₹58,200 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) |
₹72,000 999 शुद्ध चांदी का भाव (1 किलो) |
Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka 2023 पूरी तरह लेटेस्ट अपडेटेड है। जिस अनुसार आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹58,200 है। सिल्वर रेट की बात करे तो आज 99.9% शुद्ध 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹72,000 है।
भारत में रोजाना सोना चांदी के भाव इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पता चलते है। यही से पुरे सर्राफा बाजार को गोल्ड सिल्वर के नए दाम पता चल पाते है। भारत में इंदौर शहर का सर्राफा बाजार एक बड़ा ज्वेलरी मार्किट है।
Sona Chandi Ka Bhav Aaj (सोना चांदी का भाव) 28th September 2023
यहाँ निचे ग्राम के आधार पर आज का सोने का भाव बताया है।
सोना ग्राम में | 24 कैरेट गोल्ड रेट | 22 कैरेट गोल्ड रेट |
1 ग्राम | ₹5,820 | ₹5,300 |
10 ग्राम | ₹58,200 | ₹53,000 |
100 ग्राम | ₹5,82,000 | ₹5,30,000 |
निचे दी लिस्ट में ग्राम आधारित आज का चांदी का भाव दर्शाया है।
चांदी ग्राम में | सिल्वर रेट |
1 ग्राम | ₹72 |
10 ग्राम | ₹720 |
100 ग्राम | ₹7,200 |
1 किलोग्राम | ₹72,000 |
आज का सोना चांदी का भाव (शुद्धता अनुसार) 28th September 2023
सोने की 3 मुख्य शुद्धता 24, 22 और 18 कैरेट अनुसार आज का प्राइस कुछ इस तरह है।
Gold Purity | Gold Price |
24 कैरेट सोने का भाव | ₹58,200 |
22 कैरेट सोने का भाव | ₹53,300 |
18 कैरेट सोने का भाव | ₹45,500 |
चांदी की 3 मुख्य शुद्धता के आधार पर आज के सिल्वर रेट निचे बताये है।
Silver Purity | Silver Price |
प्योर सिल्वर (999) | ₹72,000 |
स्टर्लिंग सिल्वर (925) | ₹68,500 |
22 कैरेट सिल्वर (916) | ₹66,000 |
गहनों के लिए सोने में सबसे ज्यादा 22 कैरेट गोल्ड उपयोगी है। इसी तरह सिल्वर ज्वेलरी मेकिंग में 925 फाइन सिल्वर उपयोगी है।
सबसे सस्ता सोना चांदी कहा मिलता है
दुनिया का सबसे सस्ता सोना निचे बताये देशो में मिलता है।
- दुबई (युऐइ)
- होंगकोंग
- थाईलैंड
- स्विट्ज़रलैंड
- सऊदी अरबिया
इन देशो में सोने का उत्पादन अच्छा है। साथ ही दुबई (यूनाइटेड अरब एमिरेट्स) जैसे देशो की सरकार सोने पर टैक्स नहीं लेती। जिस कारण इन देशो में World’s Cheapest Gold मिल पाता है। भारत में सस्ता सोना केरला और कर्नाटक राज्य में मिलता है।
क्या आप जानना चाहते है सबसे सस्ता चांदी कहा मिलता है? तो निचे की लिस्ट देख लीजिये।
- मेक्सिको
- पेरू
- चीन
- रूस
इन चारो देशो में चांदी का सबसे अधिक उत्पादन होता है। यहाँ भारत की तुलना में 4,000 से 10,000 रुपये तक सस्ता सिल्वर मिलता है। हमारे भारत में सस्ता चांदी राजस्थान और कर्नाटक राज्य में मिलता है।
सोने चांदी की शुद्धता का चार्ट
यहाँ निचे गोल्ड कैरेट के आधार पर शुद्धता की मात्रा और भाग बताये है।
सोने का कैरेट | सोने की शुद्धता | सोने का भाग |
24 कैरेट | 99.9% | 24/24 |
23 कैरेट | 99.5% | 23/24 |
22 कैरेट | 91.6% | 22/24 |
18 कैरेट | 75.0% | 18/24 |
14 कैरेट | 58.3% | 14/24 |
12 कैरेट | 50.0% | 12/24 |
10 कैरेट | 41.7% | 10/24 |
9 कैरेट | 37.5% | 9/24 |
यहाँ निचे सिल्वर प्यूरिटी अनुसार शुद्ध चांदी की सही मात्रा बताई है।
सिल्वर नाम | शुद्धता |
999 Fine Silver | 99.9% |
958 Britannian Silver | 95.8% |
925 Sterling Silver | 92.5% |
916 22K Silver | 91.6% |
875 21K Silver | 87.5% |
800 Jewellery Silver | 80.0% |
585 14K Silver | 58.5% |
सोना चांदी के भाव कैसे कम-ज्यादा होते है
आपने देखा होगा सोना चांदी के भाव में रोज एक नया बदलाव आता है। किसी दिन भाव बढ़ जाते है तो किसी दिन घट जाते है। प्राइस में आते इन बदलावों के पीछे निम्नलिखित 5 कारण जिम्मेदार है।
(1) सप्लाई और डिमांड
गोल्ड या सिल्वर प्राइस में आते बदलाव मुख्यतर सप्लाई और डिमांड पर निर्भर होते है। जनता में सोने चांदी की मांग ज्यादा है और सप्लाई कम है तो प्राइस बढ़ेंगे। इसके विरुद्ध में गोल्ड सिल्वर की सप्लाई ज्यादा है और लोगो में डिमांड कम तो प्राइस घटेंगे।
अक्सर शादी की सीजन या भारतीय त्योहारों में लोग ज्यादा ज्वेलरी खरीदते है। ऐसे समय पर बेशक डिमांड ज्यादा रहती है। ऐसे में यदि सप्लाई मिलना कम हो जाये तो जबरदस्त महंगाई आती है। इसीलिए एक्सपर्ट्स कहते है ऑफ सीजन में खरीदी करे।
(2) गवर्नमेंट रिज़र्व
देश में कभी आर्थिक संकट आ जाये या रुपये की वैल्यू काफी गिर जाये। तो ऐसे में बचाया हुआ सोना चांदी काम आ सकता है। इसीलिए इंडियन गवर्नमेंट कुछ फाइनेंसियल रिज़र्व रखते है। जिसमे सोने की बड़ी हिस्सेदारी रखी जाती है।
भारत में यह कार्य मुख्यरूप से रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया करता है। जिसमे गोल्ड के प्रति बैंक की गतिविधि अनुसार प्राइस कम ज्यादा होते है। बैंक जितना सोना अपने पास रिज़र्व रखता है उतना ही फाइनेंसियल सिस्टम के लिए अच्छा होता है।
(3) टेक्नोलॉजी
आज कही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य टेक्नोलॉजी वाली चीज़ो में सोने चांदी का भरपूर उपयोग हो रहा है। मशीन के कही छोटे पार्ट्स में भी गोल्ड सिल्वर का उपयोग होता है। यानी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में इन मेटल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
इस डिमांड की तुलना में यदि सप्लाई कम हो जाये तो इसका असर सामान्य मार्किट में देखने मिल सकता है। यानी सामान्य जनता के लिए सोने चांदी के भाव बढ़ जायेगे। अभी तक देखा जाये तो सब कुछ एक बैलेंस में चल रहा है।
(4) करेंसी वैल्यू
किसी भी देश की करेंसी इंटरनेशनल मार्किट में एक बड़ा रोल निभाती है। करेंसी की वैल्यू घटने पर देश में चीज़ो के प्राइस बढ़ते है। साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी कही समस्याए आती है।
यदि इंडियन करेंसी की वैल्यू गिरती है तो गोल्ड इम्पोर्ट में सोने के दाम बढ़ते है। यानी हमें दूसरे देशो से महंगे दामों में सोना लेना पड़ेगा। परिणाम स्वरुप देश की सामान्य जनता को सोना खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेगे।
(5) टैक्स रेट
दुबई में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलने के पीछे एक बड़ी वजह है। वहा की गवर्नमेंट सामान्य लोगो द्वारा गोल्ड खरीदने पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लेती। यानी दुबई में सोना खरीदना पूरी तरह टैक्स फ्री है।
यदि भारत में भी गोल्ड या सिल्वर के लिए कोई जीएसटी टैक्स ना लिया जाये तो प्राइस सस्ते हो जायेगे। इसी कारण देश का टैक्स रेट भी सोने चांदी के भाव में ऊपर या निचे के बदलाव ला सकता है।
सबसे अच्छा सोना या चांदी कैसे ख़रीदे
सोना खरीदना हो या चांदी दोनों के लिए एक भारी रकम देनी पड़ती है। जब इतने पैसे देने ही है तो सबसे अच्छा ही ख़रीदे। यहाँ निचे बेस्ट सोना चांदी खरीदने के लिए 5 जरुरी पॉइंट्स बताये है।
(1) शुद्धता देखे
सोने के गहने ख़रीदे या चांदी के, दोनों में शुद्धता की मात्रा देखना जरुरी है। अगर आप ये नहीं देखते तो दुकानदार कम शुद्धता वाले गहने दे कर बेवकूफ बना सकता है। याद रहे गोल्ड या सिल्वर बार खरीद रहे है तो 99.9% शुद्धता मिलनी चाहिए।
गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे है तो 22 कैरेट 91.6% शुद्धता सही है। इसी तरह चांदी के गहनों के लिए 92.5% शुद्धता बेहतर है। इससे कम शुद्धता वाले गहने ले रहे है तो जवेरी को मार्किट के हिसाब से प्राइस देने की जरुरत नहीं।
(2) बीआईएस हॉलमार्क
भारत में पहले कही दुकानदार ग्राहकों को मिलावट वाली या नकली ज्वेलरी देकर बेवकूफ बनाते थे। पर बीआईएस हॉलमार्किंग सिस्टम आने के बाद यह सब कम हो गया है। यह एक स्टैम्प होता है, जिसे ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड देती है।
ज्वेलरी पर बीआईएस हॉलमार्क हो तो समझ जाइये आप एक गुणवत्ता वाली शुद्ध ज्वेलरी खरीद रहे है। अक्सर अच्छी गहनों की दुकान या ब्रांडेड ज्वेलरी स्टोर पर आपको ऐसी ही बीआईएस हॉलमार्क वाली ज्वेलरी देखने मिलेगी।
(3) मेकिंग चार्ज
आपने आज सोने का भाव या चांदी का भाव ऑनलाइन देखा। लेकिन जब जवेरी से गहनों की खरीदी करने जायेगे तो इससे ज्यादा प्राइस मिलेगा। क्यों की गहनों पर मेकिंग चार्ज और टेक्स चार्ज एक्स्ट्रा लगते है।
टैक्स में तो कुछ किया नहीं जा सकता, लेकिन आप चाहे तो मेकिंग चार्ज में थोड़े पैसे बचा सकते है। इसके लिए आपको खुद से रिसर्च करना होगा। अपने एरिया में कौन सा जेवेलर्स है जो सस्ते मेकिंग चार्ज में ज्वेलरी बना कर दे रहा है।
(4) रीसेल प्राइस
आपने जो कीमत पर आज सोना या चांदी ख़रीदा है। वही कीमत वापस बेचने जाओगे तो नहीं मिल पायेगी। आपको सोना या चांदी बेचने पर 5 से 15 प्रतिशत कम कीमत देंगे।
अगर आप चाहते है कभी भी गहने बेचने पर मार्किट प्राइस अनुसार अच्छी कीमत मिले। तो पहले ही जेवेलर्स से इस बारे में पूरी बात कर लीजिये। अगर वो भविष्य में आपको बेस्ट रीसेल प्राइस देने के लिए तैयार है तभी खरीदी करे।
(5) सपोर्ट सिस्टम
कही बार ऐसा होता है की आज हमने गहने लिए और कुछ दिन बाद वो टूट जाते है या कोई अन्य समस्या आती है। तो ऐसे में आप क्या करेंगे? इस स्थिति में आपके जवेरी द्वारा बेहतर सपोर्ट मिलना चाहिए।
अगर आपने कोई ब्रांडेड ज्वेलरी स्टोर जैसे तनिष्क या कल्याण जेवेलर्स से खरीदी की होगी। तो उनका सपोर्ट सिस्टम आपकी पूरी सहायता करेगा। लेकिन लोकल दुकानदार इतना सपोर्ट नहीं देता, इसलिए खरीदी करते वक़्त ही यह बात भी पूछ लीजिये।
सवाल जवाब (FAQ)
Sona Chandi Ka Bhav या रेट से जुड़े अधिकतर सभी जरुरी सवालो के जवाब निचे बताये है।
(1) आज का सोना चांदी का भाव क्या है?
आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 58,200 रुपये है। 99.9% प्योर 1 किलोग्राम चांदी का भाव 72,000 रुपये है।
(2) 10 ग्राम सोना चांदी का रेट आज का?
भारत में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 58,200 रुपये है। चांदी का भाव में 10 ग्राम सिल्वर रेट 720 रुपये है।
(3) सोना चांदी सबसे सस्ता कब होगा?
आने वाले प्राइस के बारे में कुछ सटीक नहीं कहा जा सकता। लेकिन जब डिमांड कम हो या ऑफ सीजन चल रही हो तब प्राइस सस्ते हो सकते है।
आशा करता हु Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka 2023 की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। इस हेल्पफुल जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।