[TOP 10] Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle (2024 List)

क्या आप जानना चाहते है Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle का नाम क्या है? तो उसका नाम The Beverly Hills Edition Bicycle है। जो सोने की बनी होने के कारण 7.45 करोड़ रुपये की है।

[TOP 10] Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle (2024 List)

हम सोचते है साइकिल एक 5-10 हज़ार रुपये की चीज़ है। जिसमे ज्यादा से ज्यादा Electric Bicycle महंगी हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया में कही कलाकार बैठे है जो कुछ यूनिक कर के सामान्य साइकिल की कीमत भी बढ़ा देते है।

कंपनी या आर्टिस्ट द्वारा इस तरह साइकिल की कीमत बढ़ायी जाती है

  • Pure Gold का भरपूर उपयोग कर के।
  • फेमस आर्टिस्ट की विशेष कलाकारी द्वारा।
  • साइकिल में महंगे डायमंड्स लगा कर।
  • Smart Electric Cycle बना कर।

कंपनी को पता है की गोल्ड या डायमंड वाली इतनी महंगी साइकिल कोई सामान्य जनता नहीं खरीदने वाली। इसीलिए इसे वह सिर्फ कुछ ही ग्राहकों के लिए Limited Edition में बनाते है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

इस तरह की साइकिल सिर्फ लोगो को दिखाने और रिकॉर्ड बनाने के लिए बनी होती है। कोई भी ऐसी साइकिल को रोजाना सामान्य उपयोग में नहीं ले सकता।

नोट : सिर्फ इलेक्ट्रिक साइकिल को ही सामान्य उपयोग में लिया जा सकता है। लेकिन वो भी प्राइस में 1 लाख से ज्यादा महंगी ना हो तो।

Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle 2024

आपको समझने में आसानी हो इसलिए यहाँ सर्वप्रथम दुनिया की 10 सबसे महंगी साइकिल की प्राइस लिस्ट दर्शायी है। फिर प्रत्येक साइकिल के बारे में उससे जुडी जरुरी जानकारी बताई है।

Cycle Name Price
The Beverly Hills Edition Bicycle 7.45 Crore
Trek Butterfly Madone Cycle 3.68 Crore
24K Gold Men’s Racing Bike 2.95 Crore
Trek Yoshimoto Nara Speed Con 1.47 Crore
Kaws Trek Madone Bicycle 1.20 Crore
Aurumania Crystal Edition Bike 84 Lac
Trek Madone 7 Diamond Cycle 55 Lac
Chrome Hearts X Cervelo Bike 44 Lac
Erockits Electric Assist Bicycle 32 Lac
Aston Martin One-77 Factor 27 Lac

(1) The Beverly Hills Edition Bicycle

The Beverly Hills Edition Bicycle

Price ₹74,540,150
Brand House Of Gold
Specialty Gold, Diamond
Weight 24.5 Kg

यह एक Luxury Bicycle Product है, जिसके अधिकांश हिस्सों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का उपयोग हुआ है। साथ ही इसे ज्यादा महंगा बनाने के लिए कुछ हिस्सों में डायमंड्स भी लगाए गए है।

इस साइकिल में गोल्ड का इस्तेमाल करते हुए संपूर्ण मजबूत फ्रेम बनायीं है। जिसे देखने पर यह शाइनिंग वाली Premium Cycle लगती है।

साइकिल में उच्च गुणवत्ता के फैट टायर दिए है, जिससे Riding Experience बेहतर बनता है। सीट की बात करे तो इसकी सीट महंगे Italian Leather मटेरियल से बनी है।

इन्ही विशेष खूबियों के कारण यह दुनिया की सबसे महंगी साइकिल है, जिसकी कीमत 7.45 करोड़ रुपये है। सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी अनुसार इस साइकिल की प्राइस वैल्यू भी बढ़ती रहती है।

(2) Trek Butterfly Madone Cycle

Trek Butterfly Madone Cycle

Price ₹36,822,675
Brand Damien Hirst
Specialty Butterflies
Weight 8.0 Kg

वर्ल्ड फेमस आर्टिस्ट Damien Hirst ने इस बटरफ्लाई डिज़ाइन साइकिल को बनाया है। जिसमे असली बटरफ्लाई की पंखो का इस्तेमाल हुआ है।

आर्टिस्ट का कहना है की इस तरह की खास डिज़ाइन बनाने में उसे कही महीनो का समय लगा है। इसमें जिव हत्या होने के कारण इस पर केस भी किया गया था।

Trek Butterfly श्रेष्ठ कलाकारी के साथ Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle है। जिसे नीलामी में एक बिजनेसमैन ने 3.68 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।

फिर नीलामी द्वारा मिले पैसो को कैंसर संस्थान में दे दिया गया था। साइकिल की बॉडी कार्बन फाइबर मटेरियल द्वारा बनी है, जिससे इसका वजन मात्र 8 किलोग्राम होता है।

(3) 24K Gold Men’s Racing Bike

24K Gold Men’s Racing Bike

Price ₹29,542,200
Brand Goldgenie
Specialty 24K Gold
Weight 9.5 Kg

यह Rolls Royce Racing Bicycle की कॉपी साइकिल है, जो की गोल्ड प्लेटेड है। इसमें हैंडलबार, व्हील, चेन सब कुछ गोल्ड मटेरियल द्वारा बना है। सिर्फ सीट और ब्रेक्स में ही अलग मटेरियल है।

साइकिल को इस तरह से गोल्ड डिज़ाइन दिया गया है की इससे ज्यादा चमक आती है। साइकिल पर रोशनी पड़ते ही इसकी चमक अधिक मात्रा में खिल उठती है।

इसकी मार्किट वैल्यू Gold Price अनुसार कम ज्यादा होती रहती है। अधिकतर बार इस साइकिल का प्राइस बढ़ा ही है। 2024 अनुसार यह 2.95 करोड़ रुपये कीमत के साथ एक महंगी साइकिल है।

(4) Trek Yoshimoto Nara Speed Concept

Trek Yoshimoto Nara Speed Concept

Price ₹14,729,500
Brand Yoshimoto
Specialty Art Work
Weight 5 Kg

फेमस जापानीज आर्टिस्ट Yoshitomo Nara ने इस साइकिल पर अपनी कलाकृति दिखाई है। जिसमे लाइट ब्लू और पिले रंग का मुख्य कॉम्बिनेशन देखने मिलता है।

आर्टिस्ट ने टॉप क्वालिटी पेंट के साथ पहियों पर भी खास तरह की डिज़ाइन बनायीं है। यह साइकिल बनावट में मजबूत और स्पीड में बेहतरीन है। देखने में बच्चों की साइकिल लगती है, पर यह बड़ो के लिए है।

साइकिल में गोल्ड या डायमंड जैसी कोई महंगी चीज़ का उपयोग नहीं हुआ। लेकिन फिर भी यह श्रेष्ठ कलाकृति के कारण नीलामी में 1.47 करोड़ रुपये में बिकी थी।

(5) Kaws Trek Madone Bicycle

Kaws Trek Madone Bicycle

Price ₹12,083,280
Brand Trek Bikes
Specialty Design & Look
Weight 9 Kg

इस साइकिल को जाने माने साइकिलिस्ट Lance Armstrong ने डिज़ाइन किया था। साइकिलिंग की दुनिया में इनका नाम और स्पेशल बनावट के कारण यह साइकिल चर्चा में आयी थी।

Trek Madone साइकिल को स्टाइल, कम्फर्ट और लुक ध्यान में रखते हुए बनाया है। दुनिया के हजारो साइकिलिस्ट चाहते है उन्हें एक बार यह साइकिल चलाने का मौका मिले।

साइकिल को कैंसर पीड़ित दर्दियों की सहायता करने के लिए बनाया था। इसी कारण इसे नीलामी में 1.20 करोड़ रुपये में बेचा गया। यही धन राशि को कैंसर मरीजों के लिए दे दी गयी।

(6) Aurumania Crystal Edition Bike

Aurumania Crystal Edition Bike

Price ₹8,495,500
Brand Auramania
Specialty Gold, Crystal
Weight 9.0 Kg

यह साइकिल 24 कैरेट प्योर गोल्ड और 600 Swarovski Crystals द्वारा बनी है। साइकिल में Old Style Handcrafted डिज़ाइन देखने मिलता है। इसे पहली बार साल 2008 में लॉन्च किया गया था।

साइकिल में बेहतरीन Leather Seat और Hand-Sewn Handle की विशेषता है। जिससे साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को अच्छी कम्फर्ट मिलती है।

स्कैंडिनेवियाई कंपनी ऑरुमेनिया द्वारा इस साइकिल की प्राइस 84 लाख रुपये बताई जा रही है। कुछ समाचार अनुसार कंपनी आगे चल कर इसी मॉडल का अपग्रेड वर्सन बनाने वाली है। जो की कीमत में इससे ज्यादा महंगा होगा।

(7) Trek Madone 7 Diamond Cycle

Trek Madone 7 Diamond Cycle

Price ₹5,526,400
Brand Trek Bikes
Specialty White Gold
Weight 8.5 Kg

इस साइकिल की बनावट में 14KT Yellow & White Gold का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही अधिक आकर्षण के लिए इसमें सात 1 Carat Diamond भी जड़ित है।

साइकिल को संपूर्ण रूप से ब्लैक कलर दिया है। साथ ही चमक के लिए इसमें एक्स्ट्रा कारीगरी भी की है। इस साइकिल को Sports Bicycle की श्रेणी में रखा जाता है।

2005 में हुई नीलामी के दौरान इस साइकिल के लिए 55 लाख रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगी थी। तब उसे दुनिया की सबसे महंगी साइकिल में गिना जाता था।

(8) Chrome Hearts X Cervelo Bike

Chrome Hearts X Cervelo Bike

Price ₹4,420,700
Brand Cervelo
Specialty Art Work
Weight 10.5 Kg

क्रोम हर्ट्स साइकिल सरवेलो कंपनी द्वारा बनी है। जिसके सामान्य एडिशन की कीमत 4 लाख रुपये के आसपास रहती है। मगर हिरे द्वारा बने एडिशन का प्राइस 44 लाख रुपये है, जो इसे महंगा बनाता है।

यह एक Mountain Bicycle Bike है, जिसमे कही बेहतरीन फीचर्स शामिल है। जैसे बेस्ट आर्टवर्क, लेदर सीट, सिल्वर क्रॉस और मोटिफ प्लग्स। साथ ही इसमें हीरो द्वारा की श्रेष्ठ कलाकृति है।

साइकिल में ऐसी डिज़ाइन की है जिसे देखने पर कोई भी Cycle Lover खुश हो जायेगा। यह दिखने में जितनी अच्छी है उतनी ही चलाने में भी बढ़िया है। वजन की बात करे तो 10.5 किलोग्राम वेट है।

(9) Erockits Electric Assist Bicycle

Erockits Electric Assist Bicycle

Price ₹3,210,000
Brand Erockits
Specialty Electric
Weight 14.5 Kg

क्या आपको पता है? इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ Duniya Ki Sabse Mahangi Cycle कौन सी है? तो वह इरॉकिट्स ब्रांडेड Electric Assist साइकिल है, जिसका प्राइस 32 लाख रुपये है।

इस साइकिल में मजबूत कार्बन फाइबर मटेरियल का उपयोग हुआ है। साथ ही बनावट में हर तरफ से स्टाइलिश बाइक की तरह दिखती है। कही लोगो का ध्यान ऐसी साइकिल की तरफ आकर्षित होता है।

साइकिल 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड दे सकती है। यह मोटरसाइकिल जैसी होने के कारण इसमें Side Mirrors और नंबर प्लेट भी होती है।

(10) Aston Martin One-77 Factor

Aston Martin One-77 Factor

Price ₹2,700,700
Brand Aston Martin
Specialty Carbon Fiber
Weight 9.5 Kg

यह एक लिमिटेड एडिशन साइकिल है, जो कुछ ही ग्राहक तक सिमित है। साइकिल खास जवान लोगो को ध्यान में रख कर तैयार की है। इसीलिए इसमें बेहद स्टाइलिश लुक देखने मिलता है।

कंपनी ने लॉन्च करते वक़्त मार्किट में इसकी कीमत 27 लाख रुपये रखी थी। जिसे वह बेचने में सफल रहे और कुछ प्रीमियम कस्टमर्स भी हासिल कर पाए।

साइकिल में कोई महँगी धातु या डायमंड्स का इस्तेमाल नहीं किया। यह सिर्फ अपनी हाई क्वालिटी बनावट के कारण प्राइस में महंगी साइकिल है।

साइकिल का आविष्कार किसने किया था

18वी सदी के पुराने समय में यात्रा के लिए सिर्फ ट्रेन जैसा बड़ा वाहन ही था। इसके अलावा पर्सनल उपयोग में सिर्फ अमीर लोग ही घोडा गाडी लेते थे।

ऐसे समय पर लोगो को खुद के लिए अपने एक वाहन की जरुरत थी। जो चलाने में सरल और कीमत में बिलकुल सस्ता हो। यही से शुरुआत होती है साइकिल की।

सन 1817 में जर्मन के एक व्यक्ति बैरन कार्ल वॉन ड्रैस पहली बार साइकिल बनाने में सफल रहे। इसी व्यक्ति को साइकिल का आविष्कारी कहा जाता है।

इस शुरूआती साइकिल में केवल 2 पहिये और उन्हें बैलेंस करने के लिए एक सामान्य फ्रेम थी। फिर आगे चल कर इसमें धीरे-धीरे बैठने के लिए सीट जोड़ी गयी।

साइकिल को खुद दौड़ते हुए गति में लाकर चलाना पड़ता था। इस समस्या को आगे चल कर पेंडल द्वारा हल किया गया। आज के ज़माने में अब बहुत एडवांस लेवल की साइकिल आ चुकी है।

3 सबसे अच्छी साइकिल लिस्ट 2024

यदि आपको साइकिल चलाना अच्छा लगता है या अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते है? तो इस लिस्ट में दी 3 Best Bicycle पर नजर कर लीजिये।

इन साइकिल को अमेज़न वेबसाइट पर हजारो ग्राहकों द्वारा ख़रीदा गया है। उनमे से बहुत से ग्राहकों ने मिल कर 80% से ज्यादा पॉजिटिव रिव्यु दिए है।

सवाल जवाब (FAQ)

निचे साइकिल से सम्बंधित जरुरी सवालो के जवाब दर्शाये है।

(1) दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कितने की है?

दुनिया की सबसे महंगी साइकिल का नाम The Beverly Hills Edition Bicycle है। जिसकी मार्किट प्राइस 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

(2) महंगी साइकिल को कौन खरीदता है?

अधिकांश करोड़ो रुपये की महंगी साइकिल को बड़े बिज़नेस मैन या कोई कलाकार खरीदते है। जिसे वह सिर्फ दिखावा के लिए ही लेते है।

(3) महंगी साइकिल से मिले पैसो का क्या होता है?

एक सामान्य साइकिल को महंगी बना कर उसे करोड़ो रुपये में बेचा जाता है। जब नीलामी के बाद यह पैसे हाथ में आते है तो उसे अधिकतर बार दान में दे दिया जाता है। या फिर कोई कंपनी इस बिक्री द्वारा अपना प्रॉफिट भी बना सकती है।

(4) दुनिया की सबसे सस्ती साइकिल कौन सी है?

दुनिया की सबसे सस्ती साइकिल हीरो ब्रांड लॉन्च करने वाला है। जिसकी सामान्य कीमत 2,000 से 3,000 रुपये के बिच में देखने मिलेगी।

आशा करता हु 10 सबसे महंगी साइकिल के बारे में पूरी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Karanveer
Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo