12 यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट 2022 (गिफ्ट में क्या देना चाहिए)

हमारे जीवन में कुछ खास लोग होते है। जिनके बर्थडे, शादी या किसी इवेंट पर हम स्पेशल गिफ्ट देना चाहते है। पर हमें समझ नहीं आता ऐसा गिफ्ट में क्या देना चाहिए, जो सबसे अलग और अनोखा हो। तो इसी समस्या के समाधान में 12 यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट तैयार की है।

12 यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट 2022 (गिफ्ट में क्या देना चाहिए)

पूरी लिस्ट में हटके और यूनिक गिफ्ट आइडियाज है। जिससे गिफ्ट पाने वाला 100 प्रतिशत खुश हो जायेगा। यह उपहार अधिकतर हर तरह के लोग और हर तरह के फंक्शन इवेंट के लिए सही है। जिसमे बहन, भाई, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, माता, पिता, दोस्त सब आ जाते है।

12 यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट 2024 (गिफ्ट में क्या देना चाहिए)

लोग जरुरत और पसंद अनुसार गिफ्ट देना अच्छा समझते है, जो की बिलकुल सही है। पर कभी हटके और अलग गिफ्ट देने का मन करे। तो इनसे आगे बढ़ कर यूनिक गिफ्ट्स देने चाहिए, जिसकी गिफ्ट आइटम लिस्ट निचे अनुसार है।

  1. Memories Book
  2. Customized Gift
  3. Explosion Box
  4. Subscription Plan
  5. Special Surprise
  6. Happiness Gift
  7. Smart Watch
  8. Instant Camera
  9. Premium Chocolates
  10. Tour Package
  11. Fiverr Video
  12. Funny Gifts

अब जानते है लिस्ट में बताये उपहार की पूरी जानकारी। साथ ही गिफ्ट किसे देना चाहिए और कहा से लेना है वो भी समझते है।

यदि आप जल्दी में है? तो निचे दर्शाये 3 Best Unique Gifts पर नजर कर लीजिये।

[content-egg-block template=offers_list]

(1) Memories Book

Memories Book

जो व्यक्ति आपके लिए खास है उसके साथ खास यादें भी जुडी होगी। इन्ही यादों की कुछ फोटोज और बातें आपके पास होगी। इनमे से कुछ फोटो की थोड़ी कॉपी निकाल कर स्क्रैपबुक में लगाए। साथ ही कुछ प्यारे से शब्द भी लिखे। तो यह पूरी मेमोरी बुक बन जाती है।

अमेज़न पर तैयार डिज़ाइनर स्क्रैपबुक मिल जाती है। जिसमे बस आपको अपनी यादें सजानी है। अक्सर लोग अपने बॉयफ्रेंड (हस्बंड) या गर्लफ्रेंड (पत्नी) को ऐसा गिफ्ट देना पसंद करते है। इस तरह का यादगार गिफ्ट आप जन्मदिन (बर्थडे), एनिवर्सरी में दे सकते है।

Product Price
Innerbit Memories ScrapBook ₹375
100Yellow Wooden Book ₹400
Hasthip Memories Photo Book ₹760

(2) Customized Gift

Customized Gift

आज कल कस्टमाइज गिफ्ट का जबरदस्त ट्रेंड देखने मिल रहा है। इसमें आप जिसे गिफ्ट देने वाले है उसकी फोटो कही प्रोडक्ट्स में लगवा सकते है। जैसे मग, टीशर्ट, शोपीस, लैंप, फोटो फ्रेम वगेरा में। ऐसे उपहार में कही तरह के डिज़ाइन भी मिल जाते है।

ऐसे खास कारीगरी से बनाये गिफ्ट आप किसी को भी उपहार में दे सकते है। जैसे पति के जन्मदिन पर, बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर, दोस्त की शादी में। ज्यादातर हर दुकान और गिफ्ट वेबसाइट पर यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट में कस्टमाइज उपहार आगे ही होते है।

Product Price
GFTBX Wooden Photo ₹450
Giftwale Collage Photo ₹500
Shaivya Alphabet Lamp ₹750

(3) Explosion Box

Explosion Box

जरा सोचिये बर्थडे के दिन आपको किसी ने ऐसा गिफ्ट बॉक्स दिया। जिसे 4-5 बार खोलना पड़े, हर बार बॉक्स खोलने पर एक नया बॉक्स सामने आ जाये। और हर लेयर में कुछ फोटोज, सजावट और बेहतरीन लिखावट नजर आती है। फिर अंतिम बॉक्स में आपके लिए एक गिफ्ट होता है।

इसे कहते है एक्सप्लोशन गिफ्ट बॉक्स, जिसकी कीमत ₹300 से ₹1000 तक होती है। एक्सप्लोशन बॉक्स सबसे सस्ता और यूनिक गिफ्ट है। ज्यादा सोच में है की गिफ्ट में क्या देना चाहिए, तो सोच को अलविदा कहे। और निचे बताये 3 बेस्ट गिफ्ट बॉक्स देख लीजिये।

Product Price
COD Explosive Box ₹400
Decut Explosion Box ₹500
Decut Customized Gift ₹900

(4) Subscription Plan

Subscription Plan

आज सबके हाथ में मोबाइल है और हर कोई किसी स्पेशल एप्प का मजा उठाना चाहता है। जैसे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियम मूवीज या वीडियोस देखना, कोई डेटिंग सर्विस का लाभ उठाना। ऐसे में आप इसी जरुरत के आधार पर सब्सक्रिप्शन प्लान गिफ्ट कर सकते है।

जिसके लिए आपको खरीदना होगा इ-गिफ्ट वाउचर कार्ड। अगर आप जिसे गिफ्ट देना चाहते है उससे बहुत दूर है। तो इस तरह के यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट के बारे में जरूर सोचना चाहिए। ऐसे आप दूर से ही उन्हें ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन इ-गिफ्ट दे सकते है।

Product Price
Amazon Birthday E-Gift ₹100
Amazon Wedding Gift Card ₹500
Amazon 1000 Mega Gift ₹1000

(5) Special Surprise

Special Surprise

आपके कोई बहुत करीब है और उनका स्पेशल दिन है तो उन्हें कोई सामान्य गिफ्ट ना दे। कोशिश करे की पूरा सरप्राइज तैयार किया जाये। जैसे आप अपनी गर्लफ्रेंड को उनके जन्मदिन पर ही शादी के लिए प्रपोज़ करने वाले है। तो इसे पूरा सरप्राइज प्लान कर के ही करना चाहिए।

आप किसी इवेंट या सरप्राइज प्लानर कंपनी से कांटेक्ट करे। वो कुछ पैसो में आपके लिए पूरी तैयारी कर के देंगे। जैसे प्रपोज़ के लिए सारा सामान, होटल की जगह, सजावट, म्यूजिक। इन कंपनी के पास कही तरह के सरप्राइज प्लान होते है।

(6) Happiness Gift

Happiness Gift

मान लीजिये आप एक लड़की से बहुत प्यार करते थे। लेकिन 6 महीने पहले किसी गतल फेहमी के कारण आपका ब्रेकअप हो गया और वो साथ नहीं रहना चाहती। अब आपका बर्थडे आता है, सब अच्छे से विश कर रहे होते है। ऐसे में एक दोस्त आकर आपको होटल ले जाता है।

होटल में वही आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड मुँह पर स्माइल और हाथ में गिफ्ट लिए खड़ी होती है। फिर सारे गीले शिकवे दूर कर के आपको हैप्पी बर्थडे कहती है। यह सब उस दोस्त के कारण हुआ, जिसने सारी बातें लड़की को अच्छे से समझा कर मनाया। इस तरह किसी की जिंदगी में खुशिया लाना सबसे बड़ा गिफ्ट है।

(7) Smart Watch

Smart Watch

2024 की यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट स्मार्ट वॉच के बिना अधूरी है। क्यों बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आज हर कोई स्मार्ट होना चाहता है। बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, माता, पिता, बहन, भाई किसी के भी जन्मदिन पर स्मार्ट वॉच गिफ्ट के लिए बढ़िया है।

फीचर्स और ब्रांड अनुसार कही तरह की स्मार्ट वॉच मिल जाती है। आपको जो सही लगे वो अपने प्रिय व्यक्ति के लिए खरीद सकते है। अक्सर लोग सामान्य घडिया उपहार में देते है। पर कुछ यूनिक और हटके देना है, तो स्मार्ट वॉच गिफ्ट करना बेहतर है।

Product Price
Noise Colorfit Smartwatch ₹2000
Boat Xtend Smartwatch ₹3000
Amazfit BipU Smartwatch ₹3500

(8) Instant Camera

Instant Camera

आज जमाना डिजिटल फोटोज का है। लेकिन फिर भी आपको कुछ अनोखा उपहार देना है, तो इंस्टेंट कैमरा दीजिये। यह कैमरा दिखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। बस एक बटन दबाते फोटो प्रिंट हो कर तुरंत आपके हाथ में बहार आ जाता है।

कही वेकेशन पर गए हो, अपनी यादों को बुक में सजाना है। तो ऐसे इंस्टेंट कैमरा बेहतर अनुभव देते है। अपनी बहन, गर्लफ्रेंड या किसी भी लड़की को गिफ्ट में क्या देना चाहिए, ये सोच रहे है। तो इंस्टेंट कैमरा परफेक्ट है, क्यों की लड़कियों को ये खूब पसंद आता है।

Product Price
Fujifilm Instax Camera ₹4000
Fujifilm 11 Instant Camera ₹5690
Kodak Mini Shot 3 Retro ₹12000

(9) Premium Chocolates

Premium Chocolates

बाजार में मिलने वाली 10-20 रुपये की चॉकलेट हर कोई खाता है। लेकिन प्रीमियम चॉकलेट बहुत कम लोग खाते है। क्यों की ये सामान्य कीमत से थोड़ी महंगी होती है। लेकिन अन्य गिफ्ट आइटम लिस्ट की तुलना में यह सस्ता गिफ्ट है। जो अमेज़न पर प्राइस ₹200 से शुरू हो जाता है।

मैरिज एनिवर्सरी हो, किसी का जन्मदिन (बर्थडे) है, या किसी भी इवेंट में चॉकलेट पैक गिफ्ट किया जा सकता है। चॉकलेट्स बच्चो से लेकर बूढ़े तक हर किसी को खाना पसंद होता है। इसी ख्वाइश को आप उपहार द्वारा प्रीमियम चॉकलेट से पूरा कर सकते है।

Product Price
Cadbury Celebrations Chocolate ₹375
Ferrero Premium Chocolates ₹875
Fabelle Chocolate Gift Pack ₹1320

(10) Tour Package

Tour Package

प्लेस और फैसिलिटी अनुसार टूर पैकेजेस के प्राइस होते है। अक्सर ऐसे पैकेजेस का रेट सामान्य गिफ्ट से महंगा देखने मिलता है। इसलिए ऐसा गिफ्ट केवल फॅमिली मेंबर्स के लिए ही सही है। जैसे आप घर के बड़े भाई है और छोटी बहन की शादी हो रही है। तो उन्हें शादी के बाद घूमने के लिए टूर पैकेज दे सकते है।

ट्रिप दो तरह की होती है, एक इंडिया में दूसरी इंटरनेशनल लेवल पर। बजट कम है तो इंडियन टूर प्लेसेस पर ध्यान दे कर टूर बुक करे। यदि बजट की समस्या नहीं तो अपनी या बहन की पसंद अनुसार टूर पैकेज बुक करवा सकते है। ऐसा उपहार हमेशा एक यादगार गिफ्ट बन जाता है।

(11) Fiverr Video

Fiverr Video

फाइवर एक फ्रीलांसिंग वेबसाइट है, जहा कही सर्विस बेचीं जाती है। बर्थडे पर किसी व्यक्ति को पूरा यूनिक तरीके से विश करना चाहते है। तो फाइवर वेबसाइट पर उपलब्ध बर्थडे विशर की मदद ले सकते है। यहाँ कही लोग होते है, जो सिर्फ ₹700 से ₹1000 में आप जैसा कहोगे वैसा बोलेगे।

जैसे आप एक अफ्रीकन लड़की से अपने दोस्त को हैप्पी बर्थडे बुलवा सकते है। इसमें कुछ 2 से 5 मिनट की वीडियो सर्विस होती है। यहाँ लोग सुपरमैन, फनी मैन, जोकर, कुछ भी बन कर आपके कहे अनुसार बर्थडे विश वीडियो बनाते है। जिसे आप अपने दोस्त को भेजोगे तो वो पक्का खुश हो जायेगा।

(12) Funny Gifts

Funny Gifts

मार्किट में कही तरह के फनी गिफ्ट्स उपलब्ध है। इस तरह के उपहार खास दोस्तों से मजाक मस्ती करने के लिए दिए जाते है। लड़किया सोचती है लड़को को गिफ्ट में क्या गिफ्ट देना चाहिए, जिसे वो हमेशा याद रखे। तो ऐसे फनी गिफ्ट्स हमेशा दिमाग में रहते है।

जैसे कोई एक बॉक्स है जिसे खोलने पर मुँह गीला हो जाये। या बॉक्स ओपन करने पर एक सॉफ्ट मुक्का मिले। आप उनका कुछ अजीब कार्टून बना कर भी किसी प्रोडक्ट पर प्रिंट करवा सकते है। हमने रिसर्च द्वारा निचे 3 ऐसे ही मजाकिया गिफ्ट की लिंक दी है।

Product Price
OH Birthday Monkey Card ₹200
OH Funny Glitter Bomb ₹300
Indigifts Printed Cushion ₹350

सवाल जवाब (FAQ)

गिफ्ट आइटम लिस्ट से सम्बंधित महत्वपूर्ण सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) गिफ्ट में क्या देना शुभ होता है?

निचे बताये गिफ्ट देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

  • भगवान की पेंटिंग या मूर्ति
  • धार्मिक किताब या ग्रन्थ
  • ट्रेडिशनल कपडे
  • ओल्ड स्टाइल ज्वेलरी

(2) गिफ्ट में सबसे ज्यादा क्या पसंद किया जाता है?

अधिकांश लोगो द्वारा निम्नलिखित लिस्ट के गिफ्ट ज्यादा पसंद किये जाते है।

  • कस्टमाइज्ड गिफ्ट
  • डेकोरेशन आइटम
  • वॉलेट या पर्स
  • हाथ की घडी
  • स्पेशल कपडे
  • स्मार्टफोन
  • गैजेट आइटम

(3) सबसे बेस्ट गिफ्ट कौन सा है?

सबसे बेस्ट गिफ्ट वो है जिसमे बेहतरीन सरप्राइज के साथ ढेर सारी खुशियां छुपी हो। ऐसा सरप्राइज आपको खुद सोचना पड़ेगा या इस काम में इवेंट प्लानर भी आपकी सहायता कर सकते है।

आशा करता हु 12 यूनिक गिफ्ट आइटम लिस्ट 2024 की अच्छी जानकारी दे पाया हु। जानकारी काम की रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

By Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *