Samsung किस देश की कंपनी है और सैमसंग का मालिक कौन है

सैमसंग दुनिया की एक लोक्रपिय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है। जिसे लेकर लोगो में प्रश्न है की Samsung किस देश की कंपनी है? तो इसका सही जवाब है यह दक्षिण कोरिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जिसके मुख्य मालिक का नाम ली ब्यूंग चुल है।

Samsung किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है

जब हमारे भारत देश को आज़ादी मिली तब 1947 के दौरान साउथ कोरिया में सैमसंग कंपनी की स्थापना की गयी। इस जग प्रसिद्ध कंपनी का मुख्यालय सिओल में स्थित है। शुरूआती समय में यह लाइफ इंश्योरेंस और टेक्सटाइल की कंपनी थी।

मगर इसमें इनको ज़्यादा सफलता नहीं मिली। जिसके बाद सैमसंग ने 1969 में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम रखा। जहा उनको काफी लोकप्रियता और वाह-वाही प्राप्त हुई। आज सैमसंग कंपनी का नाम दुनिया की सबसे अच्छी मोबाइल निर्मता कंपनियों में आता है।

Samsung किस देश की कंपनी है

दुनियाभर में लोकप्रियता प्राप्त करने वाली सैमसंग कंपनी मूल साउथ कोरिया देश की है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली एक प्रचलित ब्रांड है। जिसके प्रोडक्ट्स को विश्व भर के लोग खरीदना पसंद करते है।

पहले के समय में सैमसंग कंपनी बहुत ही कम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाती थी। मगर जैसे उनको अच्छी लोकप्रियता मिली तब से उन्होंने अपना उत्पादन बढ़ा दिया।

सैमसंग आज दुनिया में सबसे अच्छे स्मार्टफोन का निर्माण करने वाली ब्रांड है। भारत सहित दुनियाभर में अनेक लोग सैमसंग का फोन खरीदना काफी पसंद करते है।

आज-कल नए ज़माने में सैमसंग कंपनी सबसे अच्छी क्वालिटी वाले मोबाइल फोन का निर्माण करती है। इस ब्रांड के फोन में डिजिटल कैमरा, जीबी, रेम, फ़ास्ट चार्जिंग, स्टोरेज और अच्छे डिस्प्लै जैसी सुविधाए मिलती है।

सैमसंग कंपनी के मालिक कौन है

ज़्यादातर लोग आज कल सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन इस्तेमाल करते है। इनमे से बहुत से लोगो के मन में प्रश्न आता होगा की, इतनी अच्छी सैमसंग कंपनी का मालिक कौन है, इसका निर्माण किसने किया है?

तो इसका सरल जवाब है की सैमसंग कंपनी की स्थापना ली ब्यूंग चुल ने की थी। एक तरह से आप इनको कंपनी का मालिक भी कह सकते है। कंपनी के विकास में इन्होने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ली ब्यूंग चूल की जानकारी

टेक्सटाइल बिजनेस से ट्रेडिंग कंपनी शुरू करने वाले ली ब्यूंग चूल सैमसंग कंपनी के मुख्य मालिक है। इनका जन्म साल 1910 के दौरान हुआ था। इनका परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था।

यह अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे, जिन्हे बचपन से ही बहुत लाड प्यार मिला था। इन्होने साइंस फिल्ड में अच्छा अभ्यास किया। लेकिन अचानक ही एक दिन उनके पिता की मृत्यु हो गयी।

पिता की मृत्यु के बाद इन्होने अपनी पढाई छोड़ दी और बिज़नेस की तरफ अपने कदम बढ़ाए। सबसे पहले इन्होने अपने ही शहर में राइस की मिल शुरू की। लेकिन इसमें इनको ज़्यादा सलफता नहीं मिली।

सैमसंग कंपनी कैसे बनी थी

जब राइस मिल का बिज़नेस सही से सफल नहीं हुआ तब ली ब्यूंग चूल ने नया बिज़नेस स्टार्ट करने के लिए सोचा। फिर उन्होंने 1938 में इन्होंने एक ट्रकिंग बिजनेस शुरू किया। शुरुआत में इन्होने अन्य देशों में ताजी मछलियां, फल और सब्जियां पहुंचने का कार्य किया।

समय के साथ इस बिज़नेस की लोकप्रियता बढ़ती और इन्होने एक कंपनी बनाने के बारे में सोचा। साल 1948 में इन्होने सैमसंग को एक कंपनी के रूप में विकसित किया था। इसका मुख्यालय साउथ कोरिया की राजधानी सिओल बना।

फिर इस ट्रेड कंपनी ने बहुत तेजी से अपने कारोबार का फैलाव किया। साथ ही इन्होने बहुत से अच्छे-अच्छे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स का भी निर्माण किया। जिसे देश विदेशो में काफी अच्छी लोकप्रियता प्राप्त हुई।

वर्तमान में सैमसंग कंपनी के कुल 3 मालिक है 

  1. रिम की नम
  2. कोह डिंग जिन
  3. किम ह्यून सुक

यह तीनो सीईओ सैमसंग कंपनी में कार्यरत है। सैमसंग कंपनी का 70% जितना हिस्सा इन तीनो के पास है। इनकी कार्यक्षमता को दुनियाभर में सराहा गया है।

एक संशोधन के आधार पर कहा गया है की दुनिया में जितनी भी इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती कंपनिया है। उन सभी कंपनियों को नंबर के हिसाब से रखे तो सैमसंग कंपनी दुनिया की 12 वीं सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है।

सैमसंग कंपनी का इतिहास

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का इतिहास बहुत उतार चढाव पूर्ण रहा है। इस कंपनी नई स्थापना ली ब्यूंग चुल के द्वारा की गयी थी। आज यह दुनिया की अनेक लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है।

साल 1938

  • 1938 के ली ब्यूंग चुल ने कुछ लोगो को इकठा कर के इस कंपनी को बनाया था।
  • शुरुआती समय में यहाँ केवल 40 जितने लोग काम करते थे।
  • सबसे पहले इन्होने मछलिया, नूडल्स और सब्ज़िया बेचना शुरू किया।

साल 1947

  • थोड़े समय बाद ली ब्यूंग चल ने इंश्योरेंस और टेक्सटाइल में निवेश करने का निर्णय लिया।
  • इन्होने साऊथ कोरिया की राजधानी सिओल में अपना मुख्यालय खोला।
  • साल 1947 में संपूर्ण रूप से सैमसंग को एक कंपनी के रूप में स्थापित किया।

वर्ष 1969

  • साल 1969 में सैमसंग कंपनी ने पूर्णतः टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम रखा।
  • जहा इनको हद से ज़्यादा सफलता प्राप्त हुई।
  • सैमसंग का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक सामान एक टेलीविजन था।

साल 1970

  • इस साल सैमसंग कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स के कही उपकरण लॉन्च किए।
  • इनमे रंगीन टीवी, रेफ्रिजरेटर, AC आदि शामिल है।

साल 1980

  • सन 1980 में सैमसंग ने कंप्यूटर और मोबाइल के पार्ट्स बनाना शुरू किया था।
  • चीन सहित दुनिया भर की अनेक बड़ी कंपनीयो को सैमसंग टक्कर देने लगा।

वर्ष 1983

  • इस साल के दौरान सैमसंग कंपनी की सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट यानि फोन का निर्माण हुआ।
  • इसके बाद इस कंपनी ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा।

साल 1995

  • कोरिया सहित विश्व के अनेक देश में लोकप्रिय हुई सैमसंग ब्रांड इस साल भारत में आ चुकी थी।
  • शुरुआती समय में इसके उत्पादन भारत में खास लोकप्रिय नहीं हुए।

साल 2009

  • जब साल 2009 में सैमसंग का एक फोन मार्किट में आया तब इस कंपनी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।
  • इस नए मोबाइल का नाम Galaxy स था, जिसने अनेक ग्राहकों का दिल जित लिया था।

समय के साथ भारत सहित दुनियाभर में सैमसंग कंपनी ने बहुत ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन करने वाली कंपनी है।

सैमसंग कंपनी कौन से उत्पादनो का निर्माण करती है

ज़्यादातर सामान्य लोगो को यही लगता है की सैमसंग कंपनी केवल टी.वी और मोबाइल फोन का ही निर्माण करती है। मगर सैमसंग कंपनी अब इलेक्ट्रॉनिक्स की छोटी चीज़ो से लेकर बड़ी चीज़ो तब सब कुछ बनाती है। हमने सैमसंग कंपनी के सभी उत्पादनो की जानकारी निचे दी है।

  1. स्मार्टफोन
  2. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट
  3. फ़्लैश मेमोरी
  4. पानी के जहाज
  5. लड़ाकू तोप
  6. मेडिकल उपकरण
  7. अर्धचालक
  8. घरेलू उपकरण
  9. मोटर वाहन
  10. कैमिकल्स
  11. घडी
  12. कंप्यूटर
  13. लैपटॉप्स

नोट : फ़िलहाल सैमसंग कंपनी बहुत सी मॉडर्न टेक्नोलॉजी आधारित प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। भविष्य में हमें इस कंपनी की तरफ से बेहद एडवांस प्रोडक्ट देखने मिल सकते है।

सवाल-जवाब (FAQ)

विश्व भर में लोकप्रिय सैमसंग ब्रांड को लेकर सामान्य लोगो में अधिकांश प्रश्न होते है। उनमे से मुख्यतर सवालों के जवाब हमने यहाँ दर्शाए है।

(1) सैमसंग किस देश की कंपनी है?

सैमसंग कंपनी मूल साउथ कोरिया देश में बनी थी।

(2) सैमसंग किसकी कंपनी है, इस कंपनी के मालिक कौन है?

देश विदेशो में लोकप्रिय सैमसंग कंपनी के मालिक का नाम ली ब्यूंग चुल है।

(3) सैमसंग कंपनी कितने देशों में है?

वर्तमान समय में सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण करने वाली कंपनी है। जो दुनिया के कुल 74 देशों में बिज़नेस करती है।

(4) सैमसंग कंपनी का मतलब क्या होता है?

कोरियन भाषा में सैमसंग शब्द का अर्थ तीन सितारे होता है।

(5) कौन सा देश सबसे ज्यादा मोबाइल बनाता है?

दुनिया में सबसे ज़्यादा मोबाइल फोन का निर्माण चाइना देश करता है।

आशा करती हु Samsung कंपनी के बारे में अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु।

By Rishi

मैं रिशिता इस ब्लॉग पर ऑनलाइन प्रोडक्ट और डिजाइन से सम्बंधित पोस्ट लिखती हु। इस ब्लॉग द्वारा मुझे लोगो की शॉपिंग में सहायता करना अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *