10 बेस्ट शादी गिफ्ट आइडियाज 2024 (दूल्हा, दुल्हन, लड़की के लिए)

दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए शादी का दिन बहुत खास होता है। ऐसे खास मौके पर उनके लिए कही लोग ढेर सारे उपहार लाते है। पर कुछ गिफ्ट्स ऐसे होते है जो तुरंत उनके दिल में जगा बना लेते है। आज हम लाए है ऐसे ही कुछ 10 बेस्ट शादी गिफ्ट आइडियाज जो न्यू कपल को बहुत पसंद आयेगे।

10 बेस्ट शादी गिफ्ट आइडियाज 2022 (दूल्हा, दुल्हन के लिए)

वेडिंग गिफ्ट्स खरीदने से पहले हमे लड़का और लड़की दोनों की पसंद-ना पसंद को जान लेना चाहिए। ताकि हमारी दी हुई भेट उनको काम आ सके। अगर आपका मिलना कम होता है तो कोई ऐसी चीज़ ख़रीदे जिसकी रोजमर्रा ज़िंदगी में उनको ज़्यादा जरूरत हो।

10 बेस्ट शादी गिफ्ट आइडियाज 2024

शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन उनकी ज़्यादातर जरूरत की चीज़े तो खरीद ही लेते है। इसलिए उनको सामान्य से थोड़ा हटके गिफ्ट देना चाहिए। जो उनके लिए खास दिन का यादगार गिफ्ट बन जाए। जैसे,

  1. लेटर कार्ड्स (Letter Cards)
  2. हैंड मेड गिफ्ट (Hand Made Gift)
  3. लैम्प डेकॉर (Lamp Decor)
  4. गैजेट्स (Gadgets)
  5. पिक्चर फ्रेम (Picture Frame)
  6. यूनिक डिज़ाइन वियर (Designer Wear)
  7. गिफ्ट हैंपर (Gift Hamper)
  8. गॉड आइडल (God Idol)
  9. टूर टिकट (Tour Ticket)
  10. ज्वेलरी (Jewellery)

ध्यान दीजिये : दुल्हन के रूप में सजी आपकी लड़की दोस्त हो या दूल्हे के रूप में लड़का। दोनों के लिए ऊपर बताये गिफ्ट्स बेहद यादगार बन सकते है।

यदि आप जल्दी में है? तो निचे बताये शुरूआती 3 बेहतरीन गिफ्ट्स में से खरीदी कर सकते है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

(1) लेटर कार्ड्स

लेटर कार्ड्स

2024 का सबसे यूनिक गिफ्ट लेटर कार्ड्स है। महंगे तोहफे के मुकाबले में यह गिफ्ट सबसे ज़्यादा दिल को छू जाने वाला है। इसमें आप एक डिज़ाइनर या सिंपल कागज़ में दूल्हा-दुल्हन के लिए कुछ लिख कर दे सकते है।

आप लड़के-लड़की की अच्छी आदते, बाते या उनके साथ बिताए पल की जानकारी लिखे। बिच में कुछ हार्ट टचिंग लाइन्स भी लिख सकते है। और कलर वाली चमकीली पेन का इस्तेमाल कीजिये। इसमें आप चाहे तो हार्ट वाला या कपल का स्टीकर भी चिपका सकते है।

चीज़ो से ज़्यादा प्यार शब्दों में बया होता है, इसलिए ऐसा कुछ लिखिए जिसे पढ़ कर वेडिंग कपल का दिल खुश हो जाए। लेटर को आप खूबसूरत कार्ड के अंदर डाल कर दे सकते है।

Product Price
OC 48 Love Message Card ₹250
AlterEgo A4 Letter Paper ₹300
AlterEgo Letter Writing ₹300

(2) हैंड मेड गिफ्ट

हैंड मेड गिफ्ट

अगर दूल्हा-दुल्हन को क्रिएटिव चीज़ो का ज़्यादा शौख है। तो आप उन्हें अपने हाथो से कुछ बना कर गिफ्ट दे जो खरीदी हुई चीज़ के सामने भी बेस्ट लगे। इसमें आप फूलो का गुलदस्ता, पेंटिंग या क्रिएटिव बैग बना सकते है।

सबसे ज़्यादा न्यू शादी गिफ्ट आइडियाज में है कन्फेशन जार। खूबसूरत कन्फेशन जार बनाना बहुत आसान है यह गिफ्ट ज़्यादा महंगा भी नहीं होता। ये गिफ्ट सबसे यूनिक और लड़के-लड़की का दिल जीत लेने वाला है।

इसे बनाने के लिए आपको एक खूबसूरत ट्रांस्फरैंट कांच का जार लेना होगा। उसमे आप छोटे कलरिंग कागज़ की कुछ चिट्स रखे। उसमे आप कपल फोटो, बेस्ट लाइन्स, उनकी अच्छी बाते, क्वोट्स या शायरी लिख कर दे सकते है।

Product Price
Castanea Glass Jars ₹400
Hasthip Photo Book ₹760
IG Wooden Photo ₹960

(3) लैम्प डेकॉर

Lamp Decor

शादी के बाद घर और ज़िंदगी दोनों खुशियों से भरी लगती है। ऐसे वक्त में खूबसूरत लैम्प डेकॉर की रौशनी नए जोड़े को बहुत पसंद आएगी। उसमे भी अगर लैम्प के ऊपर उनका कपल फोटो होगा तो वह ज़्यादा खुश होंगे।

किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त की शादी में ऐसा गिफ्ट देना चाहिए। यह गिफ्ट सिर्फ शो पीस की तरह पड़ा भी नहीं रहेगा। बल्कि कपल की रोमांटिक नाईट या डिनर में ये खूबसूरत रंगीन रौशनी भी देगा।

इसके अलावा होम डेकॉर के लिए भी यह महत्व पूर्ण चीज़ है। यह चीज़ शादी के बाद भी कोई फंक्शन या फेस्टिवल में यूज़ की जा सकती है। जिससे घर का डेकोरेशन और भी खूबसूरत लगता है।

Product Price
GJ Couple Photo Lamp ₹495
Wowood Wedding Lamp ₹1100
Artistic Gift 3D Lamp ₹1100

(4) गैजेट्स

गैजेट्स

वेडिंग गिफ्ट्स में सबसे ज़्यादा उपयोगी कोई हो तो वह गैजेट्स है। जिसमे सेलफोन, लैपटॉप, इयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, वीडियो गेम्स, कैमरा और स्मार्टवॉच जैसी रोजाना उपयोग में आने वाली चीज़े शामिल है।

कपल को देने के लिए यह सबसे बेस्ट गिफ्ट्स है। क्यों की कैमरा, फ़ोन जैसे गैजेट्स से वह फोटो ले सकते और अपनी यादगार मेमोरिस बना सकते है। जब भी वह गैजेट का इस्तेमाल करेंगे तब आपका शुक्रियादा जरूर करेंगे।

नए जोड़े को एक दूसरे से कनेक्ट रखने के लिए गैजेट्स बहुत महत्व पूर्ण भूमिका निभाते है। स्पीकर या इयरफोन द्वारा दोनों गाने सुन सकते है। ऐसी कीमती और उपयोगी चीज़ देने से यह उनके लिए सबसे उपयोगी तोहफा साबित होगा।

Product Price
Samsung Galaxy A52 Mobile ₹25,000
HP 15 8GB, 1TB Laptop ₹41,990
Boat Bassheads Headphone ₹600

(5) पिक्चर फ्रेम

पिक्चर फ्रेम

ख़ास पलो की यादगार तस्वीरें एक ही फ्रेम में हो तो देखने वालो का दिल जीत लेती है। पिक्चर फ्रेम एक ऐसा गिफ्ट जो सामान्य उपहार से थोड़ा अलग है। उन्हें आप गिफ्ट नहीं बल्कि ब्यूटीफुल मेमॉरी दे रहे हो।

इसमें आप कपल की फर्स्ट डेट, पहली मुलाकात, एंगेजमेंट या अन्य ख़ास पलो की तस्वीरें लगा सकते है। जिन्हे देख कर उनको आपकी याद जरूर आएगी। नए जोड़े को आप हार्ट शेप वाली पिक्चर फ्रेम गिफ्ट कर सकते है।

शादी के उपहार आप पिक्चर फ्रेम में कुछ खूबसूरत शब्द भी लिख कर दे। ताकि इस भेट को आप और भी यादगार बना सके। यह सिर्फ उपहार ही नहीं बल्कि आपकी तरफ से उन्हें मिला हुआ प्यार होगा।

Product Price
Giftswale Collage Photo ₹450
WYP Personalized Photo ₹850
IG Wedding Photo Gift ₹2860

(6) यूनिक डिज़ाइन वियर

यूनिक डिज़ाइन वियर

शादी के दौरान और गिफ्ट्स में दूल्हा-दुल्हन को बहुत सारे कपडे मिलते है। ऐसे में उन्हें आप नार्मल साड़ी या पेंट शर्ट देंगे तो आपकी गिफ्ट में उनका ज़्यादा ध्यान नहीं रहेगा। अगर आप कपडे ही देना चाहते है तो यूनिक डिज़ाइन के दे।

जैसे की कफ्तान साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, वेस्टर्न ऑउटफिट दुल्हन को दे सकते है। लड़के लिए नए डिज़ाइन का जैकेट, फैंसी शर्ट, कुरता-पयजामा, टक्सिडो सूट जैसे यूनिक डिज़ाइन ट्रेंडी क्लोथ्स गिफ्ट करे।

साथ ही न्यू कपल को एक मैचिंग ड्रेस, किंग-क्वीन, प्रिंस-प्रिंसेस, शहज़ादा-शहज़ादी लिखी हुई टीशर्ट दे सकते है। नॉर्मल कपड़ो की जगह पर ऐसे कपडे उन्हें ज़्यादा पसंद आएंगे। ऐसे आप दूल्हा-दुल्हन को शादी का एक यादगार तोहफा दे सकते है।

Product Price
HH King-Queen Tshirt ₹650
HH Couple T-shirts ₹650
Couplestuff Cotton Tshirt ₹700

(7) गिफ्ट हैंपर

गिफ्ट हैंपर

उपहार खरीदने के लिए या सोचने के लिए ज़्यादा वक्त नहीं है। तो आप शादी गिफ्ट आइडियाज में गिफ्ट हैंपर को पसंद करे। इसमें आप ढेर सारी लड़का-लड़की की चीज़े रखे जो उन्हें रोजाना उपयोग में आ सके।

मेकअप, ज्वेलरी, कंगन, हैंड बैग, एसेसरिज, चॉकलेट, फुट वियर, टीशर्ट, गॉगल्स, लेंस, बेल्ट जैसी कही चीज़े एक बड़े गिफ्ट बॉक्स में डाल कर उन्हें दे सकते है। या कपल की पसंद अनुसार भी आप चीज़ो का सिलेक्शन कर सकते है।

ये गिफ्ट कोई जादू के बक्से से कम नहीं होगा क्यों की इसमें ढेर सारी चीज़े होगी। देखने वालो को लगेगा आपने उनकी सभी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें ढेर सारे गिफ्ट दिए है।

Product Price
GBW Wedding Basket ₹640
LNC Wedding Gift Hamper ₹975
Open Secret Wed-Hamper ₹1300

(8) गॉड आइडल

गॉड आइडल

भगवन की प्रतिमा दे कर साबित कर रहे है की आप उन्हें अच्छी विश दे रहो हो। गॉड आइडल को इंडिया में सुरक्षा पूर्ण धार्मिक उपहार माना जाता है। शादी के मंगलमय वातावरण में यह गिफ्ट सबको पसंद आ जाए ऐसा है।

याद रखे आपको भगवान की कलात्मक मूर्ति देनी है जो दिखने में काफी खूबसूरत हो। आप चाहे तो सोने या चांदी की मूर्ति भी भेट में दे सकते है। यह एक ऐसा गिफ्ट होगा जो नए जोड़े के साथ उनके घर के सदस्यों को भी अच्छा लगेगा।

भगवान शिव, गणेश या लक्ष्मी मूर्ति वगेरा आप दे सकते है। धन कुबेर की मूर्ति दे कर आप उन्हें सुखी समृद्ध जीवन का संदेश भी दे सकते है। साथ ही कपल को गिफ्ट में देने के लिए राधा-कृष्ण की मूर्ति सबसे श्रेष्ठ है।

Product Price
PHDG 3 God Idol ₹480
GAIS Ganesha Idol ₹500
Radha Krishna Idol ₹680

(9) टूर टिकट

टूर टिकट

कोई सरप्राइज गिफ्ट की तलाश में है तो टूर टिकट देना बिलकुल सही है। लेकिन ऐसा गिफ्ट देने से पहले जान लीजिये वह उस तारीख को फ्री है या नहीं। इसी के साथ ये भी जानना जरूरी है की उनको कोनसी जगह पर जाना सबसे ज़्यादा पसंद है।

टूर टिकट आप हनीमून के बाद का दीजिये जिससे नया जोड़ा एक दूसरे के साथ और भी ज़्यादा समय बिता सके। अगर आपको दूल्हा-दुल्हन के फेवरिट प्लेस के बारे में नहीं पता। तो कोई ऐसी जगह का टिकट दे जो जगह काफी रोमांटिक हो।

टूर टिकट शादी में देने के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। शिमला, मनाली, ताज-महल, दीव-दमन, उदयपुर, दार्जिलिंग, केरला जैसे रोमांटिक प्लेस की  टूर टिकट दे सकते है। ऐसा अनोखा सरप्राइज करीबी लोग देते है।

(10) ज्वेलरी

ज्वेलरी

शादी में दिए जाने वाले कॉमन गिफ्ट्स में से एक है ज्वेलरी। पर आपको उपहार में ऐसे आभूषण देने है जो बिलकुल न्यू डिज़ाइन से बने हो। शादी जैसे मौके पर दूल्हा-दुल्हन अनेक ज्वेलरी तो खरीद ही लेते है।

लेकिन आप उन्हें ट्रैडिशनल की जगह पर ट्रेंडी या वेस्टर्न ज्वेलरी गिफ्ट करे। जो सभी गहनों में सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। आप चाहे तो ऐसी ज्वेलरी को कारीगर द्वारा बनवा भी सकते है। ज्वेलरी को नया रूप देने के लिए उन पर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखवाए।

अपने बजट अनुसार आप नकली और असली दोनों टाइप की ज्वेलरी बनवा सकते है। ऐसी ज्वेलरी में आप नए जोड़े का फोटो भी लगा सकते है। ट्रेंडी ज्वेलरी में गले के चैन-चोकर से लेकर ब्रेसलेट तक आप गिफ्ट कर सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

शादी गिफ्ट आइडियाज से जुड़े जरुरी सवालो के जवाब निचे बताये है।

(1) शादी में क्या क्या गिफ्ट दे सकते हैं?

दूल्हा या दुल्हन को शादी में निम्नलिखित गिफ्ट देना बेहतर है।

  • पिक्चर फ्रेम
  • फॅमिली एल्बम
  • गिफ्ट हैंपर
  • गॉड आइडल
  • टूर टिकट्स

(2) लड़के की शादी में कौन सा गिफ्ट देना चाहिए?

यदि आप शादी में लड़के की तरफ से स्पेशल लड़के को गिफ्ट देना चाहते है। तो निचे दर्शाये गिफ्ट ऑप्शन सबसे अच्छे है।

  • कपडे
  • जूते
  • घडी
  • चश्मा
  • ज्वेलरी

(3) लड़की की शादी में क्या गिफ्ट देना चाहिए?

लड़की में आपकी सहेली, फ्रेंड या बहन की शादी हो रही है। तो आप उन्हें निचे बताये गिफ्ट देकर खुश कर सकते है।

  • परफ्यूम
  • ब्रेसलेट
  • रिंग
  • नेकलेस
  • घडी
  • पर्स
  • ड्रेस

लड़कियों को देने वाले बेहतरीन गिफ्ट के बारे में ज्यादा जानना चाहते है। तो 18 Best Gift For Girls पोस्ट पढ़ सकते है।

आशा करती हु 10 बेस्ट शादी गिफ्ट आइडियाज 2024 की अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है ऐसी ही एक लाजवाब पोस्ट के साथ तब तक टेक केयर।

Rishi
Rishi

मैं रिशिता इस ब्लॉग पर ऑनलाइन प्रोडक्ट और डिजाइन से सम्बंधित पोस्ट लिखती हु। इस ब्लॉग द्वारा मुझे लोगो की शॉपिंग में सहायता करना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo