18 कैरेट सोने का भाव आज 2023 | 18KT Sone Ka Bhav Today

₹45,700
18KT Gold Rate Today

आज इंडियन गोल्ड मार्किट में 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव ₹45,700 है। 1 ग्राम में खरीदना हो तो 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹4,570 है। सोने के यह दाम रोजाना गोल्ड ट्रेंड अनुसार कम-ज्यादा होते रहते है।

18 कैरेट सोने का भाव क्या है आज 2022 | 18KT Gold Rate Today

इस तरह का सोना खास सस्ती ज्वेलरी बनाने में उपयोगी होता है। जहा 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के गहने में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते है। वही 18 कैरेट के गहनों में सस्ती कीमत देनी पड़ती है।

18 कैरेट सोने का भाव आज 18KT Gold Rate Today 29th November 2023

यहाँ निचे ग्राम के आधार पर 18 कैरेट गोल्ड रेट की जानकारी दी है।

18KT Gold Gold Price
1 Gram ₹4,570
10 Gram ₹45,700
100 Gram ₹4,57,000

2022 में 18 कैरेट सोने का सबसे सस्ता भाव साल के शुरूआती महीने जनवरी में था। 2022 का सबसे महंगा रेट बड़े भारतीय त्योहारों में देखने मिला है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

साथ ही शादी की सीजन और गोल्ड डिमांड में बढ़ोतरी के वक़्त भी सोने के दाम ज्यादा देखने मिलते है। सोने को कम कीमत पर खरीदने का सबसे अच्छा समय होता है ऑफ सीजन और कम डिमांड में।

आपको यह परिस्थिति नजर आती है और 18 कैरेट गोल्ड में गहने चाहिए। तो तुरंत इस पोस्ट पर आये और 18 कैरेट सोने का लेटेस्ट भाव देख लीजिये।

24, 22 और 18 कैरेट सोने में क्या अंतर है

24 कैरेट सोना नरम और लचीला होता है, जिसमे 99.9 प्रतिशत सिर्फ शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट वाला सोना 91.6 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट सोने में शुद्धता की मात्रा 75% होती है, बाकी 25 प्रतिशत अन्य मेटल्स की मिलावट होती है।

प्योर 24 कैरेट गोल्ड द्वारा गहने बनवाना संभव नहीं, 22 कैरेट में सबसे अच्छे गहने बनते है। दूसरी तरफ 18 कैरेट शुद्धता पर सस्ते और अच्छे गहने बनाना संभव है।

24 कैरेट सोना काफी नर्म होता, इस शुद्धता पर बने गहने टूट सकते है। जबकी 22 और 18 कैरेट का सोना सख्त होता है। इससे बने गहने आसानी से टूटते नहीं।

24 कैरेट गोल्ड रंग में चमकदार पीला (येलो) होता है। 22 और 18 कैरेट गोल्ड थोड़ा हल्का या फीका पीला होता है।

18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी में क्या मिलता है

ज्यादातर सभी गहनों को आप 18 कैरेट गोल्ड में जवेरी द्वारा बनवा सकते है। या मार्किट में मिल रही 18 कैरेट की रेडीमेड ज्वेलरी भी खरीद सकते है।

इस तरह की ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के साथ सस्ती कीमत में मिल जाएगी। जो दिखने में बिलकुल 22 कैरेट के सोने की बनी लगती है। निचे 18 कैरेट में बनायीं जाती ज्वेलरी की एक सामान्य लिस्ट है।

  • नेकलेस
  • अंगूठी
  • नथनी
  • कंगन
  • पायल
  • इयररिंग्स
  • चेन
  • मंगलसूत्र

इसके अलावा भी आप बहुत से गहने 18 कैरेट में तैयार करवा सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

18 कैरेट सोने का भाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालो के जवाब यहाँ निचे बताये है।

(1) 18 कैरेट सोने की कीमत क्या है आज?

भारत में आज 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹45,700 रुपये है।

(2) क्या 18 कैरेट सोना असली होता है?

जी बिलकुल, यह वास्तव में असली सोना है। बस इसमें शुद्धता की मात्रा 24 कैरेट के मुकाबले कम होती है। 24 कैरेट में 99.9% शुद्ध सोना और 18 कैरेट में 75% शुद्ध सोना होता है।

(3) 1 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव कितना है?

चल रहे प्राइस अनुसार 18 कैरेट में 1 ग्राम सोने का रेट ₹4,570 रुपये है।

(4) 18 कैरेट सोना खरीदने में क्या नुकसान है?

सबसे बड़ा नुकसान यही है की जब आप 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी बेचने जायेगे। तब आपको जेवेलर्स द्वारा सोना बेचने पर कम पैसे मिलेंगे।

(5) 18 कैरेट सोना कहा मिलेगा?

भारत में बड़ी ज्वेलरी दुकान या बड़े शहरों में 18 कैरेट सोने में गहने मिल जाते है। इस तरह के गहने हर कोई नहीं बना पाता।

आशा करता हु 18 कैरेट सोने का भाव क्या है आपको पता चल गया होगा। इस हेल्पफुल जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

Karanveer

Karanveer

में पिछले 6 साल से ब्लॉग्गिंग कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग और प्रोडक्ट रिव्यु की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo