पेट अच्छी तरह से साफ ना होने पर कही परेशानियां होती है। जिसमे पेट का दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज मुख्य है। आप चाहे तो इसके उपाय में पेट साफ करने की दवा ले सकते है। जो बनावट में आयुर्वेदिक होती है और कोई नुकसान नहीं करती।
अधिकतर लोगो को 2 वजह से पेट में खराबी आती है।
- गलत खानपान के कारण
- शारीरिक गतिविधि कम होने पर
इसलिए किसी भी दवा का उपयोग करने के साथ इन दो समस्या पर भी ध्यान दीजिये। जिसमे आपको मसाले वाले या तले हुए खाने से दूर रहना चाहिए। अपने रोजाना आहार में हरी सब्जिया और फलो का प्रमाण ज्यादा रखे।
गतिविधि की बात करे तो पुरे दिन एक ही जगह पर बैठे ना रहे। दिन में कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकाले। यह नहीं कर पाते तो प्रति दिन 2 से 3 किलोमीटर चलने की कोशिश करे।
यह समझे : इन सामान्य उपायों को आपने आजमा लिया तो समझो पेट कभी ख़राब नहीं होगा। यदि यहाँ बताई टिप्स या दवा से कोई फायदा नहीं होता। तो आपको अपनी समस्या डॉक्टर को बतानी चाहिए।
8 जल्दी पेट साफ करने की दवा, टेबलेट और सिरप
यहाँ बताई दवा, टेबलेट या सिरप द्वारा आपको 2 से 5 दिन में अच्छे परिणाम मिल जायेगे। समस्या ख़तम होने के बाद दवा का प्रमाण धीरे-धीरे कम कर दीजिये। कुछ समय बाद संपूर्ण राहत मिलने पर दवा बंद कर सकते है।
यदि आप जल्दी में है? तो निचे बताई 3 Best Pet Saaf Karne Ki Dava देख लीजिये।
जल्दी नहीं है या दवा के बारे में ज्यादा जानना चाहते है। तो यह पूरी जानकारी आपके लिए ही है।
(1) Organic India Ayurvedic Capsule
आयुर्वेदिक त्रिफला पेट साफ़ करने में अच्छा परिणाम देता है। यह जड़ीबूटी पेट में जमा गंदगी को सरलतापूर्वक बहार निकाल देती है। जिससे पेट की परेशानियों में आराम मिलता है। पेट में खाना सही तरह पचन नहीं हो पाता? तो ये दवा जरुर लेनी चाहिए।
अपने पेट को साफ़ रखने के लिए बहुत से ग्राहक इसे नियमित उपयोग में लेते है। जिससे उन्हें एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या नहीं होती। इस दवा को ऑनलाइन अधिकांश ग्राहकों द्वारा पॉजिटिव रिव्यु प्राप्त हुए है। इस पर आप भी भरोसा कर सकते है।
फायदे
- दवा से पाचनक्रिया अच्छी बनती है।
- आयुर्वेदिक रूप से पेट साफ़ होता है।
- कैप्सूल निगलने में बेहद आसान है।
- संपूर्ण नैचरल और शाकाहारी दवा है।
नुकसान
- कुछ ग्राहकों को पैकेजिंग अच्छी नहीं लगी।
खुराक
- सामान्य गरम पानी के साथ 2 कैप्सूल लेनी है।
- इस तरह दिन में दो बार कैप्सूल ले सकते है।
कीमत
अमेज़न पर 180 त्रिफला वेज कैप्सूल की कीमत ₹560 है। इस कीमत पर कैप्सूल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भी मिल जाता है।
(2) Velbiom Q-Gazz Tablet
यदि आपको Gas, Bloating या Indigestion की समस्या हो रही है। तो वेल्बिओम ब्रांडेड क्यू-ग़ैज़ टेबलेट को इस्तेमाल में लीजिये। इसमें Probiotics, Carminative Oils और Digestive Enzymes का अच्छा संयोजन रूप है।
यह टेबलेट लंबे समय तक पेट को साफ़ रखने में मदद करती है। यह 100 प्रतिशत नैचरल है, जिससे किसी भी तरह के साइड इफ़ेक्ट नहीं होते। भारत के कही डॉक्टर्स अपने मरीज को क्यू-ग़ैज़ टेबलेट लेने की सलाह देते है।
फायदे
- पेट की जलन एंव दर्द से छुटकारा मिलता है।
- कम समय में संपूर्ण पेट साफ़ हो जाता है।
- General Gut Wellness के लिए बेस्ट है।
- टेबलेट पुरुष एंव महिला दोनों के लिए सही है।
नुकसान
- कुछ लोगो के लिए टेबलेट लाभदायी नहीं रही।
खुराक
- खाने के बाद 1 टेबलेट का सेवन करना है।
- इसे दिन में 1 या 2 बार लेना सही है।
प्राइस
ऑनलाइन वेल्बिओम 30 टेबलेट का प्राइस ₹210 है। इसे फेस्टिवल सेल या ऑफर में ख़रीदे तो 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल जाता है।
(3) Vansaar Gut Relief Powder
अक्सर 40 की उम्र बाद Digestive System कमजोर होने लगती है। यदि लगातार बेकार खाना खाते रहे तो यह अधिक बिगड़ती है। इससे बचने के लिए जल्दी पेट साफ करने की दवा लेना उपचार समान है। लेकिन दवा ऐसी लेनी चाहिए जिससे कोई नुकसान ना हो।
पेट साफ करने में आयुर्वेदिक दवा सबसे ज्यादा अच्छी और असरकारक होती है। जिसमे बैद्यनाथ ब्रांड की वंसार गट रिलीफ दवा बेस्ट है। यह एक पाउडर फॉर्म मेडिसिन है, जिसे पानी के साथ मिला कर पीना होता है।
फायदे
- दवा Digestive Problems को दूर करती है।
- गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत मिलती है।
- Constipation Control में बेस्ट मेडिसिन है।
- इस हर्बल दवा की लत या आदत नहीं लगती।
नुकसान
- कुछ लोगो को दवा से पेट में दर्द होता है।
यदि आप में भी यह एलर्जी पायी जाती है। तो दवा का उपयोग करना बंद कर दीजिये और डॉक्टर से चेक उप करवाए।
खुराक
- 5-10 ग्राम पाउडर को आधे ग्लास गरम पानी के साथ लेना है।
- इस पाउडर ड्रिंक को दिन में एक या दो बार पिया जा सकता है।
कीमत
वंसार गट रिलीफ पाउडर की ऑनलाइन कीमत ₹285 है। यह दवा ज्यादातर सभी व्यक्ति के लिए अच्छा काम करती है।
(4) TYML Stomach Cleanser Capsule
अगर पेट साफ और शरीर स्वस्थ रहे तो हम सब अच्छा महसूस करते है। लेकिन आंतो में जमी गंदगी के कारण यह ख़ुशी सरलता से नहीं मिल पाती। ऐसे में योग मैन ब्रांड का स्टमक क्लीनज़र कैप्सूल उपयोग में लेना चाहिए।
यह कैप्सूल 14 दिनों में संपूर्ण पेट की सफाई करती है। साथ ही शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढाती है। दवा में Flaxseed, Aloevera, Psyllium Husk और MCT Oil के मुख्य गुण है। यह सब साथ मिल कर बॉडी को डेटॉक्स करते है।
फायदे
- दवा Blocked Colon को साफ करती है।
- Nutrient Absorption बेहतर बनता है।
- टोक्सिन और वेस्ट पदार्थ बहार निकल आते है।
- पेट या छाती में जलन होना बंद हो जाती है।
नुकसान
- गंभीर समस्या में मेडिसिन उपयोगी नहीं है।
- कुछ ग्राहक दवा के परिणाम से असंतुष्ट है।
खुराक
- रात को सोने से पहले 1 कैप्सूल लेनी है।
- जरुरत अनुसार 2 कैप्सूल भी ले सकते है।
प्राइस
यह दवा मेडिकल स्टोर या दुकान पर नहीं मिलती। इसे केवल ऑनलाइन ही ख़रीदा जा सकता है, जहा इसकी प्राइस ₹990 है।
(5) Zandu Pancharishta Pet Ki Dawa
क्या आप टॉनिक या सिरप द्वारा पेट की समस्या में राहत पाना चाहते है? तो इसके लिए झंडू पंचरिश्ता आयुर्वेदिक टॉनिक बेस्ट है। यह एक बेहतरीन पेट साफ करने की सिरप है। जो गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाने के साथ रोगप्रतिकारक शक्ति भी बढाती है।
कुछ लोग अपचन के कारण सही से खाना नहीं खा पाते। ऐसे लोगो में कमजोरी का प्रमाण बढ़ सकता है। जिसे ठीक करने में यह सिरप मददरूप है। दवा डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभदायी है। क्यों की इसमें शुगर बिलकुल भी नहीं है।
फायदे
- सिरप में Antioxidants और Vitamins है।
- 0% शुगर वाली बेस्ट आयुर्वेदिक सिरप है।
- दवा कम समय में ज्यादा असर दिखाती है।
- सिरप बच्चे, जवान, वृद्ध सभी के लिए सही है।
नुकसान
- इस बेहतरीन सिरप के कोई नुकसान नहीं है।
खुराक
- 30 एमएल सिरप 30 एमएल पानी के साथ पीनी है।
- इसे दिन में दो बार खाना खाने के बाद पीना योग्य है।
कीमत
450 एमएल झंडू पंचरिश्ता सिरप कीमत ₹125 में ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे 650 एमएल में ख़रीदे तो प्राइस ₹170 है।
(6) Kerela Ayurveda Abhayarishta
यदि आपको सुबह लैट्रिन जाने में परेशानी आती है या कब्ज की समस्या है। तो एक बार केरेला आयुर्वेदा अभयारिष्ट पेट साफ करने की दवा आजमा कर देखे। यह 100% आयुर्वेदिक सिरप है, जिसे सिर्फ प्राकृतिक सामग्री द्वारा ही बनाया गया है।
कुछ भी खाने पर अपचन होता है, पेट में गैस बनता रहता है या बहुत ज्यादा पाद आती है। तो यह सिरप मेडिसिन इन सबको ठीक करने में सक्षम है। सिरप पिने में बेकार स्वाद की नहीं लगती। इसलिए छोटे-बड़े हर कोई इसे आसानी से पी सकता है।
फायदे
- सिरप द्वारा मल त्याग करना आसान हो जाता है।
- पेट साफ होने पर शरीर हल्का महसूस होता है।
- इससे खाया-पिया अच्छी तरह पचन हो जाता है।
- पेट का संपूर्ण स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा होता है।
नुकसान
- कुछ लोगो को दवा का स्वाद पसंद नहीं आया।
खुराक
- बड़ो के लिए 15 से 25 एमएल सिरप सही है।
- बच्चों के लिए 5 से 10 एमएल सिरप योग्य है।
- इसे दिन में दो बार खाना खाने के बाद पीना है।
प्राइस
450 एमएल की सिरप बोतल मात्र प्राइस ₹135 में मिल जाती है। यानी यह ऑनलाइन मिलने वाली पेट सफाई की सबसे सस्ती और अच्छी दवा है।
(7) Charak Dipya Syrup For Digestion
खाना सही से पाचन न होने के कारण पेट से जुडी समस्याए होती है। ऐसे में Digestion Syrup द्वारा पाचनक्रिया को बेहतर बनाना चाहिए। ऐसा करने पर एसिडिटी, गैस या ब्लोटिंग जैसा कुछ भी नहीं होगा। साथ ही आप अच्छी सेहत बना पाएंगे।
इस सिरप में आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट भृंगराज, द्राक्षा, शुंठी, शतावरी, जीरक और आमला है। जिसकी मदद से प्राकृतिक Digestive Enzyme बनते है। यह एंजाइम पाचन की प्रक्रिया को आसान बना देते है, जिससे अपचन नहीं होता।
फायदे
- Digestive Health के लिए अच्छी सिरप है।
- सिरप से बिनजरूरी गैस बहार निकल जाता है।
- एसिडिटी कम करने में मददगार सिरप दवा है।
- सिरप पिने पर नींद या आलस महसूस नहीं होती।
नुकसान
- कुछ लोगो को एसिडिटी में सही राहत नहीं मिली।
- सिरप में कुछ हानिकारक प्रेज़रवेटिव की मात्रा है।
खुराक
- बच्चों के लिए 1 चम्मच सिरप सही है।
- बड़ो के लिए 2 चम्मच सिरप योग्य है।
- इसे दिन में 2 बार खाना खाने के बाद पीना है।
कीमत
चरक दिप्या आयुर्वेदिक सिरप की कीमत ₹90 है। यदि आप अमेज़न प्राइम यूजर है, तो इस सिरप पर फ्री डिलीवरी मिलेगी।
(8) UK Syrup For Clean Stomach
उदार किंग ब्रांड की यह सिरप खास पेट साफ़ करने के लिए बनायीं है। जिससे Digestive System बेहतर और इम्यून सिस्टम मजबूत बनती है। इसे सिर्फ कुछ दिन इस्तेमाल करने पर कही दिनों तक Stomach Problems से राहत प्राप्त होती है।
सिरप गैस, इनडायजेशन, कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी और छाती में हो रही जलन को ठीक करती है। साथ ही यह प्राकृतिक भूख का प्रमाण भी बढाती है। जिससे सिरप उन लोगो के लिए फायदेकारक है, जिन्हे सही मात्रा में भूख नहीं लगती।
फायदे
- 100% Natural Digestive Syrup है।
- सिरप खाने की क्षमता को बढ़ा सकती है।
- इससे गैस और पेट का भारीपन दूर होता है।
- पेट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है।
नुकसान
- उदार सिरप बच्चों के लिए सही नहीं है।
- पेट की ज्यादा समस्या में कारगर नहीं है।
खुराक
- सिरप 10 से 20 एमएल मात्रा में लेनी है।
- इसे 200 एमएल गरम पानी के साथ लेना है।
कीमत
उदार किंग सिरप प्राइस में थोड़ी महंगी यानि कीमत ₹650 की है। जिसमे 500 एमएल की एक सिरप बोतल मिलती है।
सवाल जवाब (FAQ)
यहाँ पेट साफ करने की दवा से जुड़े प्रश्नो के उत्तर बताये है।
(1) पेट साफ करने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
निचे उन दवाओं का नाम बताया है, जिनसे पेट साफ करने में अधिकांश ग्राहकों को फायदे मिले है।
- आर्गेनिक इंडिया आयुर्वेदिक कैप्सूल
- वेल्बिओम क्यू-गेज टेबलेट दवा
- झंडू पंचरिष्ट आयुर्वेदिक टॉनिक
(2) पेट साफ करने की अंग्रेजी दवा कौन सी है?
अंग्रेजी यानी एलॉपथी मेडिसिन, जिसमे पेट साफ करने के लिए निचे बताई दवा बेस्ट है।
- वेल्बिओम क्यू-गेज टेबलेट
- डुल्कोलैक्स 10 एमजी टैबलेट
(3) पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?
पेट साफ करने में निम्नलिखित आयुर्वेदिक दवा सबसे अच्छा परिणाम देती है।
- आर्गेनिक इंडिया आयुर्वेदिक कैप्सूल
- बैद्यनाथ वंसार गट रिलीफ पाउडर
- ध योगा मैन स्टमक क्लीन्ज़र कैप्सूल
(4) पेट साफ करने का सिरप कौन सा है?
निचे 3 बेस्ट सिरप की लिस्ट है, जो पेट साफ करने में मदद करती है।
- झंडू पंचरिष्ट आयुर्वेदिक सिरप
- केरेला आयुर्वेदा अभयारिष्ट सिरप
- चरक दिप्या सिरप फॉर स्टमक
आशा करता हु पेट साफ करने की दवा सम्बंधित अच्छी जानकारी दे पाया हु। यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।