15 Best Love Stories Book In Hindi | सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानी की किताबें

कहते है की पुस्तक ही इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। जीवन के किसी न किसी मोड़ पे किताबे ज़रूर हमारा साथ देती है। व्यक्ति की संवेदनाओ को दर्शाती प्रेमकथाए, जिसे Best Love Stories Book से जानते है। यह किताब न केवल रोमांटिक है बल्कि एक अच्छा संदेश भी देती है।

15 Best Love Stories Book In Hindi 2022 (सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानियाँ)

रोचक कहानिया पढ़ने से हमारी कल्पनाशक्ति का विकास होता है साथ ही हमारे ज्ञान में भी बढ़ावा होता है। भारत और कही विदेशी लेखकों ने अनेक बेहतरीन प्रेमकथाओ का निर्माण किया है। जिनमे से कुछ किताबे पाठको को बहुत ही पसंद आयी है।

यहाँ हमने 15 सबसे अच्छी लव स्टोरीज बुक की लिस्ट दी है। जिसमे दिल को छू जाने वाली दिलचस्प सर्वश्रेष्ठ कहानिया है। इन किताबो को आप ऑनलाइन पढ़ सकते है या अमेज़न से आर्डर कर के किताब पढ़ने का असली मज़ा उठा सकते है।

15 Best Love Stories Book In Hindi 2023

प्यार के नए-नए रूप को प्रस्तुत करती सभी कहानिया पढ़ने में इंट्रेस्टिंग है। जो आपको शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने पर मजबूर कर देती है। यदि आपको प्रेम कहानियां पढ़ना पसंद है तो यहाँ दर्शाई लिस्ट आपके काम की है।

Rs. 89
Rs. 199
in stock
12 new from Rs. 89
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 98
Rs. 125
in stock
8 new from Rs. 95
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 149
Rs. 199
in stock
6 new from Rs. 147
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 159
Rs. 229
in stock
4 new from Rs. 159
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 208
Rs. 260
in stock
22 new from Rs. 158
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 220
Rs. 299
in stock
10 new from Rs. 199
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 319
Rs. 399
in stock
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in
Rs. 520
Rs. 699
in stock
11 new from Rs. 520
as of 27/09/2023 2:09 pm
Amazon.in

(1) Chaurasi 84

Chaurasi 84
Author Satya Vyas
Publication 2018
Positive Review 87%
Star Rating 4.4/5

यह साल1984 के दौरान हुए सिख दंगों से प्रभावित एक प्रेम कहानी है। जिसमे कहानी का मुख्य नायक ऋषि सिख परिवारों को दंगों से बचाता है। यह कार्य के दौरान वह उसकी जान भी गवां देता है और कहानी का अंत आता है। भारत के बोकारो शहर में हुए दंगों की व्यथा इसमें दर्शाई है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

सत्य व्यास ने नायक ऋषि और नायिका की प्रेमकहानी को बिलकुल आदर्श रूप से प्रस्तुत किया है। इसमें अमानवीय मूल्यों पर मानवीय मूल्यों के जित की कहानी है। साथ ही टूटी परिस्थितियों में भी प्यार कैसे उनकी ताकत बनता है उसकी बात कही गयी है।

चौरासी उपन्यास विद्रोह, धृणा, हिंसा, मानवीय भावना और प्रेम रस से तर-बतर है। जिसमे देश में हो रही हिंसा से, नायक अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को बचाने के लिए। कैसे दंगों के सामने इंसानियत से लड़ता है वह दर्शाया है।

विशेषताए

  • मानवीय मूल्यों और भावना को अच्छी तरह से दर्शाया है।
  • प्रेम को आदर्श रूप से प्रस्तुत करती यह सच्चे प्यार की कहानी है।
  • कठिन परिथिति में भी प्रेम हमेशा दिल में जीवित रहता है।
  • इस नावेल के आधार पर एक शार्ट फिल्म का निर्माण भी हुआ है।

कीमत

हृदय स्पर्शी प्रेमकहानी को प्रस्तुत करती ये किताब अमेज़न पे ₹150 के अंदर मिल जाती है। चौरासी किताब अधिकतर हिंदी पाठको की पहली पसंद बन चुकी है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(2) Musafir Cafe

Musafir Cafe
Author Divya Prakash
Publication 2016
Positive Review 84%
Star Rating 4.4/5

हर किसी के जीवन में उनके कुछ न कुछ सपने होते है। इन सपनो को पूरा करने के लिए इंसान को कार्यरत भी बनना पड़ता है। मुसाफिर कैफ़े भी एक ऐसी कहानी है। जिसमे नायक चंदन और नायिका सुधा अपने सपनो की मंझिल तक पहुंचना चाहते है।

सुधा और चंदन दोनों एक परफेक्ट लाइफ जीना चाहते है। मगर कुछ परिस्थितियों ने उनको अपनी मंज़िल से दूर कर दिया है। पुस्तक का सार यही कहता है की सपनो को पूरा करते-करते हम अपनी लाइफ को अच्छे से जी नहीं पाते।

जो लोग अपनी विशलिस्ट पूरी करने और एक पेरफ़ेक्ट लाइफ पाने की तलाश में भटक रहे है। उनके लिए यह एक बेस्ट बुक साबित हो सकती है। जिसमे नए ज़माने की मॉर्डन लव स्टोरी और नए विचारो को दर्शाया गया है।

विशेषताए

  • लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने इसे पूरी दिलचस्प कहानी बनाई है।
  • नए विचार वाली नायिका और सज्जन नायक की प्रेमकथा है।
  • किताब में सपने और जीवन से सम्बंधित खास संदेश है।
  • रिश्तो को नज़दीक से समझना चाहिए और निभाना चाहिए।

प्राइस

नए ज़माने की लव स्टोरी को दर्शाती ये दिलचस्प पुस्तक की कीमत ₹130 है। जिसे अमेज़न के अधिकतर ग्राहकों ने ख़रीदा है और अच्छे रिव्यूज़ दिए है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(3) Gunaho Ka Devta

Gunaho Ka Devta
Author Dharamveer
Publication 2014
Positive Review 89%
Star Rating 4.5/5

हिंदी उपन्यासकार धर्मवीर भारती ने गुनाहो का देवता नाम की इस प्रेमकथा का निर्माण किया है। जिसमे सुधा, चंदर और पम्मी नाम के मुख्य पात्र है। कहानी मुख्यरूप से इन तीन पात्रो के बिच ही घूमती रहती है। जिसमे सुधा और चंदर मुख्य नायक-नायिका है।

इस बुक से प्रेरित हो कर एक था चंदर एक थी सुधा नाम की लोकप्रिय टीवी सिरियल्स बन चुकी है। यह Love Stories Book In Hindi की सबसे अच्छी दिल को छू जाने वाले कहानी है। जिससे हर व्यक्ति प्रेम की सही परिभाषा समझ पाता है।

सुधा और चंदर का प्रेम सामान्य नहीं था बल्कि भक्ति आधारित था। चंदर सुधा के लिए देवता समान था, सुधा ने हमेशा एक देवता की तरह ही चंदर को सन्मान दिया। उनके अटूट प्रेम और आदर की कहानी इस पुस्तक में दर्शायी है।

विशेषताए

  • एक जटिल पर सच्चे प्यार को दर्शाती किताब है।
  • प्रेम प्रकरण में वल्गैरिटी का प्रमाण बिलकुल नहीं है।
  • साधारण भाषा में लिखी गयी यह पुस्तक समाज का दर्पण समान है।
  • साल 1959 की सबसे अधिक बिकी जाने वाली किताब है।

कीमत

प्यार की जटिलता और गंभीरता को अच्छी तरह समझाती यह किताब प्राइस ₹165 में मिलती है। जो अनेक ग्राहकों की पसंदीदा किताब बन चुकी है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(4) Ishq Mein Shahar Hona

Ishq Mein Shahar Hona
Author Ravish Kumar
Publication 2015
Positive Review 83%
Star Rating 4.3/5

एनडीटीवी समाचार नेटवर्क चैनल और अखबार के संपादक रविश कुमार ने इस प्रेमकथा को लिखा है। पुस्तक में सच्ची महोब्बत की बात की गयी है। जिसमे नायक नायिका हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।

लेखक रविश कुमार ने सिर्फ 5 किताबे लिखी है उनमे से यह लव स्टोरी बुक सबसे ज़्यादा फेमस है। उनके लेखन में प्यार की गहराई देखने मिलती है। कहानी में सिर्फ नायक-नायिका ही नहीं बल्कि हर एक किरदार को महत्वपूर्ण रूप से दर्शाया गया है।

नए-नए प्यार में पड़े आशिक़ कैसे एक दूसरे की आँखों में घूरते है। इस कारण किताब का नाम इश्क़ में शहर होना दिया गया है। यदि आप रोमांटिक नोवेल्स पढ़ने के शौकीन है तो यह बुक आपके लिए बेस्ट है।

विशेषताए

  • लेखक ने इस किताब को संपूर्ण रूप से दिलचस्प बनाया है।
  • सरल शब्दों में प्रेम की गहराई समझाने की कोशिश की गयी है।
  • प्रिय व्यक्ति को रोमांटिक गिफ्ट देना चाहते है तो यह किताब बेस्ट है।
  • अमेज़न पर इस बुक को काफी अच्छा पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

प्राइस

महोब्बत की दुनिया में ले जाने वाली किताब इश्क़ में शहर होना की कीमत ₹125 है। रविश कुमार के लेखन के साथ विक्रम नायक का चित्रांकन पुस्तक में चार चाँद लगा देता है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(5) Ibnebatuti

Ibnebatuti
Author Divya Prakash
Publication 2020
Positive Review 90%
Star Rating 4.5/5

कथा के लेखक दिव्य प्रकाश दुबे हिंदी साहित्य के एक नए और लोकप्रिय रचनाकार है। वह कथाकार होने के साथ एक उत्कृष्ट गीतकार भी है। उनके उपन्यास “मुसाफिर कैफे” और “अक्टूबर जंक्शन” वाचको में अधिक लोकप्रिय है।

इब्नबतूति पुस्तक में माता और पुत्र के प्रेम को गहराई से दर्शाया गया है। जिसका मुख्य नायक राघव अवस्थी अपनी सिंगल मम्मी की ज़िंदगी में खुशिया लाना चाहता है। वह उनके लिए एक बढ़िया सा बॉयफ्रेंड या पति खोज रहा होता है।

नए प्रेम विचार को प्रस्तुत करती इस नावेल के आधार पर “मेरे डैड की दुल्हन” और “पटियाला बेब्स” जैसी टीवी सीरियल्स बन चुकी है। इब्नेबतूती अधूरी चीज़े, चिठियाँ, बातें, मुलाकाते, भावनाये, विचारों को दर्शाने वाली बढ़िया किताब है।

विशेषताए

  • किताब में प्रेम को नए रूप-रंगो के साथ प्रस्तुत किया है।
  • पुत्र अपनी माता की लिए प्यार ढूंढ़ता है यह खास कहानी है।
  • दुनियाभर के हिंदी वाचको में अधिक लोकप्रिय हुई है।
  • शुरू से लेकर अंत तक कहानी पाठको को बांधे रखती है।

कीमत

माता एवं पुत्र के विशिष्ट स्नेह को दर्शाती यह किताब कीमत ₹150 में मिलती है। जो समाज की घिसी-पीटी सोच को बदलने का कार्य करती है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(6) Pratigya

Pratigya
Author Premchand
Publication 2013
Positive Review 87%
Star Rating 4.5/5

हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार प्रेमचंद द्वारा इस कहानी का निर्माण किया है। प्रतिज्ञा कहानी को सम्पूर्ण कलात्मक रूप से बनाया गया है। जिसमे विषम परिस्थितयो में जूझ रही भारतीय नारी की विवशता और नियति को चित्रित किया है।

उन्होंने इस प्रेमकथा में मुख्यतः ग्रामीण नागरिक एवं उनके सामाजिक जीवन को दर्शाया है। कहानी में मानवता और भावनात्मकता को अच्छे से उजागर किया है। जिसमे पुस्तक की नायिका प्रतिज्ञा एक विधवा होती है। जो समाज के रूढ़िवादी नियमो से पीड़ित है।

नायक अमृतराय भी किसी विधवा से शादी करना चाहते है, जिससे कोई नवयौवना का जीवन नष्ट न हो। साथ ही उसे समाज के भूखे भेडियो का शिकार होने से बचा सके। इस तरह प्रतिज्ञा कहानी के नायक और नायिका मिलते है और उनकी प्रेमकथा शुरू होती है।

विशेषताए

  • पुराने समय में प्रकाशित हुई श्रेष्ठ नारी शक्ति दर्शाती किताब है।
  • विकट परिस्थितियों के सामने पैदा हुई एक श्रेष्ठ प्रेम कहानी है।
  • सामान्य भारतीय नागरिक के दुखो को भी उजागर किया है।
  • प्रेमचंद के लेखन में समाज के कुछ अयोग्य नियमो का विरोध है।

प्राइस

प्रेमचंद द्वारा लिखी गयी यह उत्तम प्रेम कहानी किताब की कीमत ₹81 है। सस्ते दाम में प्रतिज्ञा पुस्तक ऑनलाइन बेस्ट लव स्टोरी बुक है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(7) Kulhad Bhar Ishq Kashishq

Kulhad Bhar Ishq Kashishq
Author Koshlendra
Publication 2018
Positive Review 83%
Star Rating 4.3/5

कौशलेन्द्र मिश्रा द्वारा लिखित इस किताब में काशी में पनपे एक इश्क़ की कहानी है। कुल्हड़ भर इश्क़ का मतलब लेखक द्वारा इश्क़ की संतुलित मात्रा है। पुस्तक अनुसार काशीष्क प्यार की शीशी पर मार्कर से गोला कर के बताने वाला है। जिससे पता चले कितना इश्क़ करना है।

पुस्तक प्रकाशन वर्ष 2018 के दौरान लेखक की उम्र सिर्फ 22 साल थी। तभी से उनकी लेखन शैली में एक जादू देखने मिलता है। इसमें मुख्य नायक सुबोध और नायिका रोली की कहानी है। जिनका स्वभाव एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है।

यह कहानी नए जमाने के फ़ास्ट फ़ूड लव की तरह एक दम से नहीं शुरू नहीं होती। बल्कि इस काम में दोनों देर लगाते है फिर शुरू होती है उनकी प्रेम कहानी। फिर कहानी में नायक-नायिका को प्यार होता है तभी कहानी स्पीड पकड़ लेती है। यह Love Stories Book In Hindi की बहुत अच्छी कहानी है।

विशेषताए

  • दो बिलकुल अलग स्वाभाव वाले व्यक्तियों की प्रेम कहानी है।
  • कुल्हड़ भर इश्क़ कहानी में बहुत से Twists & Turns है।
  • कथा में रोली आम लड़कियों से अलग और सशक्त किरदार है।
  • कहानी द्वारा छात्र जीवन की मुश्किलियो को दर्शाया गया है।

कीमत

धीरे-धीरे आपके दिल में उतर जाने वाली यह लव स्टोरी की किताब रेट ₹150 में मिलती है। ऑनलाइन अधिकतर शॉपिंग वेबसाइट पर इसका सेल्लिंग हाईएस्ट रहा है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(8) Revolution 2020

Revolution 2020
Author Chetan Bhagat
Publication 2013
Positive Review 85%
Star Rating 4.4/5

चेतन भगत लव स्टोरी को लिखने वाले एक बेहतरीन लेखक है। जिन्होंने अनेक अच्छी कहानियो का निर्माण किया है। उनमे से ही एक है रिवोल्यूशन 2020 जिसमे तीन दोस्तों की कहानी प्रस्तुत की गयी है। जिसमे राघव, आरती और गोपाल नाम के मुख्य किरदार है।

कहानी में तीनो किरदारों के सपने अलग-अलग होते है। गोपाल को एंजीनियर, आरती को एयर होस्टेस और राघव को बेस्ट जर्नलिस्ट बनना होता है। गोपाल जो की गरीब होता है वह आरती से प्यार करता है। मगर आरती उसे सिर्फ अपना दोस्त ही मानती है।

पढाई के लिए गोपाल कोटा चला जाता है। तब राघव और आरती एक दूसरे के नज़दीक आ जाते है। जिस वजह से गोपाल बहुत ही दुखी होता है। लव ट्रायंगल को प्रस्तुत करने वाली ये एक खूबसूरत लव स्टोरी है। जिसमे राघव अपना एडिटोरियल पेज रिवोल्यूशन 2020 का निर्माण करता है।

विशेषताए

  • कथा में दर्शाए तीनो किरदार असली ज़िन्दगी से मिलते झूलते है।
  • राघव का किरदार बहुत ही क्रांतिकारी और प्रेरणादाई दर्शाया है।
  • किताब में दोस्ती के रिश्तो में होती दरार को अच्छे से दिखाया है।
  • रिवोल्यूशन 2020 राजकीय पृष्टभूमि पर कहानी आकार लेती है।

प्राइस

2023 में चेतन भगत की Love Story Book In Hindi Revolution 2020 एक दिलचस्प किताब है। अमेज़न पर इसकी कीमत ₹195 के आसपास रहती है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(9) Kasap Story

Kasap
Author Manohar Joshi
Publication 2010
Positive Review 82%
Star Rating 4.3/5

अद्भुत लेखक मनोहर श्याम जोशी द्वारा लिखी गयी ये उत्तम किताब है। कसप एक पहाड़ी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब है क्या जाने ! कहानी है बिना माँ-बाप के पढ़े लिखे लड़के देवीदत्त तिवारी की। और पांच भाइयो की इकलौती बहन बेबी की।

बेबी की उम्र 17 साल है, वह बहुत मासूम और मस्तीखोर है। दूसरी तरफ देवीदत्त उससे बहुत अलग है वह बहुत ही गंभीर और संकोची होता है। पर वह एक तरह का संवेदनशील लड़का है। हमारे कथा के नायक नायिका किसी की शादी में मिलते है तभी उनको पहली नज़र का प्यार हो जाता है।

पुस्तक में दर्शाई पहाड़ी भाषा इतनी प्यारी है की वह किताब में चार चाँद लगा देती है। साथ ही कथा नायक देवीदत्त भी एक लेखक होता है। जो बहुत ही अच्छी कहानिया लिखता है। उसके द्वारा बेबी को लिखे जाने वाली चिट्ठी में भी अच्छा भाषा ज्ञान देखने मिलता है।

विशेषताए

  • वर्ष 2010 में प्रकाशित होने वाली सबसे अच्छी किताब है।
  • इस पुस्तक को पढ़ने पर पहाड़ी भाषा का ज्ञान बढ़ता है।
  • किताब में दिल को छू जाने वाली एक बेहतरीन प्रेमकथा है।
  • भारतीय संस्कृति और पहाड़ी रीती-रिवाज़ को दर्शाया है।

कीमत

सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानियो के रूप में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हुई कसप किताब की प्राइस ₹266 है। जिसे आप किंडल एडिशन में बिलकुल मुफ्त पढ़ सकते है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(10) Ek Prem Kahani Meri Bhi

Ek kahani meri bhi
Author Ravinder Singh
Publication 2011
Positive Review 80%
Star Rating 4.3/5

प्यार की सभी दास्ताने हमेशा पूरी नहीं होती कुछ अधूरी भी रह जाती है। इसी बात को लेकर बुक में पूरी कहानी दर्शायी है। यहाँ कथा लेखक रविन्द्र सिंह ने अपनी ही खुद की लव स्टोरी लिखी है। जो कुछ हालत की वजह से पूर्ण ना हो पायी।

किताब में लेखक ने उनकी और प्रेमिका ख़ुशी की कहानी को लिखित किया है। यह एक Sad Love Stories Book In Hindi है। कथा की शुरुआत में लेखक एक मैरिज वेबसाइट पर ख़ुशी को मिलते है। फिर उनकी बातें, मुलाकाते और प्यार का दौर शुरू होता है।

उनकी सगाई भी हो जाती है और उनकी ज़िंदगी बहुत खूबसूरती से चल रही होती है। तभी अचानक से एक दिन ख़ुशी का गंभीर अकस्मात होता है। जब ख़ुशी हॉस्पिटल में होती है तब लेखक उससे बचाने के बहुत कोशिश करते है। मगर ख़ुशी बच नहीं पाती, इसी तरह प्रेम कहानी का अंत होता है।

विशेषताए

  • एक बेहतरीन विरह प्रेम कहानी (Sad Love Story) है।
  • कुछ अधूरी प्रेम कहानी का असली मतलब समझ आता है।
  • बुक बहुत हृदयस्पर्शी है जिसे पढ़ कर संवेदना से भर जाओगे।
  • किताब बहुत ही सरल हिंदी भाषा में लिखी गयी है।

प्राइस

प्यार की अधूरी कहानी को चित्रित करती ये किताब की कीमत ₹153 है। जिसे प्रभात रंजन ने बहुत ही अच्छे तरीके से अनुवाद किया है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(11) Chandpur Ki Chanda

Chandpur chanda
Author Atul Kumar
Publication 2022
Positive Review 95%
Star Rating 4.8/5

छोटे से गांव की कहानी को प्रस्तुत करती यह किताब पुरे भारत में लोकप्रिय हो चुकी है। बॉलीवुड के कही सितारों ने भी इस किताब को अच्छे रिव्यूज दिए है। चांदपुर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित एक गाँव है। कहानी में सरयू नदी के किनारे बेस एक छोटे से गाँव की बात की गयी है।

इस कहानी में गाँव में रहती नायिका की मुश्कियो को चित्रित किया गया है। चंदा के साथ-साथ दूसरे महत्वपूर्ण महिला किरदार गुड़िया और पूनम भी है। कथा में मुख्य नायक का नाम शशि है जो हमारी नायिका का हर कदम पे साथ देता है।

कहानी में सभी प्रकार के ट्विस्ट, राजनीति, प्रेम, शिक्षा, बेरोजगारी और दहेज की बात की गयी है। जिस कारण यह पठन में काफी दिलचस्प बन जाती है। कथा में सभी किरदार अच्छे और सशक्त है। चंदा-शशि की प्रेमकहानी को काफी खूबसूरती से बताया गया है।

विशेषताए

  • गाँव में हो रही महिलाओ की समस्या को प्रकट किया है।
  • किताब में हास्य और व्यंग का भरपूर प्रयोग किया गया है।
  • कहानी में समाज के कुछ अयोग्य नियमो से जाग्रत किया है।
  • कथा अनुसार मुश्किल परिस्थियों के सामने प्यार ताकत देता है।

कीमत

गाँव में पनप रही इस खूबसूरत कहानी चांदपुर की चंदा किताब की प्राइस ₹150 है। जिसमे लेखक अतुल कुमार राइ की मज़ेदार लेखनशैली देखने मिलती है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(12) Chandrakanta

Chandrakanta
Author Devakinandan
Publication 2020
Positive Review 83%
Star Rating 4.4/5

चंद्रकांता तत्कालीन मिर्जापुर (सोनभद्र) के विजयगढ़ की राजकुमारी थी। महाराजा जय सिंह और रानी रत्नगर्भा की वह एकलौती पुत्री थी। किताब में चंद्रकांता और वाराणसी जनपद (चन्दौली) के नौगढ़ राज्य के अधिपति, सुरेंद्र सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह की प्रेम कहानी है।

जिसको लेखक देवकीनंदन खत्री ने अच्छे से चित्रित किया है। यह लेखक का पहला उपन्यास था फिर भी वाचको में अधिक लोकप्रिय हुआ। यह एक श्रेष्ठ पौराणिक Love Stories Book In Hindi है। जिसमे षड़यंत्र, पराक्रम और प्रेम का मिश्रण देखने मिलता है।

कथा में नायक-नायिका तो एक दूसरे को बहुत प्रेम करते है। लेकिन दोनों राज परिवारों में दुष्मनावट होने के कारण उनकी प्रेमकथा पर बुरा असर पड़ता है। यहाँ मुख्य किरदारों के साथ-साथ देव सिंह और चपला नाम के किरदारों की प्रेमकहानी भी चलती रहती है।

विशेषताए

  • देवकीनंदन द्वारा लिखित एक दिलचस्प पौराणिक प्रेमकथा है।
  • कथा की नायिका चंद्रकांता का किरदार बहुत सशक्त है।
  • इस कथा के आधार पर एक लोकप्रिय टीवी सीरियल का निर्माण हुआ है।
  • यह खास उपन्यास देवनागरी और मॉडर्न हिंदी में लिखा गया है।

प्राइस

रोमांचक प्रेम और दुष्मनावट की कहानी दर्शाती ये चंद्रकांता किताब प्राइस ₹149 में मिलती है। जो अच्छे रेटिंग के साथ ग्राहकों की मनपसंद किताब रही है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(13) Gaban

Gaban
Author Premchand
Publication 2019
Positive Review 88%
Star Rating 4.5/5

पुराने और लोकप्रिय कथाकार प्रेमचंद ने अनेक खूबसूरत प्रेम कहानियों का निर्माण किया है। गबन उनके द्वारा लिखे जाने वाली सर्वश्रेष्ठ प्रेमकथा है। जिसका मूल विषय है महिलाओ का अपने पति या प्रेमी के जीवन पर कैसा प्रभाव होता है।

यहाँ लेखक ने समाज जीवन और नारी की समस्याओ को दर्शाई है। गबन कथा की नायिका जलपा के बहुत सारे सपने है। जो उसका मध्यमवर्गीय और सामान्य क्लार्क की नौकरी करता पति काफी हद तक पूरी करने की कोशिश करता है।

कथा में विशेष रूप से पति-पत्नी के बिच का प्रेम दर्शाया है। जो विकट या टूटती परिस्थितियों में भी एक-दूसरे को हमेशा सहारा देते है। कथा का मुख्य स्थान कलकत्ता है, इसलिए कहानी में कही बार कलकत्ती शब्दों को प्रयोग किया गया है।

विशेषताए

  • आत्म-सन्मान के लिए जाग्रत करती सर्वश्रेष्ठ किताब है।
  • नायिका हर एक परिस्थिति का बिना डरे सामना करती है।
  • कहानी द्वारा पति-पत्नी में रहा विशिष्ट प्रेम दिखाया है।
  • सामाजिक जीवन में हो रही मुश्कियो को दर्शाया गया है।

कीमत

लेखक प्रेमचंद की अनोखी प्रेम कहानी गबन पुस्तक की कीमत ₹149 है। जो केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि ज्ञान और संवेदनाओ से भरपूर है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(14) Mister Iritating

Mister Iritating
Author Nilesh Sharma
Publication 2019
Positive Review 79%
Star Rating 4.3/5

कहानी में पहली नज़र में होने वाले प्यार को बताया है जो एक बिलकुल नए ज़माने की रोमांचक लव स्टोरी है। कथा में मुख्य तीन किरदार है अनंत, आशी और काव्या। यह तीनो कॉलेज स्टूडेंट्स है इन तीनो के बिच लव ट्रायंगल की स्टोरी बताई गयी है।

नायक अनंत को आशी से पहली नज़र में प्यार हो जाता है। पर अनंत के ऐसे प्यार से आशी इरीटेट होती है। जिससे वह उसे मिस्टर इरिटेटिंग का नाम देती है। कहानी में रहे यह तीनो किरदार मज़ेदार है, साथ ही बिच में कुछ अन्य सहायक किरदार भी आते है।

लेखक निलेश शर्मा ने मात्र 24 साल की उम्र में ही यह नावेल प्रसिद्ध की थी। जिसे लखनऊ में आयोजित हुए 15वें नेशनल बुक फेयर में नामचीन हस्तियों द्वारा लॉन्च किया गया। नावेल प्रसिद्ध हुई तभी से बहुत लोकप्रिय हुई थी, अभी इसके दूसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है।

विशेषताए

  • मिस्टर इरिटेटिंग नए ज़माने की बेहतरीन प्रेमकथा है।
  • स्टूडेंट लाइफ में होते प्यार को अच्छी तरह से बताया है।
  • पूरी लव स्टोरी भरपूर Twist & Turns से भरी हुई है।
  • किताब की कहानी हमें पूरी तरह जोड़ कर रखती है।

प्राइस

लोग इसे बेस्ट नावेल या बेस्ट लवर स्टोरी बुक कहते है, जो ऑनलाइन प्राइस ₹199 में उपलब्ध है। मिस्टर इरिटेटिंग नए ज़माने के वाचको की मनपसंद बुक है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

(15) Darwin Justice

Darwin Justice
Author Pravin Kumar
Publication 2021
Positive Review 96%
Star Rating 4.9/5

सामाजिक और राजनैतिक विसंगतियों को दर्शाने वाली यह Best Love Stories Book In Hindi है। जिसमे कठिन परिस्थितो के बिच जिवंत होते प्यार की बात है। एक अनोखे अंदाज में प्रेम कहानी को इस किताब में दिखाया गया है।

जिसमे अनय और चश्मिश लड़की की प्रेमकहानी को दर्शाया गया है। मगर इसका अंत बहुत दर्दनाक और जिसे भुला न जाए वैसा है। बिहार का सामाजिक संरचना को लेकर जंगलराज की कहानी कहती यह किताब अनेक लोगो की पसंदीदा बन चुकी है।

इस किताब को तैयार करने में लेखक ने बहुत ही रिसर्च और मेहनत की है। जो बुक पढ़ते-पढ़ते आपको जरूर समझ में आ जायेगा। प्रेम, परिस्थिति और राजनीति का बेहतरीन मिश्रण इस किताब में देखने में मिलता है।

विशेषताए

  • राजनैतिक विकट परिस्थतियो में हो रहे विशिष्ट प्रेम की कहानी है।
  • पढ़ते वक़्त कही बार ऐसा लगता है जैसे हम कोई फिल्म देख रहे हो।
  • लेखक ने अमीरी और गरीबी के बारे में अपने शब्दों में बताया है।
  • किताब में कही महत्वपूर्ण बातों को समझाने का प्रयास किया है।

कीमत

राजनैतिक प्रभाव के बिच शुरू होती प्रेम कहानी डार्विन जस्टिस किताब की कीमत ₹400 है। अभी तक इसे लोगो ने ज्यादा ख़रीदा नहीं है, तो रिव्यु भी बहुत कम उपलब्ध है।

ऑफर प्राइस में ख़रीदे

सवाल जवाब (FAQ)

इन सर्वश्रेष्ठ लव स्टोरी बुक्स से सम्बंधित लोगो में कही तरह के प्रश्न है। उनमे से मुख्यतर सभी सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) सबसे अच्छी 5 लव स्टोरी बुक कौन सी है?

यहाँ कुल 15 बेहतरीन लव स्टोरी बुक्स के बारे में बताया है। उनमे से 5 सबसे अच्छी किताब पसंद करनी हो, तो लिस्ट कुछ निचे अनुसार रहेगी।

  1. Chaurasi 84
  2. Musafir Cafe
  3. Gunaho Ka Devta
  4. Pratigya
  5. Revolution 2020

(2) मोस्ट रोमांटिक लव स्टोरी इन हिंदी बुक बताये?

रोमांटिक कहानी पढ़ने में आप कुछ ज्यादा ही रूचि रखते है। तो निम्नलिखित 5 बेस्ट रोमांटिक लव स्टोरी बुक जरूर पढ़नी चाहिए।

  1. Musafir Cafe
  2. Ishq Mein Shahar Hona
  3. Kulhad Bhar Ishq
  4. Ek Prem Kahani Meri Bhi
  5. Chandpur Ki Chanda

(3) Love Story Books In Hindi PDF Download करनी है?

लिस्ट में बताई किताबो को पढ़ने के लिए ऑनलाइन आर्डर कर के एक कीमत चुकानी पड़ती है। पर यदि आप इन्हे फ्री में पढ़ना चाहते है तो PDF Download करनी होगी। इसके लिए आपको खुद से किताब का नाम गूगल पर लिख कर चेक करना होगा। जिस भी किताब की पीडीएफ फाइल मिल जाये उसे मुफ्त में पढ़ सकते है।

आशा करती हु 15 Best Love Stories Book In Hindi की अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Rishi

Rishi

मैं रिशिता इस ब्लॉग पर ऑनलाइन प्रोडक्ट से सम्बंधित पोस्ट लिखती हु। इस ब्लॉग द्वारा मुझे लोगो की शॉपिंग में सहायता करना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo