2022 में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है | दुनिया और भारत देश में

हमारे भारत देश में सोने का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमें प्रश्न होता है सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है? किस देश में गोल्ड रेट सस्ता होगा? ताकि हमें ज्यादा सोना खरीदना हो तो हम उस देश से खरीद पाए।

दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है | दुनिया और भारत देश में

कुछ लोग ये भी जानना चाहते है की भारत देश में सबसे सस्ता सोना कौन सी जगह पर मिल रहा है। तो आपके इन सभी प्रश्नो का उत्तर इस पोस्ट में दिया है। साथ ही इन देशो से सोना कैसे खरीदना है उसकी जानकारी भी बताई है।

दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है

किसी भी देश में सोने के उत्पादन, सप्लाई, डिमांड और टैक्स अनुसार गोल्ड प्राइस होता है। इस हिसाब से निचे बताये देशो में सबसे सस्ता सोना मिल पाता है।

(1) Dubai

आज भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹60,000 होगा। तो दुबई में यही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹50,000 से ₹55,000 के बिच में होगी। जिसके पीछे एक बड़ी वजह है की दुबई की सरकार गोल्ड खरीदने पर टैक्स नहीं लगाती।

दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जिसके गोल्ड सूक एरिया में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। दुनिया भर के लोग अपनी सस्ती गोल्ड शॉपिंग के लिए यहाँ आते है। इस एरिया में साल के अधिकतर समय प्राइस सस्ता रहता है।

(2) Hong Kong

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना चीन देश में पाया जाता है। इसी देश का एक स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन है होंगकोंग। जहा सोना आपको लगभग दुबई के प्राइस बराबर ही मिल जायेगा।

यहाँ सोने की सप्लाई देश की डिमांड के तुलना में ज्यादा है। जिस कारण यहाँ गोल्ड रेट ज्यादा महंगे नहीं होते। कोई भी पर्यटक यहाँ आकर अपनी सरकार के नियम अनुसार सोना खरीद कर ले जा सकता है।

(3) Thailand

थाईलैंड केवल घूमने-फिरने के लिए नहीं है। आप चाहे तो यहाँ से अच्छी क्वालिटी का सस्ता गोल्ड भी ले सकते है। थाईलैंड के बैंकाक शहर में एक चाइना टाउन यावोरात रोड नाम की जगह है। जहा थाईलैंड की सबसे बड़ी चायनीस कम्युनिटी है।

इस एरिया में ज्यादातर चायनीस व्यापारी बहुत ही कम कीमत पर सोना बेचते है। यहाँ आपको छोटी-बड़ी हर प्रकार की गोल्ड शॉप मिल जाएगी। जहा हर कोई दुकानदार अपनी सस्ती कीमत बता कर आपको आकर्षित करने की कोशिश करेगा।

(4) Switzerland

दुनिया के सबसे महंगे देशो की लिस्ट में स्विट्ज़रलैंड का नाम आगे आता है। यहाँ के जुरिक शहर में ज्यादातर सब चीज़े काफी महंगी मिलती है। लेकिन सोने का प्राइस इंडिया से भी सस्ता है। यहाँ सस्ते रेट में गोल्ड खरीदना बड़ा सरल काम है।

यहाँ के व्यापारी पिछले कही सालो से सस्ते गोल्ड द्वारा टूरिस्ट को आकर्षित करते आ रहे है। स्विट्ज़रलैंड में आपको सस्ते भाव के साथ बेहतरीन गोल्ड ज्वेलरी भी मिल जाती है। आपके पास बजट ज्यादा है तो यहाँ की लक्ज़री ज्वेलरी भी देख सकते है।

(5) Saudi Arabia

इंडिया में बहुत कम लोगो को पता है की सऊदी अरबिया में भी सस्ता सोना मिलता है। भारत के गोल्ड रेट की तुलना में यहाँ 1 से 3 हजार तक प्राइस सस्ता होता है। ऐसे में केवल सोना खरीदने के लिए सऊदी अरबिया जाना ठीक नहीं होगा।

लेकिन अगर आप वहा घूमने जा रहे है या आपका कोई दोस्त जा रहा है। तो ऐसे में बेशक सोने की खरीदी करना उचित निर्णय होगा। अरेबियन देशो में उनके त्योहारों के दौरान काफी सेल और ऑफर्स चलते है। जिसमे सोने के प्राइस भी घट जाते है।

उपरोक्त लिस्ट में बताये देशो में भारत की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक सस्ता सोना मिल जाता है। पर यहाँ से हम चाहे उतना सोना नहीं खरीद सकते। हर देश से सोना खरीदने के कुछ नियम और लिमिट है।

कितना सोना भारत ला सकते है

विदेश से आप सोना ला सकते है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं सिर्फ कुछ हद तक। क्यों की इंडिया में जो ट्रैवेलर्स सोना लेकर आते है उन पर एक अलग टैक्स लगाया जाता है। जिसकी पूरी जानकारी निचे अनुसार है।

  • जो नागरिक एक साल या उससे ज्यादा विदेश में है वह 40 ग्राम तक सोना भारत ला सकते है।
  • ट्रैवेलर्स को सीमा से अधिक गोल्ड लाने पर ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देना पड़ता है।
  • दुबई से लाये गोल्ड पर हर 10 ग्राम अनुसार ₹300 प्लस 3% एडु सेस चार्ज देना होता है।
  • कॉइन या सोने के गहनों पर प्रति 10 ग्राम ₹750 चार्ज और 3% एडु सेस चार्ज है।

विदेश से ज्यादा और सस्ता सोना खरीदने का तरीका

  • पुरुष 20 ग्राम तक और महिला 40 ग्राम तक सोना बिना चार्ज ला सकते है।
  • ऐसे में आपके साथ कोई महिला यात्री होगी तो लाभ ज्यादा होगा।
  • कोशिश करे की आप एक दोस्तों का ग्रुप बना कर घूमने जाये।
  • प्रत्येक दोस्त द्वारा आप अपने लिए सोना खरीद सकते है।
  • सस्ता सोना खरीदने के लिए सेलर की ऑफर अनुसार सोना ख़रीदे।

भारत में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है

हमारे इंडिया या भारत में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है? तो इस बात का कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा सकता। क्यों की भारत में रोजाना हर शहर में कम-ज्यादा सोने के दाम देखने मिलते है।

अधिकतर बार देखा गया है की भारत के साउथ में सोने के रेट सस्ते रहे है। खास कर निचे बताये शहर और राज्यों में।

  • कोचीन (केरला)
  • बैंगलोर (कर्नाटक)
  • हैदराबाद (तेलंगाना)
  • चेन्नई (तमिलनाडु)

सरल रूप से कहे तो भारत में सबसे सस्ता सोना कोचीन (केरला) में मिलता है। बाकी शहरों की तुलना में यहाँ अधिकांश समय सोने का भाव 1 से 2 हजार तक सस्ता रहता है।

सवाल जवाब (FAQ)

सबसे सस्ता सोना से सम्बंधित अधिकतर सभी मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) सबसे सस्ता सोना किस देश में मिलता है?

दुनिया का सबसे सस्ता सोना दुबई और होंगकोंग देश में मिलता है। यहाँ सोने की प्राइस भारत की तुलना में 4-5 हजार कम होती है।

(2) दुबई में 10 ग्राम सोना कितने का है?

दुबई में 10 ग्राम सोने का भाव 2110 से 2114 दिर्हम के बिच में रहता है। यानि इंडियन करेंसी के हिसाब से 10 ग्राम गोल्ड का रेट ₹46,600 से ₹46,800 रहता है।

(3) क्या दुबई में सोना भारत से सस्ता है?

हां, दुबई में भारत की तुलना में सस्ता सोना मिलता है। क्यों दुबई गवर्नमेंट सोने की बिक्री पर टैक्स नहीं लगाती।

(4) सबसे शुद्ध सोना कौन सा है?

सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट में होता है, जो की 99.9% शुद्धता के साथ एक लिक्विड रूप है। इस शुद्धता द्वारा सामान्य गहने बनाना संभव नहीं होता। इसमें थोड़ी बहुत अन्य मेटल की मिलावट से ही गहनों को बनाया जा सकता है।

(5) सोने में 916 का क्या मतलब है?

22 कैरेट सोने की शुद्धता को हम 91.6% से जानते है। इसी प्रतिशत की शुद्धता को दूसरा नाम Gold 916 दिया गया है।

आशा करता हु दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहा मिलता है प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

By Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *