बेस्ट फ्रेंड को शादी में क्या गिफ्ट दे | 20+ Gifts For Best Friend's Marriage

यदि आपका खास दोस्त शादी कर रहा है, तो यह सवाल जरूर आएगा की बेस्ट फ्रेंड को शादी में क्या गिफ्ट दे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने 20+ सबसे बेहतरीन गिफ्ट्स की लिस्ट तैयार की है।

बेस्ट फ्रेंड को शादी में क्या गिफ्ट दे | 20+ Gifts For Best Friend's Marriage

शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में आपका जिगरी यार या पक्की सहेली अगर शादी कर रही है। तो आपको बहुत ख़ुशी होगी, इस ख़ुशी को ज़्यादा करने के लिए आप उसे मनचाहा गिफ्ट दे सकते है।

नजदीकी दोस्त की शादी हो तो फायदा है की हमे उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पहले से जानकारी होगी। इस जानकारी की मदद से आपको अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए श्रेष्ठ गिफ्ट खरीदने में सरलता रहेगी।

विशेष : शादी में लड़के एवं लड़किया दोनों को आप यहाँ दर्शाए यूनिक गिफ्ट्स देकर खुश कर सकते है।

बेस्ट फ्रेंड को शादी में क्या गिफ्ट दे

वैसे तो हर व्यक्ति के लिए मनपसंद गिफ्ट अलग-अलग होता है। साथ ही कुछ ऐसे कॉमन गिफ्ट्स भी है जो हर किसी को पसंद आते है। ऐसे ही तमाम उपहारों की लेटेस्ट लिस्ट हमने दर्शाई है। इनमे से जो गिफ्ट बेस्ट फ्रेंड के लिए योग्य लगे वह दे।

अपनी सहेली (लड़की) को ऐसा गिफ्ट दीजिये,

  • नेम लेटर ज्वेलरी
  • मेकअप बॉक्स
  • बेस्ट ड्रेसेस
  • स्माइली या हार्ट पिलो
  • डिजाइनर फुटवियर

आपके बेस्ट फ्रेंड (लड़को) के लिए खास गिफ्ट,

  • फॉर्मल वियर
  • डिजिटल वॉच
  • ग्रूमिंग किट
  • लैपटॉप बैग
  • परफ्यूम स्प्रे

कॉमन गिफ्ट्स जो दोनों को दिए जा सकते है।

  • कैमरा
  • थ्रीडी फोटो फ्रेम
  • प्लांट सेट
  • टूर बुकिंग
  • पर्सनलाइज्ड मेसेज
  • डेट नाईट बुकिंग
  • गिटार
  • स्टोरेज रैक
  • बिग मिरर
  • ग्रूमिंग किट
  • गिफ्ट हैंपर

लिस्ट देखने के बाद इन सभी गिफ्ट्स की सामान्य जानकारी समझना जरुरी है। ताकि आप अपने फ्रेंड को परफेक्ट गिफ्ट देने में कोई गलती ना करे।

क्या आप जल्दी में है? तो निचे बताये सिर्फ 3 बेहतरीन गिफ्ट्स देख सकते है।

[content-egg-block template=offers_list]

(1) नेम लेटर ज्वेलरी

Name letter jewellery

हर किसी को अपने नाम से बहुत प्यार होता है। इसी लिए मार्किट में अपने नेम और लेटर की ज्वेलरी तेजी से बिकती है। छोटी सी रिंग से लेकर बालियो तक में नेम की लिखावट की जाती है।

जिसकी शादी हो रही है उसका नाम ऐसे ज्वेलरी पर लिखवा कर उन्हें आप सरप्राइज दे सकते है। लड़की हो या लड़का दोनों को इस प्रकार की ज्वेलरी अधिक पसंद आती है। आज-कल मार्किट में इसकी अनेक तरह की वेरायटीज भी उपलब्ध है।

(2) थ्रीडी फोटो फ्रेम

Photo frame

कही शादियों में हमने देखा है की दूल्हा दुल्हन को भेट में फोटो फ्रेम दी जाती है। लेकिन अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में कुछ न्यू करने के लिए आप उसे उपहार के तोर पर एक सुंदर थ्रीडी फोटो फ्रेम दे सकते है।

फोटो फ्रेम में शादी करने वाले कपल या आपकी और आपके बेस्ट फ्रेंड की फोटो लगी हो तो ज़्यादा आकर्षक लगता है। थ्रीडी फोटो फ्रेम को अपनी सुविधा अनुसार बड़ी या छोटी साइज में खरीदना योग्य है।

(3) बेस्ट पर्सनलाइज्ड मेसेज

Personalized messege

आमतौर पर लोग पर्सनलाइज्ड मेसेज के रूप में कार्ड्स, कवर या फोटोज देना प्रेफर करते है। पर 2024 के दौरान कुछ खास करना है तो पर्सनलाइज्ड मेसेज को कांच के जार या किसी बोतल में दे।

पर्सनलाइज्ड मेसेज के अंदर एक ऐसा अनोखा संदेश रखे जिसे पढ़ कर आपके स्पेशल दोस्त के चेहरे पर ख़ुशी छा जाए। ऐसा गिफ्ट पा कर आपका दोस्त जरूर अचंबित और बेहद आनंदित होगा।

(4) प्लांट पॉट या सेट

Plant set

सामान्य गिफ्ट्स से हट कर कुछ बेहतरीन करना चाहते है, तो गिफ्ट में पौधा देना योग्य है। हमारे हिन्दू ज्योतिष शास्त्र अनुसार भी उपहार के तोर पर पौधा देना बहुत शुभ माना जाता है।

इसमें तुलसी, सेवंती, गुलाब, एलोवेरा, लिली, बांस, बेला, चमेली, कर्ण, चंपा और मनी प्लांट देना अच्छा है। कहा जाता है की ऐसे पौधे से घर में हकारत्मकता बनी रहती है। साथ ही इससे हवा शुद्ध रहती है, जो श्वसन क्रिया के लिए भी लाभदायी है।

(5) यूजफुल स्टोरेज रैक

Storage rack

अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड को कोई यूजफुल तोहफा देंगे तो वह उसे कभी भूल नहीं पाएगा। साथ ही इससे यह भी साबित होगा की आपको पैसे सही जगह पर खर्च करने आते है।

लड़का हो या लड़की दोनों को इस तरह का स्टोरेज रैक सामान रखने के लिए अधिक काम में आएगा। इसके अंदर कपड़ो से लेकर मेकअप का सामन सब कुछ सरलता से रखा जाता है।

(6) सरप्राइज टूर बुकिंग

Tour booking

हर किसी को सरप्राइज बहुत अच्छा लगता है। अपने बेस्ट फ्रेंड को सरप्राइज देने का मज़ा कुछ अलग ही होता है। इसके लिए आप एक रोमांटिक मिनी ट्रिप बुकिंग कर सकते है।

जब कपल को ट्रिप के दौरान ज़्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताने को मिलेगा तब वह आपको जरूर याद करेंगे। ट्रिप के लिए आप कोई आइलैंड या अन्य रोमांटिक जगह को चुन सकते है।

(7) म्यूजिकल गिटार

Guitar

बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हे म्यूजिक सुनना और बजाना बहुत पसंद होता है। यदि आपका बेस्ट फ्रेंड भी म्यूजिक लवर है। तो उसे एक अच्छा गुड क्वालिटी का म्यूजिकल गिटार देना चाहिए।

अन्य तोहफों से थोड़ा हटके दिखने वाला यह गिटार जरूर आपके दोस्त को बेहद खुश कर देगा। दोस्त को गाने का बहुत शौख हो तो यह उसका सबसे ज़्यादा पसंदीदा गिफ्ट बन जायेगा।

(8) डेट नाईट प्लानिंग

Date night

शादी से पहले और शुरुआती दिनों में कपल्स के बिच काफी ज़्यादा प्यार होता है। ऐसे में आप अपने बेस्ट फ्रेंड और उसके लिए रोमांटिक डेट नाईट बुकिंग की शानदार प्लानिंग कर सकते है।

रोमांटिक डेट नाईट की प्लानिंग आप बेस्ट फ्रेंड की पसंदगी के मुताबिक करवाए। इसके लिए कोई खास थीम बनाना योग्य है। इस रोमांटिक नाईट में उनकी पसंद का म्यूजिक चलाए जिससे वह आपके गिफ्ट को पूरी तरह से एन्जॉय कर सके।

(9) बिग वॉल मिरर

Big mirror

आमतौर पर आइना हम सब के घर में होता है। लेकिन डिजाइनर और बड़ी साइज वाला मिरर गिफ्ट करने से काफी रॉयल उपहार की तरह लगता है। गिफ्ट में ऐसे मिरर खरीदना चाहिए जिसके जिसके आसपास की फ्रेम डिजाइनर हो।

आप चाहे तो मिरर के आसपास लाइटिंग लगा सकते है। जिससे मिरर खूबसूरत तो दिखेगा ही साथ में इससे अच्छी लाइटिंग भी मिलेगी। ऐसा उपयोगी गिफ्ट दे कर आप बेस्ट फ्रेंड का दिल जीत सकते है।

(10) बिग गिफ्ट हैंपर

Gift hamper

गिफ्ट में क्या दे यह समझ नहीं आ रहा हो तो, गिफ्ट हैंपर देना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आपके पुरुष या महिला मित्र दोनों ही इस प्रकार का गिफ्ट पा कर बेहद आनंदित होंगे।

लड़के के लिए गिफ्ट हैंपर तैयार कर रहे है तो उसमे वॉच, वॉलेट, बेल्ट, सन ग्लासेज, परफ्यूम, नेपकिन, पेन इत्यादि जैसी चीज़े रख सकते है। यदि लड़की के लिए गिफ्ट हैंपर रेडी करना हो तो उसमे चॉकलेट, मेकअप, ज्वेलरी, टेडी बेयर, टॉप जैसी चीज़े रखना सही है।

(11) गुड क्वालिटी कैमरा

Photo camera

वैसे तो सबके मोबाइल में कैमरा होता है, उनसे ही सब फोटोज क्लिक कर लेते है। लेकिन बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट में आप कैमरा देंगे, तो वह घर पे ही अच्छी फोटोग्राफी कर सकता है।

लेकिन यद् रहे कैमरा अच्छी क्वालिटी और ब्रांड का होना चाहिए। जिसका रिजल्ट बिलकुल दिल जितने वाला हो। अन्य गिफ्ट के मुकाबले यह थोड़ा महंगा है, पर यह एक यादगार भेट बन जाएगी।

(12) पर्सनल ग्रूमिंग किट

Gromming kit

शादी के दौरान सभी दंपति अपनी ग्रूमिंग के लिए बहुत पैसे खर्च करते है। शादी के बाद भी लड़के हो या लड़की हर किसी को ग्रूमिंग किट की जरूरत पड़ती है। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्रॉमिंग किट उपहार में देना योग्य है।

ग्रूमिंग किट में फेस वॉश, टोनर, सीरम, स्क्रब, जेल, डे और नाईट क्रीम होना अनिवार्य है। इससे उनके स्किन केयर रूटीन में काफी सहायता है। पर याद रहे अपने खास दोस्त के त्वचा प्रकार के आधार पर ही ग्रूमिंग किट ख़रीदे।

(13) स्मार्ट डिजिटल वॉच

Digital watch

आज कल जमाना डिजिटल बन गया है ऐसे में आप स्मार्ट वॉच की भेट दे कर अपने दोस्त को खुश कर सकते है। अगर वॉच ब्रांडेड हो तो आपका गिफ्ट काफी शानदार दीखता है।

अच्छे और नए फीचर्स वाली खूबसूरत हाथ में पहनने की घडी ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्किट में मिल जाती है। आप चाहे तो शादीशुदा दंपति को देने के लिए कपल वॉच सेट भी ले सकते है।

(14) परफ्यूम एंड स्प्रे

Perfume spray

परफ्यूम और सुगंधित बॉडी स्प्रे हमारे शरीर को तरोताजा महसूस कराता है। इसे खास कर लड़को के लिए अच्छा गिफ्ट माना जाता है, लेकिन आप लड़कियों को भी यह तोहफा दे सकते है।

इसमें ज़्यादा या अधिक तीव्र सुगंध वाला परफ्यूम नहीं खरीदना चाहिए। कम और फ्रेशनेस महसूस कराने वाला परफ्यूम ही ले। आपके फ्रेंड को अगर परफ्यूम से एलर्जी हो तो उसे यह भेट ना दे।

(15) लैपटॉप बैग

Laptop bag

लैपटॉप बैग कम प्राइस में मिलने वाला एक बेहद ही उपयोगी गिफ्ट है। आपका बेस्ट फ्रेंड अगर ऑफिस वर्क या स्टडी करता है, तो उसके लिए मेडियम साइज वाला लैपटॉप बैग ख़रीदे।

जिसमे वह अपने लैपटॉप को सुरक्षित रख सके। लैपटॉप के साथ इसमें अन्य चीज़े जैसे की फाइल, बुक, पेन, वॉलेट और मोबाइल भी इसमें रख सकते है। अच्छी क्वालिटी का लैपटॉप बैग आपको 400 से 1500 रूपये तक में मिल जायेगा।

(16) फॉर्मल वियर कॉम्बो

Formal wear

शादी के दौरान लड़के एवं लड़किया बहुत बार ट्रेडिशनल कपडे पहनेगे। ऐसे में आप उनको फॉर्मल वियर गिफ्ट कर के यूनिक दिख सकते है। फ्रेंड ऑफिस में काम करता है तो फॉर्मल वियर उसके लिए खास बन जाएगे।

मार्किट में पीस और रेडीमेड दोनों तरह के फॉर्मल वियर मिल जाते है। आपको अपने फ्रेंड का फिटिंग पता हो तो उसके अनुसार फॉर्मल वियर का कॉम्बो ख़रीदे। जिसमे शर्ट और पैंट दोनों का कॉम्बिनेशन मिल जाता है।

(17) मेकअप स्टोरेज बॉक्स

Makeup box

यह गिफ्ट खास लड़कियों के लिए बना है। शादी के दौरान लड़की के पास मेकअप का अधिक सामन आ जाता है लेकिन इसे रखने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं होती।

ऐसे में अपनी बेस्टी को मेकअप सेट के बदले मेकअप स्टोरेज बॉक्स गिफ्ट करे। जिसमे वह अपना सारा मेकअप का सामान आसानी से रख पाए। ऐसा उपयोगी और यूनिक गिफ्ट पा कर आपकी दोस्त दिल से शुक्रिया करेगी।

(18) डिज़ाइनर ड्रेसेस

Designer wear

ज़्यादातर सभी लड़कियों को डिज़ाइनर ड्रेसेस पहनना अच्छा लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप बेहतरीन वर्क वाला एक डिज़ाइनर ड्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट करे।

ऐसे ड्रेसेस में आप पंजाबी सूट, चूड़ीदार सूट, लेहंगा, चोली, सारी, क्रॉप टॉप, लॉन्ग फ्रॉक, गाउन और मैक्सी ड्रेस खरीद सकती है। लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन में बने ऐसे ड्रेस खरीदने पर आपकी दोस्त जरूर खुश हो जाएगी।

(19) स्माइली वाले तकिये

Smiley pillow

नरमाहट और क्यूट डिजाइन में बने पिलो हर किसी को पसंद आते है। सोने के वक्त भी हम इसे साथ में लेकर सो सकते है। साथ ही बैडरूम की सजावट में ऐसे तकिये काफी प्यारे दीखते है।

आसपास के गिफ्ट शॉप और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सरलता से यह आपको मिल जायेगे। स्माइली पिलो के साथ हार्ट वाले पिलो भी अधिक लोकप्रिय है। पर इसे अपने दोस्त की पसंदगी अनुसार खरीदना योग्य है।

(20) ट्रेंडी फुटवियर

Footwear

बहुत से फैशनेबल ट्रेंडी फुट वियर मार्किट में मिल जाते है। उनमे से न्यू डिजाइन के फुट वियर को आप अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए ख़रीदे। जूते की बनावट अपने बेस्ट फ्रेंड की पसंदगी अनुसार की होनी चाहिए।

फुट वियर में लड़को के लिए शूज और लड़कियों के लिए सैंडल खरीदना योग्य है। ऐसे फुट वियर दोनों को बहुत काम आएंगे। ऐसा उपयोगी तोहफा दोगे तो आप उन्हें जरूर याद आएंगे।

आशा करती हु बेस्ट फ्रेंड को शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए का जवाब आपको मिल चूका होगा। जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल न भूले।

By Rishi

मैं रिशिता इस ब्लॉग पर ऑनलाइन प्रोडक्ट और डिजाइन से सम्बंधित पोस्ट लिखती हु। इस ब्लॉग द्वारा मुझे लोगो की शॉपिंग में सहायता करना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *