Apple iPhone 11, 12, 13, 14 कितने का है | iPhone Price List In India

Apple iPhone दुनिया के सबसे बेहतरीन और महंगे मोबाइल में से एक है। इनका आईफोन 6 विकिपीडिया अनुसार तीसरा सबसे Best Selling Mobile है। जिसके आज तक 222 मिलियन से ज्यादा यूनिट मार्किट में बिक चुके है।

Apple iPhone 11, 12, 13, 14 कितने का है, iPhone Price List In India

अधिकतर लोग चाहते है की उनके पास iPhone Smartphone हो। इसीलिए लोग एप्पल आईफोन कितने का है? ये सर्च करते रहते है। तो यहाँ पर हम एप्पल ब्रांड के पिछले 4 लॉन्च के बारे में बता रहे है

Model Name Rate
iPhone 14 (128 GB) ₹67,990
iPhone 13 (128 GB) ₹62,990
iPhone 12 (128 GB) ₹57,900
iPhone 11 (128 GB) ₹46,990

उपरोक्त लिस्ट में उनके मुख्य मोबाइल की सूचि है। इसके अलावा कंपनी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ अन्य मॉडल भी लॉन्च करती है। इन सभी मॉडल की 2023 अनुसार प्राइस कुछ इस तरह है।

Model Name Price
iPhone 14 Pro (128) ₹1,19,990
iPhone 14 Plus (128) ₹76,990
iPhone 13 Mini (512) ₹94,990
iPhone 12 Pro (512) ₹1,05,990

यदि आप आईफोन खरीदने की सोच रहे है और सबसे सस्ते रेट में यह फ़ोन खरीदना है। तो जानकारी ध्यान से पढ़े, क्यों की इसमें प्राइस लिस्ट के साथ आईफोन सस्ता कैसे खरीदना है वो भी बताया है।

₹49 में सस्ती शॉपिंग करे 🔥 Go Now

Apple iPhone 11, 12, 13, 14 कितने का है

एप्पल ब्रांड जब भी आईफोन लॉन्च करती है, हमें उसके 2-3 मुख्य वेरिएंट देखने मिलते है। जैसे अभी iPhone 14 और iPhone 14 Plus है। तो प्राइस भी इसी वेरिएंट के आधार पर सेट होती है।

इसी के साथ मोबाइल की Storage Size अनुसार भी कंपनी पैसे चार्ज करती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यहाँ सभी आईफोन की प्राइस लिस्ट दर्शायी है

Apple iPhone iPhone Price
iPhone 14 Pro Max (128) ₹1,27,990
iPhone 14 pro (128) ₹1,19,990
iPhone 14 Plus (128) ₹76,990
iPhone 14 (128) ₹67,990
iPhone 13 Pro Max (128) ₹1,03,990
iPhone 13 Pro (128) ₹1,07,900
iPhone 13 (128) ₹62,990
iPhone 12 Pro Max (512) ₹1,23,290
iPhone 12 Pro (512) ₹1,06,690
iPhone 12 (64) ₹51,990
iPhone 11 Pro Max (64) ₹95,690
iPhone 11 Pro (64) ₹87,090
iPhone 11 (64) ₹41,990

नोट : यह 2023 की लेटेस्ट प्राइस है, जिसमे समय के साथ बदलाव हो सकता है।

किसी भी आईफोन को सस्ते में कैसे ख़रीदे

आप सीधा आईफोन खरीदने जाओगे तो वो महंगा ही मिलेगा। लेकिन कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स का इस्तेमाल करेंगे तो यह 10 से 20 प्रतिशत तक सस्ता मिल सकता है। यानी Apple iPhone 14 कीमत ₹68,000 का है, तो वो ₹58,000 तक मिल जायेगा।

यह कैसे संभव है? तो इसके लिए पूरी जानकारी हमने 5 पॉइंट द्वारा बताई है।

(1) Festival Offers

शॉपिंग साइट पर पुरे साल में 4-5 बड़े फेस्टिवल ऑफर्स आते है। जिसमे अधिकतर सभी प्रोडक्ट मुख्य कीमत से 10-20 प्रतिशत तक सस्ते मिलते है। जैसे आप निचे का स्क्रीनशॉट देखे, मैंने जुलाई 2022 में ऐसी ही ऑफर के तहत एक क्रोमबुक लैपटॉप ख़रीदा था। यह ऑफर के कारण मुझे सिर्फ ₹16,990 में लैपटॉप मिला, जब की इसकी ओरिजिनल प्राइस ₹22,490 है।

Apple iPhone Festival Offers 2

इसी तरह आप भी आईफोन खरीदने के लिए किसी सामान्य दिन के बजाय ऑफर्स वाला दिन पसंद करे। क्यों की ऑफर्स में प्राइस बहुत ज्यादा सस्ता हो जाता है। इसी के साथ क्रेडिट कार्ड से खरीदी करे तो कीमत अधिक सस्ती हो जाती है।

(2) Card Discount

ज्यादातर सभी शॉपिंग वेबसाइट पर कोई न कोई क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट का ऑफर चलते रहता है। तो अब Apple iPhone सस्ते में खरीदने के लिए इसी का इस्तेमाल करना है। क्रेडिट कार्ड द्वारा आपको 5 से 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है।

अगर आप त्योहारों के दिनों में ऐसे कार्ड्स के साथ खरीदी करेंगे तो आईफोन काफी सस्ती कीमत में मिल जायेगा। इस तरह का लाभ उठाने के लिए अमेज़न एप्प सबसे अच्छा है।

(3) Exchange Offer

यदि आपके पास पुराना आईफोन है और वो बेच कर नया खरीदना चाहते है? तो एक बार उसकी Exchange Value भी चेक कर के देख लीजिये। जैसे आपको मोबाइल बेचने पर 18,000 रुपये मिलेंगे, जब की एक्सचेंज करे तो 22,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone Exchange Offer

ऊपर का स्क्रीनशॉट देखिये, इसमें iPhone 14 एक्सचेंज के लिए 22,000 तक का डिस्काउंट बता रखा है। यदि ऐसा होता है तो 68,000 का मोबाइल सिर्फ 46,000 रुपये में मिल जायेगा।

(4) Refurbished iPhone

कही बार कुछ ग्राहक मोबाइल आर्डर करते है और उन्हें एक छोटी कमी के कारण वापस रिटर्न कर देते है। फिर ऐसे मोबाइल Refurbished Phone की श्रेणी में आकर बेहद सस्ते बन जाते है।

जैसे किसी को लगा आईफोन में उसका एक सेंसर काम नहीं कर रहा। तो वो ग्राहक मोबाइल को वापस भेज देगा। फिर कंपनी ग्राहक के बताये अनुसार उस प्रॉब्लम को चेक कर के ठीक कर देगी।

इसके बाद मोबाइल को सामान्य सेल्लिंग के बजाय Refurbished या Renewed iPhone केटेगरी में रखा जाता है। ऐसे मोबाइल खुद मुख्य Apple Website पर है। साथ ही भारत में Cashify पर ऐसे आईफोन सिर्फ 7-8 हजार से मिलना शुरू हो जाते है।

Refurbished Apple iPhone

ऊपर देखे, ये केशिफाय वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है। जहा Apple iPhone 7 मात्र 8700 रुपये में सेल्लिंग के लिए रखा था। आप थोड़ी बेहतर रिसर्च के साथ ऐसे ही सस्ता आईफोन ले सकते है।

(5) Old Model

बहुत से लोगो को सिर्फ एक आईफोन चाहिए होता है, फिर वो नया मॉडल हो या पुराना। तो आप ये देखिये की मार्किट में नए आने वाले आईफोन की कीमत महँगी होती है।

लेकिन जैसे ही नया आईफोन आता है, पुराने वाले मॉडल की कीमत सस्ती होने लगती है। जैसे फ़िलहाल iPhone 14 ट्रेंड में चल रहा है। तो इसके पीछे के मॉडल अपने आप सस्ते होने लगते है।

इसी बात का फायदा उठाते हुए आप आईफोन 14 खरीदने के बजाय। आईफोन 7 से 13 वाले मॉडल में से कोई भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते है। ऐसे मॉडल ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर सरलता से मिल जाते है।

Set Lowest Price Alert

अभी iPhone 14 (128) जीबी मॉडल ₹67,990 में मिल रहा है। आप चाहे तो इसे अपने दाम पर खरीद सकते है। बस निचे दिए बॉक्स में अपनी Email ID और Desired Price डालिये। फिर आपके बताये अनुसार तक प्राइस सस्ता होगा तो आपको तुरंत ईमेल आ जायेगा।

Create Your Free Price Drop Alert!
Set Alert for Apple iPhone 14 (128 GB) - Midnight - Rs. 61,800

यानी मानी लीजिये आपने प्राइस सेट किया ₹60,000 का। तो अब जैसे ही अमेज़न वेबसाइट पर इतना प्राइस होगा, आपको तुरंत मैसेज मिल जायेगा

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ Apple iPhone से सम्बंधित कुछ जरुरी सवालो के जवाब दिए है।

(1) आईफोन 14 कितने का है?

फ़िलहाल 2023 अनुसार आईफोन 14 (128 जीबी) की कीमत 68,000 रुपये चल रही है।

(2) क्या आईफोन 14 सस्ता होने वाला है?

आईफोन सिर्फ फेस्टिवल सेल या ऑफर्स के दिनों में ही सस्ता होता है। इसके अलावा ये सामान्य दिनों में महंगा ही देखने मिलता है।

(3) अभी iPhone 11 कितने का है?

अगर आप आईफोन 11 खरीदना चाहते है, तो 128 जीबी की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ 50,000 रुपये तक मिल जाता है।

आशा करता हु एप्पल आईफोन प्राइस सम्बंधित अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Karanveer
Karanveer

में करनवीर पिछले 8 साल से Content Writing के कार्य द्वारा जुड़ा हूँ। मुझे ऑनलाइन शॉपिंग, प्रोडक्ट रिव्यु और प्राइस लिस्ट की जानकारी लिखना अच्छा लगता है।

SabSastaa
Logo