लड़की की शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए | 2024 के न्यू गिफ्ट आईडिया

आज-कल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग सोचते है की लड़की की शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए। तो सबसे पहले यह जान ले की लड़की का सबसे अच्छा गिफ्ट उसकी पसंदगी पर आधारित होना चाहिए।

लड़की की शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए | 2024 के न्यू गिफ्ट आईडिया

इसके अलावा उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी आप उपहार दे सकते है। शादियों के दौरान कुछ कॉमन गिफ्ट्स तो आते ही रहते है। पर आप कुछ नया और यूनिक देकर अपनी भेट को यादगार बना सकते है।

निचे दर्शाए कुछ शानदार गिफ्ट्स देकर आप लड़की के चेहरे पर ख़ुशी ला सकते है।

  1. फैशनेबल ज्वेलरी
  2. मेमोरी बुक
  3. फ्लावर विथ स्पेशल लेटर
  4. कस्टमाइज़ गिफ्ट
  5. गिफ्ट हैंपर
  6. गेजेट्स
  7. कपल वॉच
  8. ट्रेवल बुकिंग
  9. भगवन की मूर्ति
  10. एक्सप्लोशन बॉक्स
  11. यूनिक ऑउटफिट
  12. हैंडमेड गिफ्ट्स
  13. डिजाइनर सारी
  14. डेकोरेशन का सामान
  15. पिक्चर फ्रेम

नोट : इन सभी गिफ्ट्स को आप आसानी से लोकल गिफ्ट शॉप या ऑनलाइन गिफ्ट वेबसाइट से खरीद सकते है।

लड़की की शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए

अधिकांश लोग यही चाहते होंगे की उनका गिफ्ट यादगार बन जाए। कुछ लोग इसके लिए बहुत पैसे खर्च कर देते है, लेकिन उनका गिफ्ट उतना उपयोगी नहीं होता। इसलिए हमेशा ऐसे गिफ्ट ख़रीदे जो अच्छे होने के साथ जरूरत के भी हो

विशेष : आप चाहे तो समय बचाने के लिए निचे बताये 3 Best Gift For Women को तुरंत देख सकते है।

[content-egg-block template=offers_list]

(1) फैशनेबल ज्वेलरी

फेशबेबल ज्वेलरी

लड़कियों को हमेशा से अच्छी ज्वेलरी का शौख होता है। शादी में उसके पास बहुत सी ट्रेडिशनल ज्वेलरी आ जाएगी। ऐसे में आप उसको ट्रेंडी या मॉडर्न ज्वेलरी दे सकते है। इससे आपका गिफ्ट यूनिक और लड़की की खास पसंद बन जायेगा।

ऐसी ज्वेलरी में आप चोकर, नोज पिन, फ्लावर ज्वेलरी, डिजाइनर रिंग, डायमंड नेकलेस और हेयर अक्सेसरीज़ खरीद सकते है। ऐसी ज्वेलरी लाइटवेट भी होती है, जिसे पहन कर लड़की आरामदायकता महसूस करती है।

(2) मेमरी बुक

मेमरी बुक

हर किसी के जीवन कुछ खास पल होते है, इससे आप मेमोरी बुक तैयार कर सकते है। यह सबसे अधिक दिल को छू जाने वाला तोहफा है। जिसमे आप किसी के जीवन के अच्छे पल यादो के रूप में उसे दे सकते है। याद रहे अपने किसी करीबी को ही ऐसा गिफ्ट देना योग्य है।

इस तरह का गिफ्ट बनाने के लिए आपको कुछ फोटोग्राफ्स की जरूरत पड़ेगी। साथ ही एक अच्छी स्क्रेप बुक और सजावट के लिए कुछ सामान अनिवार्य है। इसके बिच में आप अपनी हैंडराइटिंग द्वारा खूबसूरत मेसेज भी लिख सकते है।

(3) फ्लावर विथ लेटर

फ्लावर विथ स्पेशल लेटर

अगर गिफ्ट के लिए बजट कम है और खास गिफ्ट खरीदना चाहते है? तो फूल और हार्ट टचिंग लेटर से अच्छा गिफ्ट कोई नहीं है। आप चाहे तो लड़की को अच्छा बुके दे और अपने हाथो से लिखी खास चिट्ठी द्वारा उसके चेहरे पर स्माइल लाए।

बहुत से लोगो को यह भी सवाल होगा की चिट्ठी कैसे लिखे। इसके लिए आप गूगल पर आर्टिकल पढ़ सकते है। लेकिन यदि चिट्ठी अपने आप ही जो फील करते है उसके द्वारा लिखेंगे तो यह ज़्यादा असरदार रहेगा।

(4) कस्टमाइज़ गिफ्ट

कस्टमाइज़ गिफ्ट

आज कल कस्टमाइज़ गिफ्ट का ट्रेंड अधिक चल रहा है। इसमें आप कपल या लड़की का फोटो कॉफी मग, पिलो, परदे, टीशर्ट, ग्लास या फ्रेम में बनवा सकते है। ऐसे गिफ्ट को देख कर लड़की जरूर बहुत ज़्यादा खुश होगी।

इस ट्रेंडी गिफ्ट को आप किसी भी नजदीकी गिफ्ट शॉप पर से बनवा सकते है। इसके आलावा ऑनलाइन भी कस्टमाइज गिफ्ट के बहुत अच्छे विकल्प उपलब्ध है, जिनमे आपको बहुत वेरायटीज भी मिल जाएगी।

(5) गिफ्ट हैंपर

गिफ्ट हैंपर

लड़की को क्या दे यह सोच कर आप कंफ्यूज हो रहे है? तो लड़की की सभी फेवरेट चीज़ो का एक गिफ्ट हैंपर बना कर देना बिलकुल सही है। आप इसमें मेकअप, फेशियल किट, चॉकलेट, सेंडल, छोटा पर्स या ग्रूमिंग किट रख सकते है।

ऐसा गिफ्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक मेडियम साइज का बॉक्स लेना है। उसके अंदर बारी-बारी सभी चीज़ो को अच्छे से एडजस्ट कर लेना है। आखिर में बॉक्स को एक रंगीन कागज में कवर कर लेना है।

(6) गेजेट्स

गेजेट्स

जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोई अच्छा गिफ्ट देना है, तो गेजेट्स दीजिये। अगर लड़की ऑफिस वर्क या स्टडी करती है तो उसके लिए लैपटॉप, टेबलेट या मोबाइल सही रहेगा। यदि उसे फोटोग्राफी का शौख है तो कैमरा दे कर गिफ्ट यादगार बनाए।

कुछ यूनिक गेजेट्स जैसे की छोटा रोबोट या इलेक्ट्रिक पोछा मारने की मशीन दे कर उसे अचंबित कर सकते है। यह गेजेट्स लड़की को काम तो आएंगे ही साथ में इसका उपयोग करने पर समय का बचाव भी होगा।

(7) कपल वॉच

कपल वॉच

गिफ्ट में कपल वॉच देने से यह फायदा होता है की आप एक ही गिफ्ट दोनों को दे सकते है। यह उपयोगी होने के साथ एक लाजवाब तोहफा है। जब लड़का-लड़की अपनी हाथ में यह वॉच पहनेंगे तो देने वाले को जरूर याद करेंगे।

मार्किट में कपल वाच की अत्याधिक वेरायटीज उपलब्ध है। अगर आपको लड़की की पसंदगी के बारे में पता है, तो उसकी चॉइस अनुसार की वाच ख़रीदे। कॉम्बो वाच गिफ्ट खरीदने पर साथ में एक खूबसूरत ब्रेसलेट भी फ्री मिलता है।

(8) ट्रेवल बुकिंग

ट्रेवल बुकिंग

शादी के बाद न्यू कपल घूमना और एक दूसरे के साथ समय बिताना जरूर चाहेंगे। ऐसे में आप उन्हें ट्रेवल बुकिंग कर के सरप्राइज दे सकते है। बुकिंग करते वक्त यह बात जरूर ध्यान में रखे की प्लेस उनका पसंदीदा और रोमांटिक होना चाहिए।

साथ में यह भी जान ले की आपका टूर और उनका हनीमून एक ही डेट पर तो नहीं है। यदि ऐसा है तो हनीमून के बाद आप ट्रेवल बुकिंग करवाए। इससे उन्हें ज़्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताने को मिलेगा।

(9) भगवान की मूर्ति

भगवान की मूर्ति

वैसे तो भगवान् की मूर्ति सबसे कॉमन भेट होती है, जो बहुत से लोग शादी में देते है। लेकिन आप इसके द्वारा नए दंपति को भगवान् का आशीर्वाद दे सकते है। बजट के मुताबिक स्टिल, कांच, सोने या चांदी की मूर्ति देना योग्य है।

लड़की जिस भगवान पर श्रद्धा रखती है उनका आइडल देना सही है। इसकी जानकारी ना हो तो लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति लेना सही है। कहा जाता है ऐसी मूर्ति उपहार के तोर पर देने से लड़की के जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

(10) एक्सप्लोशन बॉक्स

एक्सप्लोशन बॉक्स

ट्रेंडी गिफ्ट के नजरिये से देखा जाए तो एक्सप्लोशन बॉक्स देना परफेक्ट है। इसमें आप किसी थीम या घटना पर आधारित एक्सप्लोशन बॉक्स बना सकते है। एक्सप्लोशन बॉक्स को घर पे बनाया जाता है, समय बचाने के लिए बहार से भी खरीद सकते है।

शादी में गिफ्ट करना चाहते है, तो एक्सप्लोशन बॉक्स की थीम वेडिंग वाली होने चाहिए। बॉक्स के बिच की तरफ आप कुछ छोटा सा गिफ्ट रख सकते है। इसके आलावा कुछ खास मेसेज लिख कर भी वह रखा जाता है।

(11) यूनिक ऑउटफिट

यूनिक ऑउटफिट

नार्मल और ट्रेडिशनल वियर तो शादी में हर लड़की के पास आ जाते है। ऐसे वक्त में बिलकुल यूनिक डिजाइन का ऑउटफिट लड़की को दे कर उसे खुश कर सकते है। इसके लिए आप ड्रेसेस, डोंगरी, क्रॉप टॉप जैसे वियर ख़रीदे।

इस तरह के यूनिक ऑउटफिट के लिए आप फैशन डिजाइनर के पास जा सकते है। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्किट में यूनिक ऑउटफिट के कही खूबसूरत ऑप्शन देखने मिलेंगे।

(12) हैंडमेड गिफ्ट्स

हैंडमेड गिफ्ट्स

महंगे तोहफों के सामने भी हाथो से बने उपहार कुछ खास और अलग दीखते है। यदि आप कोई वर्क अच्छा करते है, जैसे की पेंटिंग। तो एक खूबसूरत पेंटिंग बना कर दीजिये। इसके सिवा जो चीज़ आप अच्छी बना सकते है उसे देना सही है।

आप आर्ट एंड क्राफ्ट या हैंड वर्क में कुछ बेहतरीन कर सकते है, तो आपकी बनाई हुई चीज़ उसे तोहफे में दे। ऐसा गिफ्ट सबसे अलग दिखने के साथ एक स्पेशल फील भी देता है।

(13) डिजाइनर सारी

डिजाइनर सारी

आमतौर पर लड़की के पास शादी के दौरान बहुत सी सारिया इकट्ठी हो जाती है। पर आप स्टाइलिश, डिजाइनर और ट्रेंडी सारी दीजिये। सारी भी उसी कलर में ख़रीदे जो कलर लड़की का फेवरेट हो। जब भी लड़की यह सारी पहनेगी तो आपको जरूर याद करेगी।

जरूरत अनुसार देखे तो लड़की को रेडी तो वियर सारी देना भी सही है। दूसरी सारियो के मुकाबले इसे पहनना बेहद ही सरल है। इस प्रकार की सारी पहन कर लड़की अपना समय बचा सकती है।

(14) डेकोरेशन का सामान

डेकोरेशन का सामान

बहुत सी लड़कियों को सजावट का बहुत शौख होता है, उनके लिए आप डेकोरेशन का सामान खरीद सकते है। इसमें नकली फ्लावर, गुब्बारे, कलरिंग लाइट्स, बैनर, सेंटर पीस, गारलेंड और टेबल कलर जैसी चीज़े होती है।

कम बजट में भी आप ऐसा शानदार गिफ्ट दे सकते है, जो हर ओकेशन में लड़की की लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही वह इस सामान से अपने घर और रूम दोनों की सजावट भी कर सकती है।

(15) पिक्चर फ्रेम

पिक्चर फ्रेम

पिक्चर फ्रेम एक सामान्य और खास तोहफा है। इस फ्रेम में आप भगवान या अन्य किसी चीज़ की फोटो लगा सकते है। यदि फ्रेम में कपल या लड़की की कुछ खास फोटोज हो तो इसकी खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है।

पिछले कुछ समय से सामान्य फोटो फ्रेम की जगह थ्रीडी और टूडी फोटो फ्रेम काफी ट्रेंड कर रहे है। घर पर ऐसा फोटो फ्रेम लगाने पर उसकी खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है। ऐसा गिफ्ट देने पर जरूर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

आशा करती हु लड़की की शादी के लिए बेस्ट गिफ्ट आईडिया आपको मिल गया होगा। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल न भूले।

By Rishi

मैं रिशिता इस ब्लॉग पर ऑनलाइन प्रोडक्ट और डिजाइन से सम्बंधित पोस्ट लिखती हु। इस ब्लॉग द्वारा मुझे लोगो की शॉपिंग में सहायता करना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *