Infinix कंपनी की पूरी जानकारी | Infinix Company Belongs To Which Country

2013 में शुरू हुई Infinix Mobile एक स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है। जिसका मुख्य मथक चीन, होन्ग कोंग, पेरिस और फ्रांस में है। पिछले कुछ सालो से यह कंपनी सस्ते मोबाइल की श्रेणी में अच्छा काम कर रही है।

Infinix किस देश की कंपनी है | Infinix Company Belongs To Which Country

कंपनी के बारे में ज्यादा समझने के लिए निचे बताई जानकारी देखे।

Company Name Infinix Mobility
Industry Mobile Phones
Headquarter Hong Kong, China
Founded 2013
Founder Transsion Holdings
CEO Benjamin Jiang
Products Mobile, Laptop, TV
Website infinixmobility.com

बहुत से लोगो का सवाल है की इंफीनिक्स किस देश की कंपनी है और इसके मालिक कौन है? तो Infinix मुख्यरूप से चाइना देश की कंपनी है और इसकी मालिकी Transsion Holdings कंपनी के पास है।

आज 2024 में इस ब्रांड के बहुत से मोबाइल फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहा उन्हें भारतीय ग्राहकों द्वारा काफी अच्छे पॉजिटिव रिव्यु मिले है।

लेकिन ज्यादातर लोगो को इनकी कंपनी के बारे में पता नहीं है। जिससे वह मोबाइल खरीदने से पहले कंपनी के बारे में जानना चाहते है। तो यहाँ इसी विषय पर संपूर्ण जानकारी बताई है।

Infinix किस देश की कंपनी है

2017 के अंत में इंफीनिक्स कंपनी ने Indian Market में अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए थे। तब से लेकर आज तक पिछले 5 सालो में कंपनी ने अपने लाखो फ़ोन इस मार्किट में सेल किये है।

मोबाइल सेल्लिंग में सफलता मिलने के बाद अब कंपनी ने अपने Infinix Laptop भी भारत में लॉन्च कर दिए है। जिसकी कीमत भारत में मात्र ₹27,990 रुपये है।

2024 की नयी रिपोर्ट अनुसार हाल Infinix India के  CEO (Chief Executive Officer) अनीश कपूर जी है। इन्ही के द्वारा इंडिया में इंफीनिक्स के प्रोडक्ट लॉन्च किये जाते है।

इंफीनिक्स कंपनी का इतिहास

कंपनी को समझना है तो सबसे पहले इनके इतिहास को समझना जरुरी है। जिसकी संपूर्ण पॉइंट जानकारी निचे दर्शायी है।

  • 2013 में पहली बार Infinix Company को चाइना में लॉन्च किया गया।
  • शुरुआत में इनका काम सिर्फ सस्ते मोबाइल बनाने तक ही सिमित था।
  • आगे के कुछ सालो में कंपनी ने अन्य देशो में भी फैलना शुरू किया।
  • 2017 में कंपनी को इजिप्त देश में जबरदस्त Share Increase देखने मिला।
  • वहा कंपनी सैमसंग और हुआवेई के बाद तीसरे स्थान पर आ गयी थी।
  • कंपनी ने 2018 में Indian Super League टीम Mumbai FC को स्पोंसर किया।
  • मई 2018 में कंपनी नाइजीरिया देश में भी अपनी एंट्री कर ली।
  • इसी वर्ष के दौरान नाइजीरिया में अपना पहला Smart TV भी लॉन्च किया।
  • अब कंपनी का दावा है की वह 60 जितने देशो में फ़ैल चुकी है।
  • 2022-23 में कंपनी ने सस्ते लैपटॉप बनाना भी शुरू कर दिया।

इंफीनिक्स कंपनी के प्रोडक्ट्स

अधिकतर लोग इस कंपनी को मोबाइल के कारण ही जानते है। लेकिन आज यह कंपनी सिर्फ मोबाइल तक सिमित नहीं है। निचे लिस्ट देखे, इन सभी श्रेणी में यह प्रोडक्ट्स बनाती है।

  1. मोबाइल
  2. लैपटॉप
  3. टेलीविज़न
  4. इयरफोन
  5. स्पीकर

इन पांचो श्रेणी में से कंपनी के लिए मोबाइल, लैपटॉप और टीवी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन्ही 3 केटेगरी में कंपनी का सबसे ज्यादा सेल्लिंग होता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहाँ 3 मुख्य श्रेणी अनुसार हर केटेगरी में उपलब्ध 10 Best Infinix Product के बारे में बताया है। जिसमे मॉडल नेम के साथ प्राइस की जानकारी भी है।

(1) Infinix Mobiles

Mobile Price
Infinix Smart 7 (64 GB) ₹7,299
Infinix Smart 7 HD (64 GB) ₹6,100
Infinix Hot 30i (128 GB) ₹9.299
Infinix Hot 20 Play (64 GB) ₹8,199
Infinix Smart 6 HD (32 GB) ₹5,999
Infinix Hot 20 5G (64 GB) ₹11,400
Infinix Hot 11S (128 GB) ₹8,999
Infinix Note 12 Pro 5G (128) ₹15,999
Infinix Hot 12 (64 GB) ₹8,499
Infinix Note 12i (64 GB) ₹9,999

(2) Infinix Laptop

Laptop Name Price
Infinix INBook X1 Slim Series XL21 ₹31,990
Infinix INBook Y1 Plus Laptop ₹27,990
Infinix INBook Y1 Plus Neo XL30 ₹23,900
Infinix INBook X1 Neo XL22 Laptop ₹25,899
Infinix INBook Y1 Plus XL28 Laptop ₹29,990
Infinix INBook X2 Plus XL25 Laptop ₹31,990
Infinix INBook X1 Go XL23 Laptop ₹30,990
Infinix INBook X1 Slim Laptop ₹39,900
Infinix INBook X1 New Laptop ₹34,990

(3) Infinix TV

TV Model Price
Infinix 43Y1 Full HD TV ₹15,499
Infinix X3 40 inch Smart TV ₹19,999
Infinix X3IN 32 inch LED TV ₹9,800
Infinix X3IN 43 inch LED TV ₹16,999
Infinix 40X1 40-inch LED TV ₹16,999
Infinix 32X1 HD Ready Smart TV ₹15,999
Infinix 32Y1 Smart LED TV ₹8,499
Infinix X3 43 inch HD Smart TV ₹18,999
Infinix X3 50 inch Ultra HD 4K TV ₹25,999
Infinix Zero 55 inch Ultra HD 4K TV ₹37,999

ऊपर दर्शायी प्राइस लिस्ट देख कर आप समझ गए होंगे की इंफीनिक्स के प्रोडक्ट्स काफी सस्ते मिलते है।

अन्य कंपनी की तुलना में इंफीनिक्स के मोबाइल

दुनिया में सबसे अच्छी मोबाइल बनाने वाली कंपनी एप्पल और सैमसंग है। इनकी तुलना में इंफीनिक्स के फ़ोन बिलकुल भी नहीं आ सकते।

लेकिन बात जब अन्य Chinese Mobile Company की आती है। तो इनके कुछ मॉडल स्पेसिफिकेशन में Redmi, Vivo और Oppo से थोड़े बेहतर है।

साथ ही कंपनी ने केवल Low Income Group वाले कस्टमर्स पर ही ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। जिस कारण इनके फ़ोन की कीमत ज्यादा सस्ती होती है।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ इंफीनिक्स कंपनी से जुड़े कुछ जरुरी सवालो के जवाब दर्शाये है।

(1) Infinix किस देश की कंपनी है?

इंफीनिक्स मुख्यरूप से होन्ग कोंग और चीन के शेनझेन शहर में स्थित कंपनी है। यानी कहा जा सकता है की यह चाइना की कंपनी है।

(2) इंफीनिक्स कंपनी का मालिक कौन है

Transsion Holding नाम की एक कंपनी के पास इंफीनिक्स का मालिक होने के सारे अधिकार है। इंफीनिक्स कंपनी के सीईओ का नाम बेंजामिन जिआंग है।

(3) इंफीनिक्स के मोबाइल सस्ते कैसे बनते है?

चाइना एक ऐसा देश है जहा मोबाइल में लगने वाली अधिकांश सभी चीज़े मेनूफैक्टर होती है। साथ ही इन्हे गुणवत्ता अनुसार सस्ते से महंगे दाम में बनाते है। इंफीनिक्स कंपनी इन्ही में से सस्ती चीज़े उठा कर अपना मोबाइल तैयार करती है। जिस कारण हमें मोबाइल के दाम काफी सस्ते देखने मिलते है।

आशा करता हु Infinix Company के बारे में अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

By Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *