दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2024 | Sabse Mahangi Bike

लाखो बाइक लवर्स जानना चाहते है की Duniya Ki Sabse Mahangi Bike कौन सी है? तो इसके जवाब में Neiman Marcus Fighter बाइक का नाम लिया जा सकता है। जिसकी 2024 अनुसार कीमत 90 करोड़ रुपये है।

दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2024 | Sabse Mahangi Bike

नेमन मार्कस बाइक अलावा टॉप 10 श्रेणी में 9 अन्य बाइक्स आती है। जिनकी प्राइस 1 करोड़ से लेकर 60 करोड़ रुपये के बिच में है

हम सामान्य लोगो को समझना मुश्किल हो जाता है की आखिर ये बाइक्स इतनी महँगी कैसे है? तो इसके पीछे 4 मुख्य कारण है।

  • महंगे मटेरियल के कारण
  • खास बनावट की वजह से
  • पावरफुल फीचर्स से महंगी
  • उच्च गुणवत्ता के कारण

यदि यह चारो चीज़े किसी Top Branded Bike में मिल जाती है और उसका Limited Edition तैयार किया जाता है। तो बाइक सामान्य प्राइस की तुलना में काफी महंगी हो जाती है।

यदि भारत की सबसे महंगी बाइक देखे तो वह Ducati Superleggera V4 है। जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम अनुसार प्राइस 1.12 करोड़ रुपये है।

ध्यान दीजिये : यहाँ बेहतरीन रिसर्च के साथ 10 Most Expensive Bikes In The World की पूरी जानकारी बताई है। जिसे अंत तक पढ़ने पर आपको सब पता चल जायेगा।

दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक 2024

Car And Bike वेबसाइट अनुसार यहाँ सबसे पहले 10 महंगी बाइक की प्राइस लिस्ट है। फिर प्रत्येक बाइक के बारे में जरुरी जानकारी बताई है।

Bike Name Price
Neiman Marcus Limited Edition Fighter 90 Crore
1949 E90 AJS Porcupine 53 Crore
Ecosse ES1 Spirit Bike 27 Crore
Hidebrand & Wolfmuller 25 Crore
BMS Nehmesis Bike 22 Crore
Harley Davidson Cosmic Starship 13 Crore
Dodge Tomahawk V10 4.5 Crore
Ecosse FE Ti XX Titanium Series 2.2 Crore
Ducati Desmosedici D16RR NCR M16 1.8 Crore
Ducati Testa Stratta NCR Macchia Nera 1.3 Crore

(1) Neiman Marcus Limited Edition Fighter

Neiman Marcus Limited Edition Fighter

अधिकांश बाइक बनाने वाली कंपनी अपने बाइक के हजारो मॉडल्स तैयार करती है। लेकिन Neiman Marcus बाइक अभी तक सिर्फ 45 ही बनी है। यह बेहद खास बनावट, टॉप परफॉरमेंस और लिमिटेड एडिशन होने के कारण प्राइस में महंगी है।

2024 अनुसार इस बाइक की कीमत 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जो की Neiman Marcus को दुनिया की सबसे महंगी बाइक बनाती है। बाइक की विशेषता देखे तो यह मात्र 3 सेकंड में 100 किलोमीटर तक की रफ़्तार पकड़ सकती है।

बाइक में टॉप क्वालिटी का 1966cc इंजन लगा है और इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस स्पेशल बाइक की बॉडी टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर द्वारा बनी है। यह दिखने में बेहद आकर्षित बाइक लगती है।

(2) 1949 E90 AJS Porcupine

1949 E90 AJS Porcupine

53 करोड़ रुपये कीमत के साथ Duniya Ki Sabse Mahangi Bike में दूसरा स्थान है E90 AJS Porcupine का। जिसे 1949 में बनाया गया था और सिर्फ 4 ही यूनिट थे। पुराने ज़माने की यह Most Expensive Bike है।

इस बाइक द्वारा रेसर लेस ग्रैहम ने वर्ल्ड मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप जीती थी। E90 मॉडल की यह बाइक 500cc इंजन द्वारा चलती है। यह आज की Superbike की तरह पूरी फीचर्स से भरी नहीं है, पर बनावट में जबरदस्त है।

इस बाइक को ओपन फ्रेम एल्यूमिनियम मिक्स मटेरियल से बनाया गया था। इसमें टंकी का साइज और डिज़ाइन काफी शानदार बनाया था। दुनिया के लाखो बाइक रेसर चाहते है की उन्हें एक बार यह बाइक चलाने मिल जाये।

(3) Ecosse ES1 Spirit Bike

Ecosse ES1 Spirit Bike

यदि कोई Professional Bike Rider इकोस इएस-1 बाइक की Test Ride लेना चाहता है। तो उसे पहले 2 हफ्तों तक इस बाइक को सिखने का कोर्स करना होगा। कंपनी बताती है यह किसी आम मोटरसाइकिल की तरह नहीं है।

इसमें ट्रैडिशनल फ्रेमवर्क की तरह बनावट देखने नहीं मिलती। इसमें फ्रंट सस्पेंशन इंजन से और रियर सस्पेंशन स्विंगआर्म के साथ गियरबॉक्स से जुड़ा होता है। बाइक का कुल वजन 120 किलोग्राम है, जिसे बैलेंस करने के लिए कोर्स समझना पड़ता है।

Ecosse ES1 Spirit बाइक की कीमत 26 करोड़ रुपये है और टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में कार की तरह इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग दिया है। साथ ही बाइक के सभी कंट्रोल्स को कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक बनाने की कोशिश की है।

(4) Hidebrand & Wolfmuller

Hidebrand & Wolfmuller

उपरोक्त फोटो में साइकिल की तरह दिख रही बाइक 25 करोड़ रुपये की है। जिसे 1894 में दो इंजीनियर हाईडब्रांड और वुल्फम्युलर द्वारा तैयार किया गया था। इस पुरानी बाइक में क्लच नहीं दिया था, सिर्फ इसमें गति बढ़ाने की क्षमता थी।

बाइक में किक द्वारा स्टार्ट करने की सुविधा नहीं थी। इसे थ्रोटल मैकेनिज्म अनुसार धक्का मार कर शुरू करनी पड़ती थी। यह वो जमाना था जब सड़को पर कोई मोटरसाइकिल देखने नहीं मिलती थी। यह बाइक बनाने का शुरूआती समय था।

19वी सदी के अंत तक में अधिकतर लोग घोडा गाडी या साइकिल जैसे वाहनों का उपयोग करते थे। उस समय साइकिल के साथ इंजन जोड़ते हुए बाइक बनाना एक बड़ी शुरुआत थी। जिसमे आज 2024 के हिसाब से हजारो बदलाव आ चुके है।

(5) BMS Nehmesis Bike

BMS Nehmesis Bike

बीएमएस नेहमेसिस बाइक दिखने में काफी अजीब डिज़ाइन की लगती है। लेकिन यही विचित्र कलाकारी इसकी खासियतों को दर्शाती है। जैसे इस बाइक में साइड स्टैंड की आवश्यकता नहीं है, इसे जमीन से 10 इंच ऊपर तक पार्क किया जा सकता है।

इसमें आधुनिक जरूरतों को समझने हुए Advanced Features दिए है। साथ ही बाइक की बनावट में गोल्ड मटेरियल का भरपूर उपयोग हुआ है। जो इसे लक्ज़री श्रेणी में Duniya Ki Sabse Mahangi Bike बनाता है, जिसकी प्राइस 22 करोड़ रुपये है।

फोटो देख कर कही लोगो को लगता होगा इसे बैलेंस करना मुश्किल होगा। तो हां यह बात सही है, बाइक को किसी भी सड़क पर नहीं चला सकते। इसके लिए खुली स्पेस वाली बिना बंप की सड़क होना जरुरी है।

(6) Harley Davidson Cosmic Starship

Harley Davidson Cosmic Starship

ऊपर दर्शायी पांचो महंगी बाइक्स को दुनिया के 99% लोगो के लिए खरीदना संभव नहीं होगा। पर सबसे महंगी बाइक श्रेणी में हार्ली डैविडसन ब्रांडेड Cosmic Starship बाइक को ख़रीदा जा सकता है। इस बाइक की मार्किट प्राइस 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दुनिया की सबसे बेहतरीन बाइक बनाने वाली कंपनी में Harley Davidson ज्यादा मशहूर है। इनका फोटो में बताया मॉडल विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट जैक आर्म स्ट्रॉन्ग ने पेंट द्वारा डिज़ाइन किया है। इस बाइक को Best Piece Of Art कहा जाता है।

बाइक का पिले और लाल रंग वाला पेंट मॉडल सबसे ज्यादा महंगा था। क्यों की इसमें सिर्फ पेंटिंग के 9 लाख डॉलर खर्च हो गए थे। इसी बाइक के अन्य सामान्य कलर वाले मॉडल मुख्य कीमत से कम प्राइस में मिल जाते है।

(7) Dodge Tomahawk V10

Dodge Tomahawk V10

इस बाइक को पहली नजर में देख कर लगता है की इसमें चार पहिये लगे है। लेकिन इसमें केवल 2 ही टायर है, बस उनकी अधिक मोटाई के कारण ऐसा लगता है। यह बाइक बनावट से भारी है लेकिन रोड पर इसे बैलेंस करना आसान है।

Dodge Tomahawk V10 को दुनिया की सबसे तेज बाइक कहा जाता है। बाइक की टॉप स्पीड 450 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 2 सेकंड में 80 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 8.3 लीटर का 20 वाल्व वाला इंजन फिट है, जो 507 बीएचपी पॉवर जनरेट करता है।

बाइक का डिज़ाइन और मटेरियल क्वालिटी जबरदस्त है। बाइक की मार्किट कीमत देखे तो वह 4.5 करोड़ रुपये है। जो लोग स्टाइलिश स्पोर्ट बाइक रखना पसंद करते है और पैसो की कमी नहीं उनके लिए यह बेस्ट बाइक है।

(8) Ecosse FE Ti XX Titanium Series

Ecosse FE Ti XX Titanium Series

2007 के समय Ecosse FE Ti XX Duniya Ki Sabse Mahangi Bike में काफी आगे थी। क्यों की उस वक़्त इस बाइक का लॉन्च समय था। अब मार्किट में इससे भी अधिक महंगी बाइक आगे आ गयी है, जो उपरोक्त जानकारी में बताई है।

इस बाइक में 2.4 लीटर का इंजन लगा है जो 228 bhp की पॉवर जनरेट करने में सक्षम है। बाइक को लिमिटेड एडिशन तक सिमित रखने के लिए कंपनी ने सिर्फ 13 यूनिट्स का ही उत्पादन किया था।

बाइक को मजबूत और लाइटवेट बनाये रखने के लिए अधिकांश हर पार्ट में कार्बन फाइबर मटेरियल का उपयोग किया है। बाइक की सीट स्पेशल Handcrafted Posh Italian Leather द्वारा तैयार की है।

(9) Ducati Desmosedici D16RR NCR M16

Ducati Desmosedici D16RR NCR M16

इस बाइक ने Ducati Racing Championship द्वारा करोड़ो लोगो का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। इस स्पोर्ट्स बाइक में 989 cc का V4 इंजन लगा है ,जो 175 बीएचपी की पॉवर तक पहुंच सकता है।

टॉप परफॉरमेंस के लिए बाइक में 4 सिलिंडर फिट किये है, जिससे इसका वजन 145 किलोग्राम होता है। यह बाइक इंटरनेशनल मार्किट में 1.80 करोड़ रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

फोटो में देखे तो पता चलता है इसके अधिकतर पार्ट्स में कार्बन फाइबर मटेरियल यूज़ हुआ है। साथ ही बाइक में पूरी तरह Strong Build Quality देखने मिलती है।

(10) Ducati Testa Stratta NCR Macchia Nera

Ducati Testa Stratta NCR Macchia Nera

फ्रेम बाइक का वो हिस्सा है जिस पर अधिकतर लोगो की नजर जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे महंगे मटेरियल कार्बन फाइबर और टाइटेनियम द्वारा बनाया है।

साथ ही बेहतरीन Riding Experience के लिए इसमें 998 cc V2 ट्विन सिलेंडर इंजन दिया है। बाइक का कुल वजन 134 किलोग्राम होता है, जो की अपनी बनावट अनुसार सही है।

फ़िलहाल यह बाइक 1.30 करोड़ रुपये में खरीदी जा सकती है। लेकिन कंपनी इसे ग्राहकों के मिल रहे आर्डर के आधार पर ही बनाती है। जिसमे कस्टमर चाहे तो थोड़ा कस्टमाइज भी करवा सकता है।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ दुनिया की सबसे महंगी बाइक से जुड़े जरुरी सवालो के जवाब बताये है।

(1) 2024 में दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है?

फ़िलहाल देखे तो दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी बाइक Neiman Marcus Limited Edition Fighter है। जिसकी 2024 अनुसार प्राइस 90 से 92 करोड़ रुपये के बिच में होती है।

(2) भारत की सबसे महंगी बाइक कौन सी है?

इंडियन मार्किट में सबसे महंगी बाइक Ducati Superleggera V4 है, जिसकी शोरूम प्राइस 1.12 करोड़ रुपये है।

(3) कोई नयी महंगी बाइक आने वाली है?

बहुत सी कंपनी भविष्य में महंगी बाइक बनाने के बारे में सोच रही है। जो बिलकुल मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।

आशा करता हु 10 महंगी बाइक के बारे में अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Karanveer
Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo