क्या आप ₹2000, ₹3000 या ₹4000 की साइकिल खरीदना चाहते है। यदि हां, तो बेशक इस बजट में 2 से 5 साल के छोटे बच्चों की साइकिल मिल सकती है। पर बड़े बच्चों की साइकिल लेना चाहते है, तो इस बजट में नहीं मिल पायेगी।
बच्चे की उम्र 5, 10, 15 साल से ज्यादा है या युवा अवस्था में है। तो उसके लिए सुविधा अनुसार ₹5000 से ऊपर की कीमत में बढ़िया साइकिल ले सकते है। जिसके लिए आपको हमारी Cycle Shopping Guide की पोस्ट्स पढ़नी होगी।
7 बेस्ट ₹2000, ₹3000, ₹4000 की साइकिल
एक बेहतरीन रिसर्च द्वारा हमने 7 बेस्ट साइकिल की लिस्ट तैयार की है। यहाँ सबसे पहले शॉर्ट लिस्ट है, उसके बाद साइकिल फोटो, जानकारी और प्राइस है।
(1) Funride Folable Baby Cycle
Age Group | 2 To 4 Years |
Material | ABS Plastic |
Brake Type | No Brakes |
Safety Feature | Curved Seat |
More | Music & Light |
यदि आप 2 से 4 साल के छोटे बच्चे के लिए कोई बढ़िया साइकिल ढूंढ रहे है। तो फनराइड बेबी साइकिल फोटो पर नजर कर लीजिये। कीमत ₹1300 में आने वाली इस साइकिल में कुल 3 व्हील है। जिससे छोटे बच्चे का गिरने का खतरा नहीं रहता।
बैठने के लिए कर्वेड सीट है, जिसमे बच्चा आसानी से सेट हो जाता है। बच्चे के मज़े के लिए इसमें आगे की तरफ लाइट्स और म्यूजिक भी है। साइकिल की बनावट कुछ इस तरह है की अगर आप चाहे तो फोल्ड कर के छोटी जगह में रख सकते है।
मटेरियल की बात करे तो सुरक्षित एबीएस प्लास्टिक है। साइकिल डिलीवर होने पर थोड़ी बहुत खुद से असेम्ब्ल करनी पड़ती है। अमेज़न पर ज्यादातर ग्राहकों ने साइकिल के प्रति अपने पॉजिटिव रिव्यु लिखे है।
(2) Panda Baby Product Birthday Cycle
Age Group | 2 To 4 Years |
Material | Plastic |
Brake Type | No Brakes |
Safety Feature | Backrest Seat |
More | Fun Lights |
जैसा की आप फोटो में देख पा रहे है पांडा बेबी साइकिल को सिंपल और सुंदर बनाया गया है। इसकी फ्रंट साइड में बच्चो को पसंद आने वाला कार्टून फेस डिज़ाइन किया है। बैठने की अच्छी सीट है और 3 पहियों का सपोर्ट दिया है।
संपूर्ण साइकिल प्लास्टिक मटेरियल से बनी है, जो अच्छी क्वालिटी का होने के कारण जल्दी टूटेगा नहीं। साइकिल की कार्यक्षमता बढ़िया है और हैंडलबार पर ग्रीप भी सही बनती है। साइकिल 2 से 4 साल के बच्चों के लिए बनायीं गयी है।
आप ₹2000 की साइकिल ही लेना चाहते थे ना? ये 2000 से भी सबसे सस्ती कीमत ₹1180 की है। छोटे बच्चों के जन्मदिन पर उन्हें यह तोफा दिया जाये तो बहुत ज्यादा खुश हो जायेगे। कंपनी की तरफ से इसमें कुछ एक्स्ट्रा कलर भी मिल जाते है।
(3) Luusa Baby Cycle With Controls
Age Group | 1 To 4 Years |
Material | Alloy Steel |
Brake Type | No Brakes |
Safety Feature | Seat Belt |
More | Parental Control |
1 से 4 साल के छोटे बच्चों को साइकिल चलाने दी जाये। तो अक्सर माता-पिता के मन में बच्चे को चोट लगने का डर रहता है। ऐसे में वह उन्हें सपोर्ट देना चाहते है और सिखाना भी चाहते है। इसी जरुरत को ध्यान में रखते हुए लूसा बेबी साइकिल में पैरेंटल कंट्रोल देखने मिलता है।
जिसकी मदद से पैरेंट अपने बच्चो को ऊपर के हैंडल द्वारा कंट्रोल कर सकते है। साइकिल में हाई क्वालिटी का मटेरियल उपयोग में लिया गया है। जिससे इसकी बनावट, टायर, हैंडल, सीट सब कुछ प्रीमियम लगता है। इसमें बच्चों की कम्फर्ट के लिए गद्दी वाली सीट है।
चलाने के लिए बेहतरीन पेडल और पैर रखने के लिए फुटरेस्ट है। फ्रंट में एक स्टोरेज बास्केट भी है, जिसमे कुछ चीज़े रख सकते है। हाईएस्ट सेल और हाई पॉजिटिव रिव्यु के साथ इसे ग्राहकों की तरफ से ज्यादा प्यार मिला है। साइकिल का रेट ₹2400 के आसपास चलता रहता है।
(4) Hero Zoom Single Speed Kids Cycle
Age Group | 2 To 5 Years |
Material | Steel |
Brake Type | Caliper |
Safety Feature | Trainer Wheel |
More | Chain Cover |
हीरो ज़ूम साइकिल को कस्टमर्स द्वारा पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों रिव्यु बराबर मिले है। यह छोटी सी ब्रांडेड साइकिल 2 से 5 साल के ऐज ग्रुप के लिए है। साइकिल का लुक और डिज़ाइन स्टाइलिश है। आरामदायक सीट और बैकरेस्ट की सुविधा दी गयी है।
इसमें मजबूत टायर, चेन कवर और ट्रेनर व्हील भी दिए है। इन सबके के कारण बच्चा पूरी सेफ्टी के साथ साइकिल चलाना सीखता है। इसका स्टील फ्रेम काफी टिकाऊ है और स्टाइलिश मेगव्हील है। साइकिल में कैलिपर ब्रेक सिस्टम दिया है।
साइकिल 85% तक असेम्ब्ल मिलती है, बाकि 15% काम हम या साइकिल रिपेयरिंग वाले कर सकते है। पर फिर भी बहुत से लोगो को असेम्ब्ल करने में दिक्कते आ रही है। यदि आप इसे खरीदना चाहते तो अमेज़न पर साइकिल प्राइस ₹2790 है।
(5) Speed Bird 12-T Double Seat Bicycle
Age Group | 2 To 5 Years |
Material | Steel |
Brake Type | Cantilever |
Safety Feature | Side Wheels |
More | Two Seat |
आपके 2 छोटे बच्चे है और दोनों के लिए एक ही राइडिंग साइकिल लेना चाहते है। तो ₹3000 की साइकिल स्पीड बर्ड डबल सीट बाइसिकल लेना बेस्ट रहेगा। यह 2 से 5 साल के लड़के और लड़कियों की साइकिल है। जिसमे आगे और पीछे दोनों तरफ सीट मिल जाती है।
बैलेंस और कंट्रोल के लिए मजबूत हैंडलबार और बढ़िया ग्रिप्स है। बच्चा साइकिल चलाना पहली बार सिख रहा है तो इसके ट्रेनर व्हील बड़े सहायक है। साथ ही इसमें चेन कवर, बैकरेस्ट, बास्केट, सब मिल जाता है। साइकिल की मुख्य कीमत ₹3000 है, पर कूपन अप्लाई करे तो 100 रुपये कम हो जाते है।
स्पीड बर्ड के इसी मॉडल में ऑरेंज के अलावा कुछ अन्य 3-4 रंग भी मिल जाते है। कुछ परेशान ग्राहक बताते है उन्हें प्रोडक्ट अच्छी कंडीशन में नहीं मिला। यदि आपके साथ ऐसा हो तो तुरंत प्रोडक्ट रिटर्न करने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।
(6) Hero Brat 16T Single Speed Cycle
Age Group | 2 To 5 Years |
Material | Steel |
Brake Type | Caliper |
Safety Feature | Trainer Wheel |
More | Double Seat |
हीरो भारत की सबसे अच्छी साइकिल ब्रांड है, जो सबसे ज्यादा साइकिल बनाती है। इन्ही का ₹3400 के बजट में आने वाला हीरो ब्रैट मॉडल बहुत सी फैसिलिटी देता है। इसका लुक और डिज़ाइन जैसा फोटो में है बिलकुल उसी अनुसार असल में है।
साइकिल में बैठने की 2 सीट, 1 स्टोरेज स्पेस, सपोर्ट व्हील और चेन कवर है। साइकिल की फ्रेम और चेन कवर पर बच्चों को पसंद आने वाले कार्टून स्टिकर्स है। फ्रेम मटेरियल स्टील का बना है और ब्रेक्स कैलिपर है।
एक्स्ट्रा फीचर्स की बात करे तो इसमें मडगार्ड, बेल और लॉक भी दिया है। साइकिल ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह पर अच्छी बिकी है। अमेज़न पर इसे 70% से ज्यादा पॉजिटिव रिव्यु प्राप्त हुए है।
(7) Norman JR99 Double Seat Cycle
Age Group | 2 To 5 Years |
Material | Metal |
Brake Type | V Brakes |
Safety Feature | Support Wheel |
More | Tubeless Tyre |
सस्ते दाम में सबसे अच्छे क्वालिटी प्रोडक्ट्स चाहिए तो नॉर्मन ब्रांड से खरीदी करना श्रेष्ट है। इसकी बनावट और डिज़ाइन हर किसी को पसंद आ जाये ऐसी है। साथ ही 2 से 5 साल के बच्चे के लिए जरुरी हर सुविधा दी गयी है। जैसे ट्रेनर व्हील, डबल सीट, बैकरेस्ट, बास्केट, चेन कवर वगेरा।
इस साइकिल में कुल 10 तरह के कलर्स उपलब्ध है, आपको जो पसंद आये ले सकते है। लड़का हो या लड़की साइकिल दोनों के लिए सही है। इसमें ट्यूबलेस टायर देखने मिलते है और टायर में वी ब्रेक्स लगाये है। फ्रेम मटेरियल मेटल का है।
साइकिल चलाने या उठाने में बिलकुल भारी नहीं लगती। क्यों की यह 8 किलोग्राम वेट के साथ लाइटवेट है। बजट है ₹4000 की साइकिल लेने का, तो ₹3500 में यही सबसे अच्छी है। क्यों की इसे अमेज़न पर 95% हाईएस्ट पॉजिटिव रिव्यु मिले है।
आशा करता हु 7 बेस्ट बजट साइकिल की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।