क्या आप दोना पत्तल बनाने की मशीन द्वारा अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है? तो सबसे पहले इस मशीन के प्रकार को समझे। फिर अपनी जरुरत अनुसार एक बेहतर मशीन सस्ते प्राइस में ख़रीदे।
इंडियन मार्किट में दोना पत्तल बनाने के लिए 4 प्रकार की मशीन मिलती है।
- Full Automatic Machine
- Manual Machine
- Automatic & Manual
- Multi-Purpose Machine
फुल आटोमेटिक मशीन में सारा काम मशीन खुद कर लेती है। मैन्युअल मशीन में हमें खुद से कार्य करना पड़ता है।
तीसरे प्रकार अनुसार कुछ मशीन ऐसी भी आती है। जिसमे आटोमेटिक और मैन्युअल दोनों तरह से काम होता है। मार्किट में मल्टी-पर्पस मशीन भी है। जिससे दोना पत्तल बनाने के साथ अगरबत्ती, चप्पल जैसी चीज़े भी बनायीं जा सकती है।
दोना पत्तल बनाने की मशीन प्राइस (Dona Pattal Machine)
यहाँ निचे प्रकार अनुसार Dona Pattal Banane Ki Machine Price बताया है।
Types Of Dona Machine | Dona Machine Price |
Fully Automatic | ₹25,000 To 80,000 |
Manual Machine | ₹7,000 To ₹15,000 |
Automatic & Manual | ₹45,000 To ₹95,000 |
Multi-Purpose Machine | ₹60,000 To ₹1,50,000 |
नोट : यहाँ बताई प्राइस केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यह कोई निश्चित कीमत नहीं है।
दोना पत्तल मशीन की प्राइस उसके फीचर्स, गुणवत्ता और उत्पादक अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
अब Dona Banane Wali Machine खरीदना हो तो तीन जगह से ले सकते है।
- Manufacturer
- Amazon
- Indiamart
सबसे अच्छा है की आप खुद मैन्युफैक्चरर (उत्पादक) के पास जाये। वहा फैक्ट्री में दोना पत्तल बनाने की मशीन देखे और उसकी जानकारी समझे।
उत्पादक द्वारा आपका जो सवाल होगा उसका उत्तर दिया जायेगा। साथ ही यही से आपको दोना पत्तल बनाने का रॉ मटेरियल (कच्चा माल) भी मिल जायेगा।
दूसरा तरीका है ऑनलाइन अमेज़न वेबसाइट से अपनी मशीन आर्डर करे। या तीसरे तरीके के साथ चल कर इंडियामार्ट वेबसाइट से उत्पादक के साथ संपर्क बना सकते है।
3 सबसे अच्छी दोना पत्तल बनाने की मशीन
हमने अपने रिसर्च द्वारा अमेज़न पर मिलने वाली 3 सबसे अच्छी दोना पत्तल मशीन की लिस्ट बनायीं है। जिसमे फोटो, कीमत और मशीन की पूरी जानकारी दर्शायी है।
(1) Automatic Single Die Dona Pattal Machine
सबसे कम खर्चे में आटोमेटिक मशीन द्वारा अपना Paper Plate Business शुरू करना है? तो में कहुगा आप सिंगल डाई दोना मशीन ख़रीदे। जिसमे आप एक घंटे में 1,200 से 1,500 दोना पत्तल बना पाओगे।
यह मशीन सिंगल फेज 1 किलो वाट पर कार्यरत रहती है। जिसमे संपूर्ण कार्य प्रक्रिया के लिए गोदरेज ब्रांड की 0.5 हॉर्स पावर मोटर लगी है। ऑनलाइन अमेज़न पर यह दोना मशीन प्राइस ₹35,000 में उपलब्ध है।
(2) Hydraulic Double Paper Plate Making Machine
इस मशीन में एक साथ दो दोना पत्तल तैयार करने की क्षमता है। जिससे कम समय में ज्यादा प्लेट बनाना संभव हो पाता है। यह एक सेमि आटोमेटिक मशीन है। जिसमे 2,000 से 5,000 पीस प्रति घंटा बनते है।
मशीन में मुख्यरूप से स्टेनलेस स्टील मटेरियल का उपयोग किया है। जिससे मजबूती अच्छी मिलती है और मशीन टिकाऊ रहती है। इसमें 4 से 15 इंच तक की अधिकतर प्लेट बना सकते है। इस बेहतरीन दोना पत्तल बनाने वाली मशीन का रेट 55,000 है।
(3) Hydraulic Four Die Paper Plate Making Machine
हाइड्रोलिक मशीन को आप आटोमेटिक और मैन्युअल दोनों तरह उपयोग में ले सकते है। इस मशीन में एक ही समय पर 4 दोना पत्तल साथ में बनते है। जिससे 1 घंटे में 4,000 से 8,000 तक पीस बन पाते है।
यदि आप बड़े लेवल पर बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे है। तो इस तरह की हैवी मशीन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें जरुरत के हिसाब से सभी कंट्रोल्स दिए है। यह Dona Pattal Machine Price ₹75,000 में मिल जाती है।
उत्पादक से संपर्क करे और बेहतर मशीन ख़रीदे
दोना मशीन में आपका 10,000 से 1 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट हो सकता है। इतने पैसे खर्च करने ही है तो एक बार किसी अच्छे उत्पादक से जरूर संपर्क करे।
यूट्यूब पर कही वीडियोस मिल जायेगे। जिसमे मशीन बेचने वाले उत्पादक और उनकी मशीन की जानकारी है। निचे हमने 2 बेस्ट यूट्यूब वीडियो की लिस्ट दी है।
इन वीडियोस को देखने पर अच्छी जानकारी मिलेगी। साथ ही इनकी मशीन पसंद आती है, तो सीधा फैक्ट्री में जा कर भी देख सकते है।
Dona Pattal Machine (ASV Engineering)
उपरोक्त वीडियो में सबसे सस्ती और अच्छी Dona Pattal Banane Ki Machine के बारे में बताया है।
Best Paper Plate Making Machine
इस वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा और पसंद भी किया है।
इन दो वीडियो में उत्पादक का नंबर और फैक्ट्री एड्रेस दोनों मिल जायेगा। आप सीधा उनसे मोबाइल नंबर पर बात कर सकते है। या चाहे तो उनकी फैक्ट्री में जाना भी बेहतर रहेगा।
आशा करता हु दोना पत्तल बनाने की मशीन की अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।