो सीमेंट के कुल 10 प्रकार है

  1. Ordinary Portland Cement – शॉप या हाउस कंस्ट्रक्शन के लिए।
  2. Portland Pozzolana Cement – जल सम्बंधित बांधकाम में उपयोगी।
  3. Rapid Hardening Cement – कंस्ट्रक्शन वर्क जल्दी करने के लिए।
  4. Extra Rapid Hardening Cement – रैपिड सीमेंट के मुकाबले 25% जल्दी परिणाम।
  5. Low Heat Cement – ग्रेविटी डैम जैसे बांधकाम में उपयोगी सीमेंट।
  6. Sulfates Resisting Cement – ये सल्फेट अवरोधक सीमेंट है।
  7. Quick Setting Cement – पानी के निचे स्ट्रक्चर के लिए।
  8. White Cement – प्लंबिंग वर्क में छोटे होल भरने के लिए।
  9. Blast Furnace Slag Cement – इकनोमिक कंट्रक्शन में उपयोगी।
  10. High Alumina Cement – हाई टेम्प्रेचर वाली जगह पर यूज़ किया जाता है।

OPC और PPC सीमेंट में क्या अंतर है

यह दो सीमेंट ही सबसे ज्यादा उपयोग होते है। इसलिए यहाँ दोनों के बिच में रहा अंतर समझाया है।

OPC PPC
इसमें शुरूआती मजबूती ज्यादा होती है। इसमें लंबे समय तक मजबूती मिलती है।
आक्रामक मौसम में ज्यादा टिकाऊ नहीं है। आक्रामक मौसम में टिका रहता है।
यह पीपीसी से महंगा सीमेंट है। यह ओपीसी से सस्ता सीमेंट है।
निर्माण प्रक्रिया के दौरान CO2 उत्सर्जित करता है ओपीसी की तुलना में यह पर्यावरण के लिए अच्छा है।
कम बांधकाम के लिए सही है पर ज्यादा के लिए नहीं। यह हर प्रकार के कंस्ट्रक्शन में उपयोगी है।
इसका फाइनल सेटिंग टाइम 280 मिनट है। इसमें फाइनल सेटिंग टाइम 600 मिनट है।

सबसे ज्यादा सीमेंट उत्पादन करनेवाली कंपनी

निचे भारत की Top 10 Best Cement Companies की लिस्ट है, जो सीमेंट उत्पादन में आगे है। इस लिस्ट में कैपेसिटी million tonnes per annum (MTPA) के आधार पर बताई है।

Cement Company Production Capacity
UltraTech Cement 102.75
Shree Cement 37.90
Jaypee Cement 33.80
ACC Cement 33.41
Ambuja Cement 29.65
Dalmia Cement 26.50
Ramco Cement 16.45
Birla Cement 15.5
J.K. Cement 14.7
India Cement 14.0

सीमेंट खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखे

पोस्ट में Cement Ka Rate सम्बंधित एक सामान्य जानकारी है। जो आपको मार्किट में चल रहे सीमेंट प्राइस का अंदाजा देती है। लेकिन जब आप हक़ीक़त में सीमेंट खरीदने जाओ तो उससे पहले निचे बताई बातों को ध्यान में रखे।

  • जिस भी ब्रांड का सीमेंट खरीदना है उनकी मुख्य वेबसाइट पर जा कर लेटेस्ट प्राइस चेक करे।
  • वेबसाइट से सीमेंट की सारी जानकारी निकाले और ब्रांड से अपना संपर्क भी बनाये।
  • अपने एरिया के नजदीकी सीमेंट डीलर से सीमेंट सस्ते दामों पर खरीदने की कोशिश करे।
  • यदि ज्यादा सीमेंट लेना है तो ब्रांड या डीलर से प्राइस हो सके उतना कम करवाए।
  • बारिश के मौसम में सीमेंट खरीद रहे है तो ध्यान दे की सीमेंट की बेकार क्वालिटी ना मिले।
  • किसी नॉन ट्रेड सीमेंट को खरीदने की ना सोचे, हमेशा ब्रांडेड क्वालिटी की तरफ ही जाये।

सवाल जवाब (FAQ)

सीमेंट का रेट से सम्बंधित अधिकतर सभी महत्वपूर्ण सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) सीमेंट का रेट आज का क्या है?

भारत में आज 53 ग्रेड ओपीसी सीमेंट का रेट 390 से 430 रुपये प्रति 50 किलोग्राम है।

(2) सरिया सीमेंट का भाव आज का बताये?

10 एमएम सरिया का रेट 90 से 100 रुपये के बिच में चल रहा है। दूसरी तरह 1 बैग सीमेंट रेट 53 ग्रेड में 400 रुपये के आसपास रहता है।

(3) सबसे अच्छा सीमेंट कौन सा है?

देखा जाये तो भारत में सबसे अच्छी गुणवत्ता अल्ट्राटेक सीमेंट की है। इसका प्राइस अन्य सीमेंट की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन क्वालिटी में बिलकुल भी निराशा नहीं मिलती।

(4) 1 सीमेंट की बोरी कितने की है?

50 किलो सीमेंट की 1 बोरी 390 से 420 रुपये में आसानी से मिल जाती है। मार्किट ट्रेंड अनुसार इसमें बदलाव भी आते है।

(5) असली और नकली सीमेंट की पहचान कैसे करें?

असली सीमेंट की पहचान करने के लिए सीमेंट में हाथ डाले। यदि सही पाउडर स्ट्रक्चर और ठंडक मसहूस होती है तो सीमेंट अच्छी गुणवत्ता का है।

दूसरी तरफ सीमेंट की बोरी में हाथ डालने पर सही पाउडर नहीं दीखता। साथ ही कुछ गठियों जैसा महसूस हो तो सीमेंट अच्छा नहीं है।

आशा करता हु All Cement Price List 2023 की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। जो लोग सीमेंट का रेट या भाव जानना चाहते है। उनके साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo